-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Canada Invites Pm Modi To G 7
संपादकीय: कनाडा को सद्बुद्धि आई, आखिर जी-7 में प्रधानमंत्री मोदी को दिया निमंत्रण
- Written By: दीपिका पाल
प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने देश में होनेवाले जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया। शुरू में ऐसा लग रहा था कि कनाडा भारत से दूरी बरत रहा है लेकिन ऐसा नहीं था।

आखिर जी-7 में प्रधानमंत्री मोदी को दिया निमंत्रण (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: आखिर कनाडा को सद्बुद्धि आई। वहां के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अपने देश में होनेवाले जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आमंत्रित किया। शुरू में ऐसा लग रहा था कि कनाडा भारत से दूरी बरत रहा है लेकिन अब कार्नी ने कहा कि वैश्विक सप्लाई चेन तथा अन्य भूराजनीतिक कारणों से इस सम्मेलन में भारत की मौजूदगी जरूरी है। भारत और कनाडा के संबंधों में जस्टिन ट्रूडो की सरकार के समय गहरा तनाव आ गया था। ट्रूडो ने बगैर किसी सबूत के भारत पर खालिस्तानी अलगाववादी हरदीपसिंह निज्जर की हत्या करवाने का आरोप लगाया था।
खालिस्तान समर्थक जगमीत सिंह की ट्रूडो की गठबंधन सरकार में भूमिका थी। ट्रूडो ने फाइव आईज नामक 5 देशों के जासूसी संगठन से भारत के खिलाफ जांच कराने का प्रयास किया था। अब कनाडा में प्रधानमंत्री बदल जाने के बावजूद दोनों देशों के संबंध इस बात पर निर्भर करेंगे कि क्या भारत विरोधी कार्रवाइयों में लिप्त खालिस्तानी तत्वों के खिलाफ कनाडा उचित कार्रवाई करता है। कनाडा के पीएम मार्क कार्नी ने कहा है कि दोनों देशों की कानून लागू करनेवाली एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। इतने पर भी भारत की चिंता अपनी जगह है क्योंकि कनाडा की दोनों प्रमुख पार्टियों में खालिस्तान समर्थक तत्व शामिल हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है जिसे लेकर कोई समझौता नहीं हो सकता। इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि खालिस्तानी गुटों की पाकिस्तानी आतंकी गुटों से निकटता और तालमेल है। हडसन इंस्टीट्यूट की 2021 की रिपोर्ट में कहा गया था कि खालिस्तानी व कश्मीरी आतंकी गुटों को पाकिस्तान से सहयोग, फंड और सैनिक प्रशिक्षण मिलता है। यह भारत की सुरक्षा के लिए खतरनाक है। वर्तमान स्थितियों में कनाडा के लिए भारत के साथ अच्छे संबंध रखना लाभप्रद रहेगा क्योंकि कनाडा पर ट्रंप लगातार दबाव बना रहे हैं। ट्रंप का कहना है कि या तो कनाडा अमेरिका का 51वां राज्य बनना स्वीकार कर ले अन्यथा उसके सामान पर भारी टैरिफ लगाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
‘एक्सपोज हो गए राहुल…’, मोदी-ट्रंप मुलाकात पर शशि थरूर के बयान पर BJP का पलटवार; बोली- झूठा नैरेटिव ध्वस्त
G7 के एक फोटो पर छिड़ा बवाल! ट्रंप कमेंट पर भड़कीं मेलोनी, दावे को बताया ‘शर्मनाक’
Meloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
जब भारत और कनाडा दोनों पर टैरिफ का दबाव है तो यह दोनों देश आपसी व्यापार बढ़ा सकते हैं। कनाडा के पास भरपूर प्राकृतिक संसाधन हैं जिनका अपने विकास के लिए भारत उपयोग कर सकता है। ऐसा लगता है कि कनाडा ने अपने हितों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी को जी-7 सम्मेलन में आमंत्रित किया है। यह सही अवसर है जब द्विपक्षीय संबंध सुधार कर आपसी सहयोग बढ़ाया जाए लेकिन साथ ही कनाडा को राजी किया जाए कि वह खालिस्तानी ताकतों को सहयोग न दे और उनके खिलाफ कार्रवाई करे।
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Canada invites pm modi to g 7
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वर्धा पुलिस को मिलेंगे 30 अत्याधुनिक वाहन, पालकमंत्री डॉ. भोयर की पहल से पुलिस बल होगा और सशक्त
Jun 26, 2026 | 02:10 PMवायरल वीडियो के बाद इंस्पेक्टर पर गिरी गाज; बसई जगनेर थाना प्रभारी हटाए गए, विभागीय जांच शुरू
Jun 26, 2026 | 02:09 PMKanjurmarg Dumping Ground की दुर्गंध पर बॉम्बे हाईकोर्ट की नाराजगी, कहा- मानकों का सख्ती से हो पालन
Jun 26, 2026 | 02:09 PMमहाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला! आशा वर्कर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा राज्य बीमा योजना का लाभ
Jun 26, 2026 | 02:09 PMQuran Law Controversy: क्या आप अपने पति की 4 शादियां करवाएंगी? सना मलिक के बयान पर शाइना एनसी का तीखा सवाल
Jun 26, 2026 | 02:03 PMWhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Jun 26, 2026 | 02:02 PMइंदौर में कर्बला मैदान पर मोहर्रम मेले की अनुमति रद्द, कांग्रेस ने उठाए सवाल, शुरू हो गई सियासत
Jun 26, 2026 | 02:02 PMवीडियो गैलरी

भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM














