Navabharat Nishanebaaz: धनवान होने की उम्मीद जगाओ, गमले में मनीप्लांट लगाओ
Smart Money Habits: धनवान बनने का कोई शॉर्टकट नहीं है। संतुलित बचत, समझदारी भरा निवेश, नियमित आय और वित्तीय अनुशासन ही लंबे समय में आर्थिक समृद्धि का सुरक्षित रास्ता है।
- Written By: अंकिता पटेल
(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Safe Ways To Build Wealth: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हम धनवान बनना चाहते हैं। क्या इसके लिए बचत करें? लोग कहते हैं कि मनी सेव्ड इज मनी गेन्ड ! बचाया हुआ पैसा कमाई के समान होता है।’
हमने कहा, ‘ज्यादा बचत करेंगे तो आप कंजूस कहलाएंगे। पैसा हाथ का मैल होता है। उसे खर्च करते जाइए। जब आप खर्च बढ़ाएंगे तो ज्यादा कमाने की इच्छा पैदा होगी। अपनी लाइफ स्टाइल को बेहतर बनाइए।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, धोखाधड़ीवाली पाँजी स्कीम में पैसा लगाने से रकम डूब जाती है। म्युचुअल फंड में भी रिस्क है। बिजनेस करने पर प्रॉफिट होगा या लॉस, पता नहीं! हमें धनवान बनने का सुरक्षित तरीका बताइए।’
सम्बंधित ख़बरें
Pune Water Crisis: एक दिन छोड़कर जलापूर्ति शुरू, पानी की भारी किल्लत से सड़कों पर उतरीं महिलाएं
Nagpur Station Flyover Update: जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर सरकार से लिखित जवाब तलब, हाई कोर्ट में सुनवाई स्थगित
सरकारी लीज भूमि पर मालिकाना दावा नहीं चलेगा, महाराष्ट्र सरकार ने रिकॉर्ड सुधारने का अभियान शुरू किया
नागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज
हमने कहा, आप अपना नाम धनराज रख लीजिए और किसी पड़ोसी के घर से मनीप्लांट की टहनी चुपचाप चुराकर ले आइए और अपने घर के गमले में लगाइए। इधर मनी प्लांट बढ़ेगा और उधर आपके पास मनी आने लगेगा।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, एक पौधा हमारी किस्मत कैसे बदलेगा। मनीप्लांट की बेल लगाने से कोई कैसे मालदार बनेगा?’ हमने कहा, ‘महान वैज्ञानिक जगदीशचंद्र बोस ने अनुसंधान किया था कि पौधों में भी जान होती है और वह भी सुख-दुख अनुभव करते हैं। लोग पीपल, वटवृक्ष और तुलसी की पूजा करते है। आंवले के वृक्ष का भी पूजन किया जाता है। मान्यता है कि इनका आशीर्वाद फल प्रदान करता है। आप मनी प्लांट लगाकर उससे समय-समय पर बातचीत कीजिए और कहिए कि मैं तुझे पानी दूंगा, तू मुझे दौलत दे!’
यह भी पढ़ें:-Nagpur Station Flyover Update: जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया पर सरकार से लिखित जवाब तलब, हाई कोर्ट में सुनवाई स्थगित
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ऐसी बातों में हमारा विश्वास नहीं है। कोई अच्छा सा विकल्प बताइए जिससे अचानक मोटी रकम हाथ में आ जाए।’
हमने कहा, ‘इसके लिए यही उपाय है कि आप राजनीति में चले जाइए, वहां भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसी पद पर पहुंच गए तो कमाई का जरिया शुरू हो जाएगा। यह भी संभव है कि आपको दलबदल करने का ऑफर आए तो मुफ्त में करोड़ों की दौलत मिल सकती हैं। जनता गरीब हो सकती है, लेकिन नेता हमेशा संपन्न रहता है। उसकी पांचों उंगलियां घी में रहती हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
