-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Dawood Ibrahim Has Once Again Become The Center Of Debate On Social Media
नवभारत विशेष: सियासी सर्जिकल स्ट्राइक के दौर में क्या सुलझेगी दाऊद की पहेली
- Written By: दीपिका पाल
दाऊद का भारत आना तभी पक्का हो सकता है, जब यह तय हो जाए कि वह पाकिस्तान में है या फिर दुबई चला गया है या कहीं और है? दाऊद का रहस्य कितना गहरा है, इसका अंदाज इसी से लग सकता है कि आज तक उसका मीडिया में कोई नया फोटो नहीं आया

क्या सुलझेगी दाऊद की पहेली (सौ. डिजाइन फोटो)
नेशनल डिजिटल डेस्क: मुंबई आतंकी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वर राणा का अमेरिका से भारत को प्रत्यर्पण और 13,000 करोड़ रुपए के बैंक घोटाले के केंद्रबिंदु मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी के बाद से सोशल मीडिया की बहसों का केंद्र फिर से दाऊद इब्राहिम बन गया है. तहव्वर राणा का भारत को प्रत्यर्पण ऐसे समय में हुआ है, जब पूरी दुनिया राजनैतिक-आर्थिक उथल-पुथल से गुजर रही है. जब कभी दाऊद का मुद्दा ज्यादा जोर पकड़ता है, तो पाकिस्तान से एक अफवाह उड़ती है कि दाऊद बहुत बीमार है, दाऊद को उसके विरोधियों ने जहर दे दिया, उसकी मौत हो चुकी है और उसका गिरोह किसी और के द्वारा चलाया जा रहा है, दाऊद पाकिस्तान से दुबई भाग गया है।
आदि-आदि. अब, जब तहव्वर राणा भारत की जेल में भारतीय अधिकारियों सामने बैठकर भी अपना अपराध स्वीकार नहीं कर रहा है तथा अपने आका का नाम नहीं बता रहा है, तब विपक्षी भी यह कह रहे हैं कि क्या अमेरिका दबाव बनाकर दाऊद को भारत को दिलवाएगा या फिर तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण महज एक राजनैतिक सर्जिकल स्ट्राइक बनकर रह जाएगा ? दाऊद इब्राहिम पूरी दुनिया के लिए एक पहेली बना हुआ है. पाकिस्तान इसे सुलझने नहीं देना चाहता।
ट्रंप जानते हैं कि भारत इस समय आर्थिक-राजनैतिक दृष्टिकोण से ही नहीं,हर तरह से इतना मजबूत हो गया है कि उसके बिना अब कोई भी देश खुद को संशय में घिरा पाता है. ऐसी स्थिति में भारत को अपने पक्ष में करने के लिए तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण एक दांव हो सकता है, जो ट्रंप को भारत के अधिक नजदीक लाए. भारत के लिए यह ऐसा मौका हो सकता है, जिसमें वह ट्रंप पर दबाव बनाए कि वह पाकिस्तान को दाऊद को भारत को सौंपने के लिए कहें? वैसे ट्रंप अपने पहले कार्यकाल में कह चुके हैं कि वह भारत- पाकिस्तान के बीच बातचीत में मध्यस्थ बनने को तैयार हैं. हालांकि दाऊद भारत को तभी सौंपा जा सकता है, जब भारत- पाकिस्तान के बीच प्रत्यर्पण संधि हो और पाकिस्तान यह स्वीकार करे कि दाऊद उसकी पनाह में है।
सम्बंधित ख़बरें
दाऊद को मारने की कोशिश करने वाला पूर्व गैंगस्टर कुमार पिल्ले 9 साल बाद हांगकांग लौटा, सभी मामलों से हुआ बरी
26/11 की कहानी भी नहीं बचा सकी फिल्म, ‘Bharat Bhhagya Viddhaata’ का निकला दम!, पहले ही हफ्ते में बुरा हाल
Bharat Bhhagya Viddhaata Day 1: ‘भारत भाग्य विधाता’ की ओपनिंग ने चौंकाया, फिल्म की कैसी रही शुरुआत?
सलीम डोला ने दाऊद इब्राहिम और डी-कंपनी से संबंधों से किया इनकार, जांच एजेंसियां कर रहीं पड़ताल
अमेरिका दबाव डाल सकता है
दाऊद के प्रत्यर्पण का दूसरा पहलू यह है कि भारत इस समय औरंगजेब की कब्र, वक्फ की जमीनों का मुद्दा तथा यूसीसी के मामले में उलझा हुआ है. बंगाल में ताजा हिंसा ने इसे और बढ़ाया है. तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोई ऐसा दांव चलें, जिससे अमेरिका पाकिस्तान को कहे कि वह दाऊद के मामले में स्पष्ट करे कि वह कहां है और उसे भारत को प्रत्यारोपित करेगा या नहीं ? विदेशी मामलों के जानकार तथा राजनैतिक विश्लेषक तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को एक राजनैतिक सर्जिकल स्ट्राइक मान रहे हैं. निसंदेह राणा का प्रत्यर्पण भाजपा और मोदी के लिए एक ऐसी ही स्ट्राइक है. सर्वविदित है कि मोदी और ट्रंप की जब साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी, तो उसमें मोदी ने यह अपील की थी कि आतंकवाद पर नियंत्रण के लिए मुंबई हमले के आरोपी को भारत को प्रत्यर्पित किया जाना चाहिए. ट्रंप की सहमति के बाद यह योजना अमल हो सकी. भारत को और अधिक अपने नजदीक लाने के लिए ट्रंप कोई ऐसा दांव चल सकते हैं।
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
आखिर कहां छुपा हुआ है
दाऊद का भारत आना तभी पक्का हो सकता है, जब यह तय हो जाए कि वह पाकिस्तान में है या फिर दुबई चला गया है या कहीं और है? दाऊद का रहस्य कितना गहरा है, इसका अंदाज इसी से लग सकता है कि आज तक उसका मीडिया में कोई नया फोटो नहीं आया है, जिसे तय तौर पर कहा जाए कि यह दाऊद ही है. जब हम उसका फोटो तक नहीं पा सके हैं, तो यह कह पाना सरल नहीं है कि वह कराची में है या लाहौर में या फिर कनाडा या उसके जैसे किसी देश में चला गया है, जहां से वह अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है. इन हालात में दाऊद नामक पहेली सुलझना उतना ही मुश्किल नजर आ रहा है, जितना कि यह कह पाना कि भारत से भागे आर्थिक- सामाजिक- आपराधिक आरोपी भारत में कब तक आएंगे. दाऊद, पाकिस्तान के लिए तुरूप का पत्ता है, जो वह कभी भी भारत को सौंपना नहीं चाहेगा।
लेख- मनोज वार्ष्णेय के द्वारा
Dawood ibrahim has once again become the center of debate on social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














