महिला आरक्षण पर आर-पार: विधानसभा सत्र से पहले MP कांग्रेस का बड़ा दांव, जीतू पटवारी ने कही यह बड़ी बात

Jitu Patwari Target BJP On Women Reservation: भोपाल में महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा रैली प्रदर्शन किया। जीतू पटवारी ने कहा कि महिला आरक्षण लागू करो और विधानसभा से प्रस्ताव पारित करो।
bhopal congress rally women reservation jitu patwari umang singhar assembly proposal challenge bjp
जीतू पटवारी (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Published on
Updated on

Bhopal Congress Women Reservation Rally: राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस ने बड़ा रैली प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर नियत साफ है तो विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण का प्रस्ताव पारित करें और प्रदेश की महिलाओं की आवाज सुनें। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर महिलाओं को बराबरी का हक दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जीतू पटवारी ने कही बड़ी बात

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का कहना है कि पार्टी विधानसभा में 543 सीटों पर महिला आरक्षण लागू करने का प्रस्ताव रखेगी। उमंग सिंघार ने आगे कहा कि जरूरत पड़ी तो सभी सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर चुनाव कराया जाना चाहिए और कांग्रेस इस विचार का समर्थन करती है। उन्होंने सरकार से इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख अपनाने की मांग की।

आंदोलन को तेज करने की चेतावनी

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि महिला आरक्षण को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बता दें कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर मध्य प्रदेश की राजनीति गरमाई हुई है। जहां एक तरफ भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर बिल को पास न होने देने की बात कही है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस भी इस मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेर रही है।

कल विधानसभा में प्रस्ताव रखेगी कांग्रेस- जीतू पटवारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी कल विधानसभा में प्रस्ताव रखेगी। उन्होंने आगे कहा कि महिला आरक्षण लागू करो और मध्य प्रदेश विधानसभा से प्रस्ताव पारित करो। उन्होंने आगे कहा कि हमारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जी ने कहा कि 230 सीट मध्य प्रदेश की है, उस पर आप महिला आरक्षण लागू करो और चुनाव कराओ। कांग्रेस इसका सपोर्ट करती है बीजेपी को देखना है कि वह करती है की नहीं करती।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com