- Hindi News »
- Special Coverage »
- Congress Leader Rahul Gandhi Claims That Ed May Raid Him
दावे को लेकर मचा बवाल, राहुल गांधी को ED छापे का अंदेशा
विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी ईडी का ग्रहण लगा था लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दी और इसके बाद जेल से रिहा होने पर उन्होंने फिर सीएम पद की शपथ ली। लेकिन अब विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने यह दावा किया है कि ईडी उन पर कार्रवाई कर सकती है।
- Written By: मृणाल पाठक

(डिजाइन फोटो)
क्या विपक्ष के नेता राहुल गांधी का यह दावा सही है कि ईडी उनके खिलाफ छापे की तैयारी कर रही है अथवा यह महज उनकी आशंका है? विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कोई नई बात नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता इसे भुगत रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया जेल में हैं। सांसद संजय सिंह को विलंब से जमानत मिली।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी ईडी का ग्रहण लगा था लेकिन अदालत ने उन्हें राहत दी और इसके बाद जेल से रिहा होने पर उन्होंने फिर सीएम पद की शपथ ली। जो विपक्षी नेता केंद्र सरकार के खिलाफ जाता है, उसके खिलाफ जांच एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। महाराष्ट्र में अजीत पवार यदि शरद पवार से बगावत कर युति के साथ नहीं जाते तो ईडी उन्हें भी नहीं छोड़ती।
ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग केंद्र सरकार के अस्त्र बन गए हैं। यदि विपक्षी नेता झुक जाए, दब जाए तो वह निशाने पर नहीं आता लेकिन यदि उसने केंद्र सरकार पर प्रहार तेज किए तो उसके यहां छापा पड़ने या हिरासत में लिए जाने की आशंका बढ़ जाती है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी राहुल गांधी पर कार्रवाई कर सकती है या फिर अन्य किसी आरोप में उन्हें घेर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
कांग्रेस की थाली में खाते हैं केजरीवाल! CM नायब सैनी ने AAP के दोहरे मापदंडों की खोली पोल
IPL 2026 के बीच मोहम्मद अजहरुद्दीन की नई पारी, पूर्व कप्तान अब संभालेंगे ये बड़ी जिम्मेदारी
गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका तो सुप्रीम कोर्ट की शरण में पहुंचे पवन खेड़ा; क्या मिलेगी गिरफ्तारी से राहत?
महिला आरक्षण पर आर-पार: विधानसभा सत्र से पहले MP कांग्रेस का बड़ा दांव, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात
तिलमिलाने वाला भाषण
राहुल गांधी को अवश्य ही अपने सूत्रों से संकेत मिले होंगे कि ईडी उनके खिलाफ एक्शन लेनेवाली है। उन्होंने कहा कि संसद में उनका ‘चक्रव्यूह’ वाला भाषण ‘टू इन वन’ को पसंद नहीं आया। इसकी वजह से उनके खिलाफ ईडी की छापेमारी की तैयारी हो रही है। राहुल किसे टू इन वन कह रहे हैं यह समझने की बात है। राहुल पहले भी मोदी सरकार के निशाने पर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, अब मान्य होगा कोटे के अंदर कोटा…!!
पिछली बार उन्हें संसद सदस्यता से बेदखल किया गया था लेकिन लोकसभा चुनाव में वे फिर चुनकर आ गए। विगत लोकसभा में राहुल की शिकायत थी कि उनका माइक बंद कर उन्हें बोलने नहीं दिया जाता। अब स्थिति अलग है क्योंकि अब कांग्रेस की 99 सीटों के साथ राहुल अधिकृत रूप से विपक्ष के नेता हैं जिनका दर्जा व सुविधाएं कैबिनेट मंत्री के बराबर हैं। ऐसी स्थिति में उनके खिलाफ एक्शन लेना राजनीतिक दृष्टि से भी केंद्र सरकार और बीजेपी के लिए अच्छा नहीं होगा और इसे बदले की कार्रवाई माना जाएगा।
‘इंडिया’ का पूरा साथ
विपक्षी पार्टियों का गठबंधन ‘इंडिया’ राहुल के साथ मजबूती से खड़ा है। सपा नेता अखिलेश यादव भी तमाम मुद्दों पर उनका साथ दे रहे हैं। शिवसेना (उद्धव) की सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि अगर ईडी राहुल गांधी का दरवाजा खटखटाएगी तो विपक्षी गठबंधन के घटक दल पुरजोर तरीके से उसका विरोध करेंगे।
राहुल का आक्रामक रवैया और लोकसभा में तीखे व चुभनेवाले भाषण प्रधानमंत्री मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को असहज बना देते हैं। उन्हें मजबूरी में यह सब सुनना पड़ता है क्योंकि अब संसद में राहुल की जुबान बंद नहीं रखी जा सकती।
बीजेपी का आरोप
राहुल के इस बयान को लेकर कि ईडी उनके खिलाफ छापे की तैयारी कर रही है, बीजेपी बैकफुट पर आ गई। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि वे संसद के अंदर झूठ बोलने के साथ बाहर भी दुष्प्रचार कर रहे हैं। यह देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी एलओपी हैं। लेक चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Congress leader rahul gandhi claims that ed may raid him
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 April: मकर और तुला राशि वालों के लिए खुशखबरी! पूरे होंगे अधूरे काम, जानें अपनी राशि का हाल
Apr 28, 2026 | 12:05 AMRCB का शर्मनाक रिकॉर्ड अब भी बरकरार, 49 रन वाले ‘कलंक’ है माजरा! हार के बावजूद बच गई दिल्ली कैपिटल्स की इज्जत
Apr 27, 2026 | 11:32 PMRCB की जीत के साथ विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL में ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
Apr 27, 2026 | 11:00 PMViral Video: भीषण गर्मी में दुकानदार ने खोले दरवाजे, आवारा कुत्तों को दी ठंडी जगह
Apr 27, 2026 | 10:28 PMPappu Yadav on BJP: ‘ED-CBI का डर दिखाकर विरोधियों को खत्म कर रही भाजपा’, पप्पू यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Apr 27, 2026 | 10:28 PM‘महिलाओं को कहीं भी सुरक्षित नहीं छोड़ा..’, बेंगलुरु मेट्रो कांड पर कर्नाटक HC ने की सख्त टिप्पणी
Apr 27, 2026 | 10:25 PMबंगाल चुनाव 2026: कोलकाता की महिलाओं ने भरी हुंकार, हजार रुपये नहीं, हमें सुरक्षा और रोजगार चाहिए- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:16 PMवीडियो गैलरी

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर
Apr 27, 2026 | 10:16 PM
पैरेंट्स को ‘SHUT UP’ बोलने वाली प्रिंसिपल ने तोड़ी चुप्पी, कहा कि 3 घंटे पहले जो हुआ वो किसी ने नहीं देखा
Apr 27, 2026 | 10:09 PM
MP के कटनी में मानवता शर्मसार, मौत से जूझ रहा था पति; एंबुलेंस कर्मी ने बेबस पत्नी से धुलवाई गाड़ी- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:08 PM
इंदौर में सरेआम गुंडागर्दी! मामूली टक्कर के बाद बाइक सवार ने दंपत्ति को डंडे से धमकाया, वसूले ₹3000- VIDEO
Apr 27, 2026 | 10:07 PM
अफसर ने मांगा बीमारी का सबूत, ड्रिप की बोतल लेकर आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची सेविका; वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Apr 27, 2026 | 10:00 PM
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का लोकल नेटवर्क तबाह! पुलिस के हत्थे चढ़ा बिल्डरों को धमकाने वाला सोनू- VIDEO
Apr 27, 2026 | 09:54 PM














