Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 4 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नागपुर में राजनाथ सिंह और मोहन भागवत की 45 मिनट की मुलाकात, चर्चाओं का दौर तेज

Nagpur Rajnath Singh: नागपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सरसंघचालक मोहन भागवत से करीब 45 मिनट मुलाकात की। आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की अटकलें है

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 20, 2026 | 06:50 AM

नागपुर, राजनाथ सिंह, (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Rajnath Singh Mohan Bhagwat Political Meeting: नागपुर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सरसंघचालक मोहन भागवत से मुलाकात की। वे शाम करीब 6 बजे पूर्व सांसद अजय संचेती के साथ संघ मुख्यालय पहुंचे। ऑफ-सीजन में हुई इस मुलाकात को लेकर विभिन्न अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि संघ सूत्रों का कहना है कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

रक्षा मंत्री यंत्र इंडिया लिमिटेड की एक परियोजना के भूमिपूजन कार्यक्रम तथा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के निवास पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए नागपुर आए थे। शाम करीब 6 बजे उन्होंने संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से मिले। दोनों नेताओं के बीच लगभग 45 मिनट तक बंद कमरे में चर्चा हुई।

राजनाथ-भागवत मुलाकात को लेकर अटकलें, आधिकारिक जानकारी नहीं

स्वयंसेवक कार्यकर्ताओं का अनुमान है कि इस दौरान देश की समग्र स्थिति, रक्षा क्षेत्र में चल रहे कार्यों, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा हुई होगी। संभावना जताई जा रही है कि देश की सुरक्षा, पड़ोसी देशों से संबंध और पाकिस्तान से चर्चा के द्वार खुला रखने के संदर्भ में चर्चा हुई होगी।

सम्बंधित ख़बरें

बदनाम हुए तो क्या हुआ नाम तो हुआ… फडणवीस का कांग्रेस पर करारा प्रहार, गुंगी गुड़िया विवाद पर सपकाल को धोया

महाराष्ट्र में SIR सत्यापन की तारीख बढ़ी, अब 17 अगस्त तक BLO करेंगे जांच, इस दिन आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

गूंगी गुड़िया हैं सुनेत्रा पवार, हर्षवर्धन सपकाल का विवादित बयान; महाराष्ट्र में छिड़ा सियासी घमासान

पुलिस को बताया तो जान से मार दूंगी.. 9 महीने के मासूम के मुंह में डाला फेविक्विक, पारिवारिक झगड़े का लिया बदला

यह भी कहा जा रहा है कि भागवत ने राजनाथ सिंह के कार्यकाल में हुए ऑपरेशन सिंदूर की सराहना भी की। हालांकि दोनों के बीच हुई बातचीत के विषय में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का माहौल है।

अनंत अंबानी ने भी दी भेंट

देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी ने भी संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत का आशीर्वाद लिया। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपनी वनतारा परियोजना और उससे जुड़े कार्यों की जानकारी सरसंघचालक को दी।

यह भी पढ़ें:-बारिश में पानी के बीच बंद हो गई कार? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना लग सकता है लाखों का चूना

इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और पर्यावरणीय विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। अनंत रात करीब 7।50 बजे संघ मुख्यालय पहुंचे थे और करीब 20 मिनट वहां रहे।

Rajnath singh meets mohan bhagwat nagpur rss headquarters discussion

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 20, 2026 | 06:50 AM

Topics:  

  • Maharashtra News
  • Mohan Bhagwat
  • National Security Advisor
  • Rajnath Singh
  • RSS

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.