- Hindi News »
- Entertainment »
- Shaan Opinion On Changing Music Industry About Limited Opportunities Female Singers
बदलती म्यूजिक इंडस्ट्री पर सिंगर शान की खुलकर बात, कहा- महिला गायिकाओं को कम मिल रहे मौके
Singer Shaan Interview: सिंगर शान ने म्यूजिक इंडस्ट्री में हो रहे बदलाव पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि आज के गानों में महिला गायिकाओं को पहले जैसा महत्व नहीं मिल रहा है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

सिगंर शान (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Shaan Talk About Music Industry: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पिछले कुछ सालों में तेजी से बदली है। पहले जहां गानों में कहानी, भावनाएं और मेल-जोल को खास महत्व दिया जाता था, वहीं अब बीट्स, हुक लाइन और सोशल मीडिया ट्रेंड का असर साफ दिखाई देता है। इसी बदलाव पर मशहूर सिंगर शान ने खुलकर अपनी बात रखी है। उनका मानना है कि इस नए ट्रेंड का सबसे ज्यादा असर महिला गायिकाओं पर पड़ा है।
महिला गायिकाओं को कम मिल रहे मौके
आईएएनएस से बातचीत में शान ने कहा कि आज के दौर में गानों की संरचना बदल गई है। अब कई गानों में पुरुष गायकों की लाइनें ज्यादा होती हैं, जबकि महिला आवाज को सीमित हिस्सों तक रखा जाता है। कई बार महिला गायिकाएं सिर्फ कुछ लाइनों या बैकग्राउंड वोकल्स तक ही सिमट कर रह जाती हैं।
शान के मुताबिक, यह एक चिंताजनक स्थिति है क्योंकि इससे संगीत में संतुलन कम होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिला आवाज किसी भी गाने में अलग भाव और गहराई जोड़ती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
रामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
फैयाज डागर और एआर रहमान के बीच संगीत विवाद में टली सुनवाई, कॉपीराइट और ताल के इस्तेमाल से जुड़ा है मामला
वेलेंटाइन वीक में अभिजीत भट्टाचार्य का रोमांटिक सरप्राइज, ‘आपकी आंखों में कुछ’ का अनप्लग्ड वर्जन किया शेयर
शान ने 90 के दशक का सुनहरा दौर बताया
सिंगर शान ने 90 के दशक को याद करते हुए कहा कि उस समय डुएट गानों में बराबरी साफ दिखाई देती थी। पुरुष और महिला गायकों की लाइनें लगभग समान होती थीं। गाने की पहचान दोनों आवाजों से बनती थी और श्रोता दोनों को समान रूप से पसंद करते थे।
उस दौर के कई गाने आज भी इसलिए याद किए जाते हैं क्योंकि उनमें भावनाओं की गहराई और दोनों कलाकारों की मजबूत मौजूदगी थी। गानों में मेलोडी और कहानी का अहम रोल होता था, जो अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है।
बीट्स और रीमिक्स पर सिंगर ने जताई चिंता
शान का मानना है कि यह बदलाव अचानक नहीं आया, बल्कि समय के साथ इंडस्ट्री का हिस्सा बन गया। आजकल गानों में बीट्स, रीमिक्स और वायरल ट्रेंड को प्राथमिकता दी जाती है। ऐसे में कहानी-आधारित और भावनात्मक गाने कम बन रहे हैं। इसका सीधा असर महिला गायिकाओं की भूमिका पर पड़ा है।
ये भी पढ़ें- फैयाज डागर और एआर रहमान के बीच संगीत विवाद में टली सुनवाई, कॉपीराइट और ताल के इस्तेमाल से जुड़ा है मामला
इस मुद्दे पर पहले भी कई कलाकार अपनी राय रख चुके हैं। हाल ही में मशहूर गायिका श्रेया घोषाल ने भी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की घटती मौजूदगी पर सवाल उठाए थे। उनका कहना था कि अगर ज्यादा महिला गीतकार और संगीतकार आगे आएंगी, तो गानों में महिलाओं की सोच और भावनाओं को बेहतर ढंग से पेश किया जा सकेगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Shaan opinion on changing music industry about limited opportunities female singers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
तेजस्वी प्रकाश को देखते ही राज कुंद्रा ने कहा ‘भाभीजी नमस्ते’, एक्ट्रेस ने दिया मजेदार जवाब, वीडियो हुआ वायरल
Feb 13, 2026 | 10:00 PMMumbai News: परमबीर सिंह के “पाप का घड़ा” भर गया: अनिल देशमुख का तीखा हमला
Feb 13, 2026 | 09:57 PMपरमाणु हथियारों की रेस पर लगाम! न्यू START संधि खत्म होने के बाद रूस का बड़ा ऐलान, अमेरिका के सामने रखी ये शर्त
Feb 13, 2026 | 09:57 PMशोएब खान ने धोनी की रणनीति अपनाकर कनाडा पर बरपाया कहर, टी20 वर्ल्ड कप में दिलाई यूएई को पहली जीत
Feb 13, 2026 | 09:56 PMलड़कों के साथ घूमने पर परिवार वालों ने डांटा, 5 सहेलियों ने खाया जहर, एक ही चिता पर अंतिम संस्कार
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरामानंद सागर के बेटे आनंद ने 84 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, नम आंखों से परिवार ने दी अंतिम विदाई
Feb 13, 2026 | 09:52 PMरिश्तों में क्यों आती है बार-बार दरार? कुंडली में शुक्र कमजोर तो नहीं? जानिए क्या हो सकते हैं इसके लक्षण
Feb 13, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

संसद में कफ सिरप पर संग्राम, विपक्ष ने मांगा ₹5 लाख का मुआवजा, नड्डा बोले- एक भी मौत रिपोर्ट नहीं हुई- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:22 PM
बांग्लादेश में ‘तारिक’ का उदय, भारत के लिए संकट या सुनहरा मौका? PM मोदी के बधाई संदेश ने साफ की तस्वीर-VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:17 PM
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की महू में दस्तक! कारोबारी को फोन और मेल पर मिली धमकी, इंदौर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
Feb 13, 2026 | 09:10 PM
‘अधिकारी का ट्रे उठाने के लिए नहीं, देश की रक्षा के लिए बना है जवान’, संसद में दहाड़े संजय सिंह- VIDEO
Feb 13, 2026 | 09:06 PM
करोड़ों की नेटवर्थ फिर भी जेल की हवा, राजपाल यादव के पतन की वो 3 बड़ी वजहें, जिन्होंने छोटा डॉन को बनाया कर्जदार
Feb 13, 2026 | 08:59 PM
नाम के आगे लिखने से कोई शंकराचार्य नहीं होता, सपा की ‘दोगली’ नीति पर सदन में भड़के CM योगी- VIDEO
Feb 13, 2026 | 08:48 PM












