-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Digital Payments For Pakistans Terrorist Activities
संपादकीय: पाकिस्तान का भंडाफोड़, आतंकी गतिविधियों के लिए डिजिटल भुगतान
- Written By: दीपिका पाल
आतंकी गतिविधियों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए वित्तपूर्ति गंभीर समस्या बन गई है। फाइनेशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने अपनी नई रिपोर्ट में फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया।

पाकिस्तान की आतंकी गतिविधियां (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आतंकी गतिविधियों के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफार्म के जरिए वित्तपूर्ति गंभीर समस्या बन गई है। फाइनेशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने अपनी नई रिपोर्ट में फरवरी 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले का जिक्र किया जिसमें इस्तेमाल किए गए विस्फोटक का प्रमुख घटक ईपीओएम अमेजान से हासिल किया गया था। पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के इस फिदायीन हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे। रिपोर्ट में 2022 में गोरखनाथ मंदिर में हुए धमाके का भी उल्लेख है जहां हमले के लिए डिजिटल टेक्नोलाजी का इस्तेमाल किया गया था।
भारत ने इन आतंकी हमलों को पाकिस्तान प्रायोजित बताते हुए गहरी चिंता जताई थी। इतने पर भी एफएटीएफ तथा विश्व ने पाकिस्तान के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया है। कम से कम इस रिपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय समुदाय की आंखें खुल जानी चाहिए कि आतंक को बढ़ावा देनेवाले देश का बचाव करना कितना गलत है। एफएटीएफ की रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि आतंकी संगठन हमले करने के लिए ई-कॉमर्स और ऑनलाइन पेमेंट सेवाओं का इस्तेमाल करने लगे हैं तथा धन के हस्तांतरण और विस्फोटक सामग्री हासिल करने के लिए तकनीक को अपना रहे हैं। इससे कम खर्च और अल्प समय में उनका काम हो जाता है और अपनी पहचान छुपाने के कारण वह पकड़ में भी नहीं आते।
सीधे नाम न लेते हुए एफएटीएफ ने पाकिस्तान की ओर इशारा किया और कहा कि कुछ आतंकवादी संगठनों को विभिन्न सरकारों से वित्तीय तथा अन्य प्रकार का सहयोग व समर्थन मिलता रहा है और अभी भी मिल रहा है। भारत ने हमेशा दावा किया है कि जैश-ए-मोहम्मद तथा लश्कर-ए-तैयबा के जरिए पाकिस्तान प्रॉक्सी वार कर रहा है और विश्व शांति के लिए गंभीर खतरा बना हुआ है। एफएटीएफ ने भी इन संगठनों को खतरनाक माना है लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया। इस रिपोर्ट के आधार पर एफएटीएफ की अगली बैठक में मांग की जानी चाहिए कि वह पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट में डाल दे।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में 125 साल पुराने गुरुद्वारे पर चला बुलडोजर, भारत ने शहबाज सरकार को लगाई कड़ी फटकार
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
पहली बार एफएटीएफ ने किसी देश की सरकार द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का उल्लेख किया है। यह बात उस देश पर लागू होती है जो अपनी अधिकृत नीति के तहत आतंकी गतिविधियों के लिए फंडिंग करता है। पाकिस्तान की इसमें स्पष्ट भूमिका है। गत 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले में 26 हिंदुओं की हत्या के पीछे पाकिस्तान का हाथ होने का मामला भारत की ओर से एफएटीएफ की बैठक में उठाया जाएगा। पाकिस्तान टेरर फाइनांसिंग व गुप्त सौदों के लिए क्रिप्टो करेंसी का भी इस्तेमाल कर रहा है। जब इतने तथ्य सामने हैं तो एफएटीएफ को पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Digital payments for pakistans terrorist activities
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













