-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Delhis Land Is Getting Submerged Due To Indiscriminate Exploitation Of Groundwater
भूजल के अंधाधुंध दोहन से धंसती जा रही है दिल्ली की जमीन
- Written By: नवभारत डेस्क

जब प्रकृति से छेड़छाड़ की जाए और प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध दोहन किया जाए तो उसके भयानक नतीजे सामने आते हैं. सैटेलाइट डेटा के आधार पर किए गए एक अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक अध्ययन में यह सनसनीखेज बात सामने आई है कि अंडरग्राउंड वाटर लेवल कम हो जाने की वजह से दिल्ली में जमीन धंस रही है, जिससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को गंभीर खतरा हो सकता है.
आईआईटी बॉम्बे, जर्मन रिसर्च सेंटर ऑफ जियो साइंसेस और कैम्ब्रिज व सदर्न मेथडिस्ट यूनिवर्सिटी के संयुक्त अध्ययन से मालूम पड़ा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के 100 वर्ग किलोमीटर इलाके में जमीन धंसने या भूस्खलन का काफी बड़ा खतरा है. इसमें 12.5 वर्ग किलोमीटर का इलाका कापसहेड़ा में है जो कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सिर्फ 800 मीटर फासले पर है. इससे लगता है कि शीघ्र ही एयरपोर्ट भी भूस्खलन की चपेट में आ जाएगा.
सम्बंधित ख़बरें
चालान से काम नहीं चलेगा, अब दर्ज होगी FIR! दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 2000 से ज्यादा केस दर्ज
‘सरकार के पास सबूत है, तो आरोप साबित करे’, जेल में बंद उमर खालिद मामले पर बोले शशि थरूर; सरकार पर उठाए सवाल
नवभारत विशेष: क्लाउड सीडिंग कहीं बिगाड़ न दे इकोसिस्टम, दिल्ली में कृत्रिम वर्षा की तैयारी
LPG Price Today: 1 जुलाई को एलपीजी सिलेंडर हुआ 183.50 रुपये सस्ता, जानिए ताजा रेट
2014 से 2016 के बीच प्रतिवर्ष 11 सेंटीमीटर की दर से जमीन धंस रही थी जो अगले 2 वर्षों में 50 प्रतिशत बढ़कर 17 सेंटीमीटर प्रति वर्ष हो गई. यह भारी खतरे की घंटी है. खेती-किसानी में सिंचाई व घरेलू उपयोग के लिए भी बोरिंग कर भूजल का अंधाधुंध इस्तेमाल किया जाता है. कहीं-कहीं बिजली बिल माफ होने से घंटों वाटर पम्प चालू रखे जाते हैं. भूजल का स्तर लगातार नीचे जाने से धरती भी धंसती चली जाती है. पोली हो चुकी जमीन कब अचानक 15-20 फुट नीचे धंस जाए, इसका कोई भरोसा नहीं है. भूस्खलन में सड़कें और इमारतें तक जमींदोज होती देखी गई हैं.
भूजल का दोहन तो होता है परंतु भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था नहीं होती. बरसात का पानी सीमेंट की सड़कों-नालियों से बह जाता है. वृक्षों की कटाई, तालाब पाट कर रिहायशी प्लाट बना देने, नालों पर अतिक्रमण व अवैध निर्माण की वजह से जमीन में पानी नहीं समा पाता. विगत 3-4 दशकों में भूजल का स्तर तेजी से घटा है. जहां पहले 20 फुट खोदने पर पानी मिल जाता था, वहां 50-60 फुट से भी ज्यादा बोरिंग करने पर पानी नहीं निकलता. यह स्थिति काफी खतरनाक है. क्या लोग अब भी सजग होंगे?
Delhis land is getting submerged due to indiscriminate exploitation of groundwater
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














