-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Miscreants Should Be Caught Who Wants To Cause Train Accidents In The Country
उपद्रवियों को पकड़ा जाए, कौन कराना चाहता है देश में ट्रेन दुर्घटनाएं?
- Written By: मृणाल पाठक
आखिर कौन हैं वो देश के दुश्मन जो ट्रेन दुर्घटना कराने की लगातार साजिश कर रहे हैं और रेल यात्रियों की जान लेने पर आमादा हैं। इस तरह की खतरनाक हरकतों से रेल विभाग भी परेशान है क्योंकि यह सारी शरारत जानबूझकर की जा रही है? कहीं इसके पीछे किसी विदेशी ताकत या आतंकियों का हाथ तो नहीं है?

(डिजाइन फोटो)
आखिर कौन हैं वो देश के दुश्मन जो ट्रेन दुर्घटना कराने की लगातार साजिश कर रहे हैं और रेल यात्रियों की जान लेने पर आमादा हैं। इस तरह की खतरनाक हरकतों से रेल विभाग भी परेशान है क्योंकि यह सारी शरारत जानबूझकर की जा रही है? कहीं इसके पीछे किसी विदेशी ताकत या आतंकियों का हाथ तो नहीं है?
ताजा घटना में राजस्थान के अजमेर जिले में वेस्टर्न डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर पर एक किलोमीटर के अंतराल में 2 सीमेंट के ब्लॉक डालकर एक मालगाड़ी को पटरी से उतारने की साजिश की गई। मालगाड़ी का इंजन ब्लाक तोड़ते हुए निकल गया। राजस्थान में 1 महीने में तीसरी बार ट्रेन को बेपटरी करने का प्रयास किया गया।
28 अगस्त को राजस्थान के छबड़ा में मालगाड़ी के ट्रैक पर मोटर साइकिल का स्क्रैप डाला गया था जिससे मालगाड़ी का इंजन टकरा गया था। इसके पूर्व अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर परली में ट्रेन पटरी पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी। इसी तरह महाराष्ट्र में सोलापुर के कुर्दुवाड़ी स्टेशन के पास रेलवे पटरी पर सीमेंट के ब्लाक पाए गए।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेलवे की कमाई में नया रिकॉर्ड, ई-नीलामी से पहली तिमाही में राजस्व में 11.76 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी
रेलवे ट्रैक मरम्मत का असर, पुणे-संतरागाछी एक्सप्रेस समेत 2 ट्रेनें प्रभावित; यात्रियों से सहयोग की अपील
अमृत भारत स्टेशन योजना: PM मोदी आज 75 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का करेंगे उद्घाटन, जानें क्या है खासियत
Navabharat Nishanebaaz: बहुत उपयोगी है रेलवे का सलून किसी में पूजा, कहीं हनीमून
लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन को रोक लिया था। रेलवे की रिपोर्ट के अनुसार जून 2023 से लेकर अब तक ऐसी 2 दर्जन से ज्यादा घटनाएं हुई हैं जिनमें रेल पटरियों पर गैस सिलेंडर, लोहे के रॉड, सीमेंट ब्लाक या साइकिल पड़ी मिली। खास बात यह है कि इनमें से 15 घटनाएं गत अगस्त माह की हैं तथा 3 घटनाएं सितंबर में हुईं।
यह भी पढ़ें- पाक सेना प्रमुख ने की कारगिल पर हमले की दगाबाजी कबूली
पिछले माह अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस की 20 बोगियां कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन के पास पटरी से उतर गई थीं। जांच में यह बात सामने आई कि ट्रेन का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकरा गया था। गत सप्ताह कानपुर में रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर दुर्घटना की साजिश रची गई।
कालिंदी एक्सप्रेस के ट्रेन चालक ने उसे समय रहते देख लिया और आपातकालीन ब्रेक लगाए जिससे ट्रेन की गति काफी धीमी हो गई फिर भी सिलेंडर उससे टकरा कर दूर जा गिरा। यदि ट्रेन की रफ्तार तेज होती तो सिलेंडर में विस्फोट भी हो सकता था। इसी तरह ट्रेनों पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थरबाजी की घटनाएं भी हो रही हैं।
4 सितंबर को लखनऊ से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर वाराणसी स्टेशन से रवाना होने के कुछ देर बाद पत्थर फेंके गए जिससे ट्रेन की खिड़कियां क्षतिग्रस्त हुईं। इसके दूसरे दिन 5 सितंबर को रांची से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर हजारीबाग में पथराव किया गया। पता नहीं इस शानदार ट्रेन को क्यों निशाना बनाया जाता है? रेल सुरक्षा बल मुस्तैदी से ऐसी घटनाओं की जांच करे और उन शरारती तत्वों को पकड़े जो ट्रेन दुर्घटना कराने की खतरनाक साजिश में लिप्त हैं।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Miscreants should be caught who wants to cause train accidents in the country
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
31 अक्टूबर तक का मौका: अनधिकृत निर्माणों और लेआउट को नियमित कराने के लिए मनपा ने जारी किया नया परिपत्र
Jul 29, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर में बाइक चोरों का आतंक: अलग-अलग इलाकों से 7 मोटरसाइकिलें पार, जांच में जुटी पुलिस
Jul 29, 2026 | 03:52 PMShirdi News: शिर्डी में साईं बाबा को चढ़ा 1 करोड़ का स्वर्ण मुकुट, गुरु पूर्णिमा पर भक्त की अनूठी गुरु दक्षिणा
Jul 29, 2026 | 03:50 PMराज्यसभा में पास हुआ वंदे मातरम बिल, अपमान करने पर मिलेगी 3 साल की सजा
Jul 29, 2026 | 03:47 PM‘क्या देकर मिनिस्टर बन गई…’ कंगना रनौत के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, वीडियो हुआ वायरल
Jul 29, 2026 | 03:45 PMDell ने भारत में लॉन्च किए धांसू AI लैपटॉप, XPS 13 से Alienware 15 तक मिले दमदार फीचर्स, जानिए कीमत और खासियत
Jul 29, 2026 | 03:41 PMLingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
Jul 29, 2026 | 03:38 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM














