- Hindi News »
- Special Coverage »
- Fall In The Rupee Has Not Affected The Sleep Of The Chief Economic Advisor
निशानेबाज: गिरते रुपए से मेरी नींद में नहीं फर्क, मुख्य आर्थिक सलाहकार का तर्क
Rupee Depreciation Reasons: रुपया लुढ़के या गिरे, सरकार मान लेती है कि वह कहीं न कहीं अपनी पोजीशन बना लेगा। ट्रंप के टैरिफ की वजह से रुपए का यह हाल है।
- Written By: दीपिका पाल

गिरते रुपए से मेरी नींद में नहीं फर्क (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार ने बेपरवाही जताते हुए कहा कि गिरते रुपए से मेरी नींद में खलल नहीं पड़ता। इस बारे में आपकी क्या राय है?’ हमने कहा, ‘कुछ लोग बहुत निश्चिंत या बेफिक्र होते हैं। कहते हैं कि रोम जलता रहा लेकिन वहां का सम्राट नीरो बांसुरी बजाता रहा। आपने मुंशी प्रेमचंद की कहानी ‘शतरंज के खिलाड़ी’ पढ़ी होगी या इसी पर बनी सत्यजीत राय की फिल्म देखी होगी जिसमें दिखाया गया है कि अंग्रेजों की फौज आ पहुंची लेकिन 2 नवाब (संजीवकुमार और सईद जाफरी) शतरंज की बिसात से उठे ही नहीं। इसे कहते हैं बेफिक्री का आलम.’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रुपया गर्म पानी में पड़े स्वेटर के समान सिकुड़ गया लेकिन चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर कहते हैं कि इससे मेरी नींद पर कोई असर नहीं पड़ता। आज के नौजवानों की भाषा में इसे कह सकते हैं। आई एम कूल! मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.’ हमने कहा, ‘नेताओं और शान से रहनेवाले बड़े अधिकारियों का रवैया ऐसा ही रहता है। किसान आत्महत्या करते रहें, बेरोजगारों की कतार लगती रहे, भ्रष्टाचार शिखर पर जाता रहे, चुनाव में धांधली या वोट चोरी के आरोप लगते रहें, उनकी नींद में कोई व्यवधान नहीं आता। कुंभकर्ण तो 6 महीने सोया रहता था। उसे जगाने के लिए रावण को बहुत कोशिश करनी पड़ी। कुंभकर्ण के कानों के पास नगाड़े बजवाए गए। उसके विशाल शरीर पर हाथी दौड़ाए गए तब कहीं उसकी नींद खुली.’
सम्बंधित ख़बरें
‘शतक’ की ओर बढ़ रहा रुपया…डॉलर के मुकाबले 94 का लेवल भी पार, प्वाइंट्स में समझें गिरावट की वजह
‘अबकी बार 100 के पार’: गिरते रुपये पर संजय राउत का तंज, बोले- बंगाल में ‘खेला’ करने में व्यस्त हैं पीएम मोदी
World Down Syndrome Day: रंग-बिरंगे मोजे और समानता की पुकार; जानें कैसे एक एक्स्ट्रा क्रोमोसोम बदलता है जिंदगी
Dollar vs Rupee: कच्चे तेल की आग में झुलसा रुपया! डॉलर के मुकाबले 93.71 के रिकॉर्ड लो लेवल पर पहुंचा
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘देश के किसान-मजदूर कड़ी मेहनत के बाद थकान से चूर होकर गहरी नींद में सो जाते हैं। दूसरी ओर बड़े-बड़े उद्योगपति अपने बिजनेस की चिंता में सो नहीं पाते और करवटें बदलते रहते हैं। डाक्टरों की राय है कि जिस व्यक्ति को कम से कम 7 घंटे अच्छी तरह नींद आती हैं उसका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। रुपया लुढ़के या गिरे, सरकार मान लेती है कि वह कहीं न कहीं अपनी पोजीशन बना लेगा। ट्रंप के टैरिफ की वजह से रुपए का यह हाल है। जहां तक नींद का सवाल है, कहते हैं कि किस-किस की फिक्र कीजिए, किस-किस को रोइए, आराम बड़ी चीज है, मुंह ढक के सोइए!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Fall in the rupee has not affected the sleep of the chief economic advisor
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 29 March: रविवार को चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मीन और सिंह को मिलेगी बड़ी खुशखबरी!
Mar 29, 2026 | 12:05 AMIPL 2026 में ‘किंग’ कोहली का रॉयल आगाज, विराट ने फिर बताया आखिर क्यों वो हैं दुनिया के सबसे बड़े चेज मास्टर
Mar 28, 2026 | 11:47 PMचलती ट्रेन के बाहर रस्सी से लटके यात्री, मजबूरी का खौफनाक मंजर का वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 11:28 PMRCB ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ किया श्रीगणेश, SRH को सीजन के पहले मुकाबले में 6 विकेट रहते दी शिकस्त
Mar 28, 2026 | 11:06 PMकोहनी के कालापन से परेशान? यह आसान नुस्खा चुटकियों में करेगा दूर
Mar 28, 2026 | 10:54 PMक्लासरूम में हंगामा! प्रोफेसर ने छात्र को कहा ‘आतंकवादी’, वीडियो हुआ वायरल
Mar 28, 2026 | 10:44 PMवायरल होने का चक्कर पड़ा भारी! चलती कार पर स्टंट करते युवक को इंदौर पुलिस ने पकड़ा
Mar 28, 2026 | 10:34 PMवीडियो गैलरी

PM बनते ही एक्शन! पूर्व प्रधानमंत्री के.पी ओली और रमेश लेखक गिरफ्तार
Mar 28, 2026 | 10:21 PM
‘देश के दो खलनायक…’ राम नवमी के कार्यक्रम में यह क्या कह गए बृजभूषण शरण सिंह?
Mar 28, 2026 | 10:06 PM
‘राहुल गांधी को ट्यूशन की जरूरत’, संसद में कंगना रनौत का विपक्ष पर जोरदार हमला; इकोनॉमी पर दिया जवाब- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:49 PM
₹77 लाख की सड़क और उद्घाटन से पहले ही उखड़ी! सांसद डिंपल यादव का योगी सरकार पर बड़ा हमला- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:42 PM
ADR Report: चंदे के मामले में BJP की बादशाहत, सभी पार्टियों से 10 गुना ज्यादा मिला पैसा- VIDEO
Mar 27, 2026 | 09:24 PM
जंग न होती तो दुबई में होते…CM योगी ने मंच से लिए रवि किशन के मजे, बोले- अगली बार महिला होगी उम्मीदवार
Mar 27, 2026 | 02:01 PM














