Navbharat Nishanebaaz : दिल्ली की बिगड़ी आबोहवा, नेताओं को चाहिए पक्ष में हवा

Delhi Air Pollution: दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण और AQI 400 पार होने के मुद्दे पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चुनावी नारे पर तंज कसा है।
delhi pollution aqi 400 nishanebaaz political satire
दिल्ली प्रदूषण फोटो सोर्स: नवभारत डिजाइन
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली के प्रदूषण को प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी नारे 'अबकी बार 400 पार' से जोड़कर निशाना साधा।

  • दिल्ली की जहरीली हवा के लिए पराली जलाने, पटाखों और पड़ोसी राज्यों को जिम्मेदार ठहराने की राजनीति पर व्यंग्य किया गया है।

  • दिल्ली के प्रदूषण को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पर निशानेबाज ने चुटकी ली है।

Delhi Air Quality: पड़ोसी ने हमसे कहा, 'निशानेबाज, राजनीति और हवा का गहरा संबंध है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी नारे 'अब की बार 400 पार' को दिल्ली के दम घोंटने वाले प्रदूषण के आंकडे से जोड़ते हुए कहा कि एक्यूआई 400 पार हो चुका है। मोदी ने नारे हवा में उछाले थे, अब हवा ही जहर बन गई है। इसके लिए सरकार हर साल पराली और पटाखे जलाने से उठते धुएं और पड़ोसी राज्यों को दोष देकर पल्ला झाड़ लेती है।

'दिल्ली की हवा में सांस लेना 10 से ज्यादा सिगरेट पीने के समान है। वहां हर व्यक्ति की कंपलसरी स्मोकिंग हो जाती है। पता नहीं, गुजरात से दिल्ली आए मोदी और शाह के फेफड़ों का क्या हाल छिड़काव करो, हालत नहीं बदलती। पड़ोसी ने कहा, 'जब अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने थे तो कान पर बंधा मफलर और लगातार आनेवाली खांसी उनकी पहचान बन गए थे। उन्होंने बंगलुरू जाकर पंचकर्म से अपना इलाज करवाया था। अब उनकी पार्टी की सिर्फ पंजाब में सरकार है जहां पराली जलाने का धुआं हवा के साथ सीधे दिल्ली पहुंच जाता है।

delhi pollution aqi 400 nishanebaaz political satire
नवभारत संपादकीय: बांग्लादेश सरकार का असहयोगी रवैया, तारिक रहमान ने रद्द की भारत यात्रा

'हमने कहा' धुएं वाली हवा तो बीजेपी शासित हरियाणा से भी आती है। वहां भी किसान पराली जलाते हैं। 'हमने कहा' हवा में ऑक्सीजन, कार्बन डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, अमोनिया, हीलियम, क्लोरीन, मिथेन जैसी अनेक गैसों का मिश्रण रहता है। इंसान को ऑक्सीजन चाहिए और वृक्षों को कार्बन डाई ऑक्साइड। हवा दिखाई नहीं देती, महसूस की जाती है। हवा को पवन तथा हनुमानजी को पवनपुत्र कहा जाता है। जब हवा चलना रुक जाती है तो दम घुटने लगता है। जब टेबल फैन और सीलिंग फैन नही थे तब लोग बांस की कमची से बना पंखा घुमाने को मजबूर थे।

delhi pollution aqi 400 nishanebaaz political satire
नवभारत विशेष: ओवैसी और आजाद का दलित-मुस्लिम गठजोड़ व यूपी का चुनावी गणित

'पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, शायरी से लेकर फिल्मी गीतों तक हवा का जिक्र है। आपने गुलाम अली की गजल सुनी होगी दिल में एक लहर सी उठी है अभी, कोई ताजा हवा चली हैं अभी ! फिल्मी गीत है हवा के साथ-साथ, घटा के संग-संग ओ साथी चल! इन हवाओं में इन फिजाओं में, तुझको मेरा प्यार पुकारे। कहते हैं मुझकों हवा-हवाई! चली चली फिर चली-चली, चली इश्क की हवा चली! हमने कहा 'अभी इश्क की हवा नहीं, नफरत की आंधी चल रही है' 2027 में देखिएगा कि राज्य विधानसभाओं के चुनाव में हवा किसके पक्ष में चलेगी। कोई टिकेगा तो किसी को हवा उड़ा ले जाएगी।'