Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: कृष्ण-सुदर्शन का पुराना साथ, चुनाव में जीत किसके हाथ

Vice President Election- उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन और सुदर्शन के बीच मुकाबला है।सारे देश की निगाहें इस पर लगी हुई है। हमें इन दोनों की गरिमा और महिमा के बारे में बताइए।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Aug 23, 2025 | 01:23 PM

कृष्ण-सुदर्शन का पुराना साथ (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, उपराष्ट्रपति चुनाव में राधाकृष्णन और सुदर्शन के बीच मुकाबला है।सारे देश की निगाहें इस पर लगी हुई है। हमें इन दोनों की गरिमा और महिमा के बारे में बताइए।’ हमने कहा, ‘इतिहास खुद को दोहराता है। सर्वपल्ली राधाकृष्णन का नाम सारे देशवासी जानते हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद के बाद वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति रहे, उनकी स्मृति में प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। वह महान विद्वान थे जो रूस में भारत के राजदूत, फिर उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने। वे ऑक्सफोर्ड में दर्शन शास्त्र के प्रोफेसर भी रह चुके थे। अब एनडीए ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है।इस तरह राधाकृष्णन का युग फिर लौट आएगा।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, पौराणिक संदर्भ में विचार कीजिए तो राधाकृष्ण की सारे देश में पूजा होती है। राधा को कृष्ण की आल्हादिनी शक्ति माना जाता है। लोग भजन गाते हैं- राधे-राधे रटो चले आएंगे बिहारी! कृष्ण ने सुदर्शन चक्र से शिशुपाल का सिर काट दिया था। विष्णु भगवान के 4 हाथों में शंख, चक्र, गदा, पद्म हैं। इसी तरह विष्णु भगवान ने उस मगर का सिर सुदर्शन चक्र से काटा था जो उनके भक्त गजराज को गहरे पानी में खींचकर ले जा रहा था। एक बार श्रीकृष्ण ने सत्यभामा, गरुड़ और सुदर्शन चक्र का घमंड दूर करने के लिए लीला की थी।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर: वार्ड 15 में सियासी घमासान, भाजपा बनाम कांग्रेस की लड़ाई; गवली समुदाय का वोट निर्णायक

नासिक मनपा चुनाव: दागी चेहरों के साए में लोकतंत्र, चुनाव प्रचार में अपराधियों की एंट्री; मतदाता सहमे

संपादकीय: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की हो रही तैयारी

संपादकीय: महापालिका चुनाव में मौकापरस्ती हावी

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

सत्यभामा को अपने रूप का गर्व था जबकि गरुड़ को गर्व था कि वह भगवान विष्णु का तीव्रगामी वाहन है। सुदर्शन चक्र स्वयं को सबसे शक्तिशाली मानते थे। कृष्ण ने द्वारका में सुदर्शन चक्र को पहरा देने का काम सौंप दिया। हनुमान को संदेश दिया गरुड़ को बुला लाओ। हनुमान ने वैकुंठ जाकर गरुड़ से कहा, चलो तुम्हारे मालिक तुम्हें द्वारका में बुला रहे हैं। गरुड़ को बहुत पीछे छोड़ हनुमान तुरंत द्वारका लौट आए। उन्होंने रखवाली कर रहे सुदर्शन चक्र को पकड़कर मुंह में रख लिया। हनुमान ने सत्यभामा को देखकर कहा, प्रभु सीतामाता दिखाई नहीं दे रहीं। यह कौन सी दासी यहां बैठी है? इस तरह गरुड़, सुदर्शन चक्र और सत्यभामा का घमंड चूर-चूर हो गया।’

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Contest between radhakrishnan and sudarshan in the vice presidential election

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2025 | 01:21 PM

Topics:  

  • B. Sudarshan Reddy
  • CP Radhakrishnan
  • Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.