- Hindi News »
- Special Coverage »
- Drones Were Used In Manipur Violence The Situation Went Out Of Control
हालात हुए बुरी तरह बेकाबू, मणिपुर हिंसा में ड्रोन का इस्तेमाल
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की लहर शुरू हो गई है। 1 सितंबर को संदिग्ध कूकी मिलिटेंट्स ने इम्फाल वेस्ट के गांव कौत्रुक में गोलियां चलायीं और ड्रोन की मदद से ग्रेनेड गिराये, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। 2 सितम्बर को फिर ड्रोंस का प्रयोग किया गया इसमें 3 व्यक्ति घायल हुए व 3 असाल्ट राइफलें चुरायी गईं।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
मणिपुर में एक बार फिर हिंसा की लहर शुरू हो गई है। 1 सितंबर को संदिग्ध कूकी मिलिटेंट्स ने इम्फाल वेस्ट के गांव कौत्रुक में गोलियां चलायीं और ड्रोन की मदद से ग्रेनेड गिराये, जिसमें 1 व्यक्ति की मौत हो गई और 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये। 2 सितम्बर को फिर ड्रोंस का प्रयोग किया गया इसमें 3 व्यक्ति घायल हुए व 3 असाल्ट राइफलें चुरायी गईं।
6 सितंबर को मिलिटेंट्स ने दो जगहों पर रॉकेट दागे। जिनमें से एक रॉकेट राज्य के पहले मुख्यमंत्री के घर पर दागा गया। 7 सितंबर को मिलिटेंट्स ने जिरिबाम जिले में एक गांव पर हमला किया। जिससे उनके और ग्रामीण वालंटियर्स व राज्य पुलिस के बीच जबरदस्त गोलीबारी हुई और 6 व्यक्तियों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की आपात बैठक बुलायी ताकि राज्य में निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर विचार किया जा सके। मुख्यमंत्री ने बैठक के बाद केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह मणिपुर की क्षेत्रीय अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए उचित कदम उठाये।
सम्बंधित ख़बरें
शरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल
जांच आयोग बनाकर भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे बंगाल की पाई-पाई, अमित शाह की ममता सरकार को खुली चेतावनी- VIDEO
‘वंदे मातरम’ गाने से कांग्रेस पार्षद ने किया इनकार तो भड़के CM मोहन यादव, जीतू पटवारी पर दागे सवाल
नागपुर मनपा में शक्ति प्रदर्शन: अब 10 जोनों में भी होगा महिलाओं का राज, 17 अप्रैल को चुने जाएंगे ‘मिनी महापौर’
मुख्यमंत्री ने एक ज्ञापन राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को दिया है। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि केंद्र को मणिपुर में शांति सुनिश्चित करनी चाहिए और राज्य की चुनी हुई सरकार को पर्याप्त पॉवर देनी चाहिए। एक अन्य महत्वपूर्ण मांग यह की गई है कि केंद्र सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस समझौते को निरस्त कर दें।
यह भी पढ़ें- नागरिकता छोड़कर विदेश भाग रहे हैं लोग, कैसे रोका जाए भारतीयों का पलायन
मणिपुर में 3 मई 2023 को जो हिंसा आरंभ हुई थी, वह अभी तक जारी है। इसे रोकने के लिए अलग अलग सुझाव दिए जा रहे हैं, जैसे पहले मिलिटेंट्स से हथियार लो, राज्य को सेना के सुपुर्द कर दो। कूकी-जोमी को अलग राज्य दे दो, आदि आदि। लेकिन मणिपुर की वर्तमान स्थिति पहले शांति की मांग कर रही है। गैर-आदिवासी मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने के लिए मणिपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से कहा था कि वह मैतेई समुदाय की मांग की सिफारिश केंद्र को भेजे।
इससे राज्य के आदिवासियों को लगने लगा कि उन्हें जो आरक्षण लाभ मिल रहे हैं, उनमें बहुत कमी आ जायेगी। इसलिए आल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन मणिपुर (एटीएसयूएम) ने आदिवासी एकता मार्च का आयोजन किया, जिसके बाद राज्य में हिंसा अचानक भड़क उठी, जो अभी तक नहीं रुकी है। जबकि अब तक सैकड़ों जानें जा चुकी हैं, हजारों घायल हैं, लाखों लोग सुरक्षा बलों के कैम्पों में शरण लिए हुए हैं और हजारों घरों व अन्य प्रतिष्ठानों को जलाकर राख कर दिया गया है।
टकराव की वजह
मैतेई समुदाय मुख्यत: इम्फाल घाटी में रहता है, जो कि राज्य के कुल भूमि क्षेत्र का मात्र दसवां हिस्सा है। अधिकतर आदिवासी समुदाय पहाड़ों में रहते हैं। इस तरह यह घाटी बनाम पहाड़ी टकराव हो जाता है। उत्तर पूर्वी राज्य मणिपुर असम, नागालैंड, मिजोरम व म्यांमार के बीच में है।
मणिपुर का अधिकांश हिस्सा पहाड़ों से घिरा हुआ है और इसके बीच में तश्तरीनुमा उपजाऊ घाटी है। इसके 10 पहाड़ी जिलों में विभिन्न आदिवासी कबीले रहते हैं। राज्य की 28 लाख आबादी में से लगभग 40 प्रतिशत पहाड़ों में रहती है। राज्य का बहुसंख्यक मैतेई समुदाय, जिसमें मैतेई पंगल (मुस्लिम) भी शामिल हैं। छोटी लेकिन घनी आबादी वाली घाटी में रहता है।
सुरक्षा बलों पर निशाना
मणिपुर में हिंसा की नई लहर से एक नई सुरक्षा चिंता उत्पन्न हो गई है। मिलिटेंट्स ड्रोंस व रॉकेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। ड्रोंस का इस्तेमाल सुरक्षाबलों पर बम गिराने के लिए भी किया जा रहा है। इस पर तुरंत नियंत्रण करने की आवश्यकता है। ड्रोन हमलों को रोकने व उन्हें काउंटर करने के तरीके तलाश करने के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। पिछले 15 माह से चल रहा टकराव रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। ड्रोंस व रॉकेट्स ने इस टकराव को खतरनाक नया डायमेंशन दे दिया है, जिसे बहुत होशियारी से काउंटर किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- बेहतर सुशासन के उद्देश्य से जरूरी है जल्द हो जनगणना, देर से सही मगर दुरुस्त हों आंकड़े
ड्रोंस को यह बात अधिक खतरनाक बना देती है कि इनका निर्माण सस्ते में किया जा सकता है और इन्हें खास काम के लिए भी बनाया जा सकता है। जिसे भी बुनियादी तकनीक की समझ है वह ड्रोंस बना सकता है। यह अच्छा है कि असम राइफल्स ने मणिपुर में एंटी-ड्रोन सिस्टम्स तैनात किये हैं और सीआरपीएफ ने भी एक एंटी-ड्रोन सिस्टम सुरक्षा बलों को दिया है ताकि राज्य में हिंसा को रोका जा सके। इसके अतिरिक्त कुछ और एंटी-ड्रोन गन्स मणिपुर में भेजे जाने की संभावना है। सुरक्षा उपायों के साथ यह भी जरूरी है कि मणिपुर में स्थायी शांति स्थापित करने के तरीके भी तलाश किये जाएं।
लेख- डॉ. अनिता राठौर
Drones were used in manipur violence the situation went out of control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अभिषेक शर्मा ने उड़ाई PBKS के गेंदबाजों की धज्जियां, 18 गेंदों में ठोकी फिफ्टी; SRH ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Apr 11, 2026 | 05:18 PM33 कोटि देवताओं में क्यों नहीं आते हनुमान जी? जानिए असली वजह
Apr 11, 2026 | 05:18 PMAbhishek Sharma ने रचा इतिहास, IPL में कई बार सबसे कम गेंदों में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Apr 11, 2026 | 05:18 PMशरद पवार के ‘वारकरी’ बयान पर महाराष्ट्र में संग्राम, कहा- 60% लोग धर्मांधता फैला रहे, भाजपा और शिंदे गुट का पल
Apr 11, 2026 | 05:17 PMPAKISTAN: पाइपलाइन धमाकों से दहला बलूचिस्तान, क्वेटा और सिबी समेत कई जिलों में गैस सप्लाई ठप
Apr 11, 2026 | 05:17 PMYavatmal Crime: IPL मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहे तीन युवक गिरफ्तार, 5.48 लाख का माल जब्त
Apr 11, 2026 | 05:13 PMमुख्यमंत्री आवास छोड़ रहे नीतीश कुमार, 1 अणे मार्ग की जगह ये होगा नया ठिकाना; शिफ्ट होने लगा समान
Apr 11, 2026 | 05:05 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM













