- Hindi News »
- India »
- Republic Day 26 Jan Terror Alert Ram Temple Major Cities On High Alert
गणतंत्र दिवस पर देश को दहलाने की साजिश! आतंकियों के ‘मिशन 26/26’ का खुलासा, एजेंसियां हाई अलर्ट
- Written By: अर्पित शुक्ला
Republic Day: 26 जनवरी से पहले देश में बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी हुआ है। खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, अयोध्या का राम मंदिर, जम्मू का रघुनाथ मंदिर और दिल्ली जैसे बड़े शहर आतंकियों के निशाने पर हैं।

सांकेतिक तस्वीर
Delhi News: 26 जनवरी को लेकर बड़े आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। देश के प्रमुख मंदिरों और बड़े शहरों को आतंकियों के संभावित निशाने पर बताया गया है। आतंकियों के कोड नेम से एक अहम खुलासा हुआ है, जिससे पाकिस्तान और उसके समर्थित आतंकियों के मंसूबे सामने आए हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियों को जानकारी मिली है कि आतंकी 26 जनवरी से पहले देश के कई हिस्सों में बड़ी साजिश रचने की कोशिश में हैं, जिसे कोड नेम 26/26 दिया गया है। इस गुप्त कोड का मकसद गणतंत्र दिवस से पहले बड़े हमले को अंजाम देना बताया गया है।
खुफिया इनपुट के मुताबिक आतंकियों के निशाने पर देश के बड़े मंदिर हैं, जिनमें अयोध्या का राम मंदिर और जम्मू का रघुनाथ मंदिर शामिल हैं। इन सूचनाओं के बाद सुरक्षाबलों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
सोशल मीडिया पर इंटेलिजेंस एजेंसियों की कड़ी नजर
इस इनपुट के बाद राजधानी दिल्ली में भी सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है, क्योंकि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और पंजाब आधारित गैंगस्टर्स हमले की कोशिश कर सकते हैं। इंटेलिजेंस एजेंसियां सोशल मीडिया पर भी लगातार निगरानी रखे हुए हैं, जहां कश्मीरी रेजिस्टेंस ग्रुप का FalconSquad धमकियां दे रहा है और मुस्लिम युवाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
स्विट्जरलैंड में खूनी खेल: चाकू के वार से 3 लोग गंभीर जख्मी, पुलिस ने माना इसे सोची-समझी आतंकी साजिश
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
Pakistan Militant Attack: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला! आतंकियों ने थाने को बनाया निशाना, 3 की मौत
दिल्ली में लाल किला ब्लास्ट जैसे आंतकी हमले का अलर्ट, IED धमाका करने के फिराक में आतंकी, हाई अलर्ट पर राजधानी
दिल्ली के आतंकी मोहम्मद रेहान को लेकर चेतावनी
गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र दिल्ली में आतंकियों के पोस्टर लगाए गए हैं। पहली बार इनमें दिल्ली के एक आतंकी की तस्वीर शामिल की गई है। इस आतंकी का नाम मोहम्मद रेहान बताया गया है, जिसका पता नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के चौहान बांगर का है। वह 2016 से फरार है। संभल में अलकायदा का मॉड्यूल बस्ट होने के दौरान यह आतंकी मौके से भाग निकला था।
जम्मू में सुरक्षाबल हाई अलर्ट पर
गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू में भी सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सख्त निगरानी की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिशें तेज कर सकते हैं, इसी वजह से सुरक्षा इंतजाम कई गुना बढ़ा दिए गए हैं। बीएसएफ पूरी तरह सतर्क है और सीमा पर गश्त को और कड़ा किया गया है।
यह भी पढ़ें- ओवैसी अब यूपी में करेंगे खेल! अखिलेश यादव के मुस्लिम वोट में लगाएंगे सेंध? बिहार-महाराष्ट्र में दिखा चुके दम
नदी-नालों के किनारे, जंगलों और दुर्गम इलाकों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन और सुरंगों के जरिए घुसपैठ की चुनौती बनी हुई है। सेना और सीआरपीएफ के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सीमावर्ती और आंतरिक इलाकों में सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है।
Republic day 26 jan terror alert ram temple major cities on high alert
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMBobby Deol Story: जब मनीषा कोइराला के साथ रोमांटिक सीन करना बॉबी देओल के लिए बना चुनौती, जानें दिलचस्प किस्सा
May 30, 2026 | 10:49 PMChhatrapati Sambhajinagar के ऐतिहासिक पनचक्की परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान, 3 टन कचरा हटाया
May 30, 2026 | 10:48 PMमैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PMटी20 इनटरनेशनल में हरमनप्रीत कौर का बड़ा रिकॉर्ड, छुआ 4 हजार रन का आंकड़ा, इस लिस्ट में मारी एंट्री
May 30, 2026 | 10:36 PMवीडियो गैलरी

क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM














