-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Editorial Tremendous Power Of Farmers Defeated Cms Daughter Over Turmeric
किसानों की जबरदस्त ताकत, हल्दी को लेकर CM की बेटी को हराया
- Written By: नवभारत डेस्क

किसान अपनी संगठित शक्ति के बल पर सब कुछ कर सकते हैं. देश की आजादी की लड़ाई में किसानों की बड़ी भूमिका रही है. बिहार के चम्पारण में जबरन नील की खेती करानेवाले गोरों के खिलाफ वहां के शोषणग्रस्त किसानों ने महात्मा गांधी के नेतृत्व में आंदोलन किया था और इस मामले में डाक्टर राजेंद्रप्रसाद ने अदालत में पैरवी की थी. गुजरात के बारडोली में किसान सत्याग्रह का नेतृत्व सरदार वल्लभभाई पटेल ने किया था. फिलहाल तेलंगाना के हल्दी उत्पादक किसानों ने बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ अनोखा विरोध शुरू किया है. उन्होंने निजामाबाद से बीजेपी के सांसद अरविंद धरमपुरी का उपहास करनेवाले होर्डिंग पूरे शहर में लगाए है.
पीले रंग के होर्डिंग पर तेलुगू में लिखा है, ‘हल्दी बोर्ड- हमारे निजामाबाद सांसद द्वारा लगाया गया हल्दी बोर्ड!’ किसानों का कहना है कि सांसद अरविंद, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और बीजेपी नेता राम माधव ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान निजामाबाद के हल्दी उत्पादक किसानों से हल्दी बोर्ड स्थापित करने का वादा किया था जिससे अब सरकार इनकार कर रही है. बीजेपी सांसद अरविंद धर्मपुरी ने लोकसभा चुनाव के समय ज्युडीशियल बॉन्ड पर लिखित वादा किया था कि चुनाव जीतने के 5 दिनों के भीतर निजामाबाद को हल्दी बोर्ड मिल जाएगा और अगर वह वादा निभाने में विफल रहते हैं तो इस्तीफा देकर किसानों के अभियान में शामिल हो जाएंगे.
यह वादा पूरा करना तो दूर, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने संसद में कहा कि देश में हल्दी बोर्ड या अन्य मसाला बोर्ड स्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. इस वादाखिलाफी के खिलाफ किसान एकजुट हो गए हैं और सांसद धर्मपुरी को इस अनूठे प्रदर्शन से उनके वादे की याद दिला रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने चुनाव लड़ा तो उनके खिलाफ सारे हल्दी किसान एकजुट हो गए थे क्योंकि कविता ने अलग हल्दी बोर्ड बनाने की किसानों की मांग को ठुकरा दिया था. किसानों ने 178 निर्दलीय उम्मीदवार उतार कर परेशानी पैदा कर दी थी. तब कविता चुनाव हार गई थीं. जबकि अरविंद धर्मपुरी किसानों से हल्दी बोर्ड का चुनावी वादा कर निर्वाचन जीत गए थे.
सम्बंधित ख़बरें
तेलंगाना का ऐतिहासिक फैसला: मंत्रियों और विधायकों की कटेगी 50% सैलरी, 10 साल से अटके हुए पेंशन का होगा भुगतान
कांग्रेस की जबरदस्त जीत… तेलंगाना निकाय चुनाव में 1300 से अधिक वार्डों में जीती, बीजेपी का क्या हुआ हाल?
वारंगल में कदम रखा तो जूतों से पीटा जाएगा, कांग्रेस विधायक ने केटी रामा राव को दी धमकी
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ भाकपा नेता सुधाकर रेड्डी का निधन, सीएम रेवंत रेड्डी ने जताया दुख
Editorial tremendous power of farmers defeated cms daughter over turmeric
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘डर के मारे सोने का नाटक करता रहा’, ‘लॉक अप-2’ में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा
Jul 29, 2026 | 10:08 AMसंभाजीनगर की तटबंदी से 15 मीटर तक हटेंगे अतिक्रमण, ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण के लिए बनेगा पर्यटन कॉरिडोर
Jul 29, 2026 | 10:02 AMकिसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
Jul 29, 2026 | 09:59 AM3 लाख देकर बन रहे थे ग्रेजुएट! पुणे यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्री रैकेट, कर्मचारी पर गंभीर आरोप
Jul 29, 2026 | 09:57 AMअसम में 75 जिंदगियां खत्म, संकट की घड़ी में CM हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, पीड़ितों को 9 लाख की मदद
Jul 29, 2026 | 09:51 AMPhoto: पहला सावन में शिव पूजा क्यों है इतनी खास? फोटो में जानिए 12 बड़ी जरूरी बातें
Jul 29, 2026 | 09:48 AMSaudi Airstrike: सऊदी अरब का सब्र खत्म! अमेरिका के साथ मिलकर इराक के ठिकानों पर बरसाए बम
Jul 29, 2026 | 09:47 AMवीडियो गैलरी

मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM
झुकाने वाला चाहिए, सरकार भी झुकती है…संसद में अखिलेश यादव का BJP सरकार पर तंज, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:37 PM
संसद में प्रियंका गांधी का बड़ा हमला, प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 के इस्तेमाल पर उठाए सवाल- VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:24 PM
हमारे 25 विधायक NDA पर भारी, छात्रों के मुद्दे को लेकर बीजेपी पर बरसे तेजस्वी यादव; सरकार को दिया अल्टीमेटम
Jul 28, 2026 | 02:53 PM














