-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Current State Of Democracy Sense Of Nationalism On The Test
लोकतंत्र की वर्तमान स्थिति, राष्ट्रीयता की भावना कसौटी पर
- Written By: नवभारत डेस्क

स्वाधीनता की 76वीं वर्षगांठ पर घर-घर तिरंगा लहराने का आवाहन स्वागत योग्य हैं किंतु साथ ही हमें आत्मावलोकन करना होगा कि हमारा देश प्रेम हृदय की स्वाभाविक उपज है अथवा हम इसका दिखावा कर रहे हैं? हमारी राष्ट्रीयता की भावना आज भी कसौटी पर है. क्या हम तुच्छ व्यक्तिगत स्वार्थों, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद से ऊपर उठकर राष्ट्र कल्याण के बारे में मंत्री स्तर से सोचते हैं? ऐसा क्यों है कि आजादी के अमृत महोत्सव के बाद भी हम क्षेत्रीयता, जातिवाद, भाषावाद जैसे मुद्दों से ऊपर नहीं उठ पाए है? राष्ट्रीय एकता और अखंडता हमारा सबसे बड़ा ध्येय होना चाहिए. अनेकता में एकता भारतीय संस्कृति की पहचान रही है लेकिन आज वह एकता बिखरती नजर आ रही है जो कि गहरी चिंता विषय है. इतिहास गवाह है कि देशवासियों की इसी फूट का फायदा विदेशी ताकतें उठाती रहीं. हमारे शूरवीरों को यहीं के गद्दारों ने धोखा दिया. पूर्वोत्तर में धधक रही आग, मणिपुर ही नहीं अन्य राज्यों में भी महिलाओं पर हो रहा अत्याचार हमारी लोकतांत्रिक अस्मिता पर उंगली उठाते हैं.
जननेता नहीं धननेता
कभी देश में आम जनता के दुखदर्द को जाननेवाले, उसके भीतर से उपजे जन नेता हुआ करते थे लेकिन अब ऐसे नेता है जो अपनी धनशक्ति की बदौलत राजनीति का सर्कस.. चला रहे है. उनके लिए राजनीति जनसेवा का माध्यम न होकर मोटी कमाई का जरिया बन गया है. कितने ही नेता मनी लांड्रिंग में लिप्त हैं. एसोसिएशन फार डेमोक्रिटिक रिफार्म्स (एडीआर) और नेशनल इलेक्शन वाच (एन ई डब्ल्यू) की रिपोर्ट के अनुसार 134 सांसदों और विधायकों पर महिलाओं के विरूद्ध अपराध करने संबंधी केस दर्ज है. 18 सांसद और विधायक ऐसे है जिन पर दुष्कर्म के मामले दर्ज हैं. यदि अन्य अपराधों की समीक्षा की जाए तो गिनती के ही सांसद-विधायक दूध के धुले निकलेंगे.
सम्बंधित ख़बरें
गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं? इन नियमों को जानना है बेहद जरूरी
राष्ट्रीयता के लिए हो रहे हैं युद्ध: मोहन भागवत ने मनुष्य के अस्तित्व को लेकर कही बड़ी बात
लोकतंत्र का चौथा स्तंभ माना जाता है मीडिया, जानिए कब से हुई राष्ट्रीय प्रेस दिवस की शुरुआत
नवभारत विशेष: भारत की जन चेतना का उद्घोष ‘वंदे मातरम’, जानें कैसे बना राष्ट्र की आत्मा का गीत
राजनीति का अपराधीकरण
राजनीति का अपराधीकरण गंभीर समस्या है. जनता को जिन अपराधियों से मुक्ति चाहिए वही उसके प्रतिनिधि बन बैठते हैं. इस वजह से न अपराधों पर अंकुश लग पाता है, न भ्रष्टाचार पर! स्वच्छ प्रतिनिधि राष्ट्र और समाज के लिए बेदाग, शिक्षित आधुनिक और दूरदर्शी जनप्रतिनिधियों की आवश्यकता होती है. खेद है कि राजनीतिक पार्टियां चुनाव जीतने की क्षमता… को आधार बनाकर दागियों को टिकट देती हैं. चुनाव बहुत महंगे हो गए है. जिनमें पैसा पानी की तरह बहाया जाता है इसलिए गरिब या मध्यमवर्ग का व्यक्ति चुनाव लड़कर जीतने की उम्मीद कर ही नहीं सकता.
सहिष्णुता का अभाव
आज की राजनीति रचनात्मक न रहकर विध्वंसक हो गई है जिनमें झूठे वादे और छलकपट दाती.. है. पक्ष-विपक्ष के बीच सौहार्द्र व आपसी सम्मान.. नष्ट हो गया है. वैचारिक मतभेद दुश्मनी में बदलता चला जा रहा है. नेताओं के भाषणों में नीतियों की आलोचना की बजाय व्यक्तिगत आक्षेप अधिक नजर आते हैं. सत्ता की लालसा इतनी तीव्र हो उठी है कि संवैधानिक संस्थाओं को भी कमजोर किया जाने लगा है. नियंत्रण और संतुलन यदि कायम है तो इसलिए कि सुप्रीम कोर्ट ने संविधान व कानून के संरक्षक के रूप में अपनी भूमिका मजबूत बना रखी है. संसदीय प्रणाली से गरिमा और शालीनता अपेक्षित है लेकिन हंगामा कर उसे बाधित किया जाता है. प्रस्तावों को विचार… के लिए चयन समिति के पास न भेजकर जल्दबाजी में बिना बहस के पारित करा लिया जाता है.
भारत आबादी के लिहाज से विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. इसे महानतम बनाने के लिए जनतांत्रिक मूल्यों का जतन करना होगा. संविधान में वर्णित स्वायत्तता, समानता और बंधुभाव को सच्ची भावना से अंगीकार करना होगा. नेताओं ही नहीं, नागरीकों को भी अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी.
Current state of democracy sense of nationalism on the test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














