-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Criticism From Congress Nc Pdp Prime Minister Again Targets Dynasty
कांग्रेस, नेकां, पीडीपी की आलोचना, प्रधानमंत्री का फिर वंशवाद पर निशाना
- Written By: मृणाल पाठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही वंशवाद या खानदानशाही के खिलाफ रहे हैं और इसे लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव अभियान शुरू करते हुए डोडा की रैली में उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर 3 खानदानों के चक्कर में पिसता रहा।

(डिजाइन फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही वंशवाद या खानदानशाही के खिलाफ रहे हैं और इसे लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा खतरा बताते हैं। जम्मू-कश्मीर में चुनाव अभियान शुरू करते हुए डोडा की रैली में उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि जम्मू-कश्मीर 3 खानदानों के चक्कर में पिसता रहा। ये खानदान कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी के हैं और तीनों ही दशकों तक जम्मू-कश्मीर की बर्बादी के लिए जिम्मेदार हैं।
बेहतर होता यदि प्रधानमंत्री यह बताते कि बीजेपी जम्मू-कश्मीर की स्थिति में सुधार करने और वहां सुरक्षा बहाल करने की दिशा में क्या करने जा रही है। कश्मीर में आतंकवाद फिर सिर उठा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था बिगड़ती जा रही है लेकिन पीएम वंशवाद का मुद्दा उठाकर विपक्ष को निशाने पर ले रहे हैं। देश की अधिकांश पार्टियों में वंशवाद रहा है लेकिन जनता ने इसे हमेशा सहजता से लिया।
कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस, पीडीपी ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय जनता दल, डीएमके, एनसीपी, बीजद में भी ‘नेता का बेटा नेता’ वाली बात देखी गई। बसपा की सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे को आगे बढ़ाती रही हैं। यही स्थिति टीएमसी प्रमुख व बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस बार जम्मू कश्मीर विधानसभा का चुनाव घरानों और राज्य के युवाओं के बीच है।
सम्बंधित ख़बरें
11 साल पुराने इस केस में पूर्व PM मनमोहन सिंह को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने अब रद्द किया मामला
किसान आंदोलन: हेमंत खंडेलवाल का कांग्रेस पर हमला, बोले- झूठ और भ्रम नहीं, संवाद व समाधान में भरोसा रखती है BJP
रीवा में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष की चाकू मारकर हत्या से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलें…प्रियंका गांधी ने दी PM मोदी को नसीहत, युवाओं के भरोसे पर कही बड़ी बात
यह भी पढ़ें- उपद्रवियों को पकड़ा जाए, कौन कराना चाहता है देश में ट्रेन दुर्घटनाएं?
इन 3 परिवार के लोगों ने मिलकर जनता के लिए जो किया, वह किसी पाप से कम नहीं है। इनके पाप की वजह से हजारों लोगों की जान गई। विपक्ष की तीनों पार्टियां आतंक को बढ़ावा देकर दुश्मन की मदद कर रही हैं। जब आतंकवाद चरम पर था तब सूर्यास्त के बाद अघोषित कफ्र्यू लग जाता था। तब तो केंद्र की कांग्रेस सरकार के गृहमंत्री भी श्रीनगर के लाल चौक जाने से घबराते थे।
इन पार्टियों ने राज्य में नया नेतृत्व पनपने नहीं दिया। हमने उनके इरादों को चुनौती दी। स्थानीय निकाय चुनावों में 30,000 से 35,000 तक युवा राजनीति में आए और उन्होंने नेतृत्व संभाला। जम्मू-कश्मीर में विकास का श्रेय इन नौजवानों को है। प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर पलटवार करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जब तक बीजेपी को इन परिवारों की मदद की जरूरत थी तब तक हम बर्बादी के जिम्मेदार नहीं थे।
6 वर्ष पहले बीजेपी का पीडीपी से गठबंधन था तब कोई खराबी नजर नहीं आईं। जब अटलबिहारी वाजपेयी ने मुझे कैबिनेट में मंत्री बनाया तब हमारे साथ कुछ गलत नहीं था। प्रधानमंत्री को भ्रम फैलाने की बजाय सच बोलना चाहिए। उन्हें वंशवाद की राजनीति का मुद्दा उठाने की बजाय जम्मू-कश्मीर में बिगड़ती सुरक्षा स्थिति पर ध्यान देना चाहिए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Criticism from congress nc pdp prime minister again targets dynasty
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन: 1215 ऑटो रिक्शा पर ठाेका 11.5 लाख का जुर्माना, 6 ऑटो जब्त
Jul 29, 2026 | 02:56 PMTMKOC के 18 साल पूरे, असित मोदी हुए भावुक, दयाबेन की वापसी पर कहीं ये बात…
Jul 29, 2026 | 02:55 PMनागपुर मनपा का एक्शन मोड: भारी बारिश में भी चला बुलडोजर, अवैध कब्जों और जर्जर इमारतों पर बड़ी कार्रवाई
Jul 29, 2026 | 02:51 PMकिसान आंदोलन भोपाल: प्रदर्शनकारियों से बात करने के लिए तैयार हुई सरकार, CM मोहन यादव ने बनाई समिति
Jul 29, 2026 | 02:50 PMपुणे में डेंगू जांच पर मनपा की सख्ती: NS1 और MAC ELISA टेस्ट की फीस 600 तय, रैपिड टेस्ट किट पर रोक
Jul 29, 2026 | 02:44 PMMIDH Scheme: किसानों के लिए वरदान! जानिए क्या है यह योजना और इसके फायदे?
Jul 29, 2026 | 02:44 PMमहाराष्ट्र: वसई में बेटे की बीमारी का फायदा उठाकर महिला से हैवानियत, तांत्रिक के नाम पर झांसा देकर यौन शोषण
Jul 29, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














