Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा

Wrestlers Protest Case: दिल्ली की जिला अदालत से ब्रजभूषण शरण सिंह को बरी किए जाने के बाद विनेश फोगाट ने कहा कि न्याय की उम्मीद अभी खत्म नहीं हुई है और उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 06, 2026 | 09:25 AM

ब्रजभूषण बरी पर विनेश फोगाट ने जताई निराशा (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Brij Bhushan Acquittal Verdict: दिल्ली की जिला अदालत ने ब्रजभूषण शरण सिंह को नि सबूतों के अभाव में महिला पहलवानों के विनयभंग, यौन शोषण व पीछा करने जैसे आरोपों से बरी कर दिया, जिसके बाद देश को 15 अंतरराष्ट्रीय पदक दिलाने वाली विनेश फोगाट ने कहा कि हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है और न्याय के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

ब्रजभूषण शरण सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष व कैसरगंज से बीजेपी सांसद थे। महिला पहलवानों ने 23 अप्रैल से 28 मई 2023 तक 36 दिन दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना देकर इंसाफ की मांग की थी, जो उन्हें अब तक नहीं मिल पाया है। देश का गौरव बढ़ाने वाली इन महिला ने पहलवानों फुटपाथ पर सोकर धरना दिया था। जब उन्होंने संसद की ओर मोर्चा निकाला तो पुलिस ने उन्हें बेरहमी से घसीटा था। इस अन्याय से व्यथित होकर वह हरिद्वार में अपने मेडल गंगा में विसर्जित करने गई थीं, तब उन्हें ऐसा करने से रोक लिया गया था।

ब्रजभूषण मामले के बाद फिर उठे जवाबदेही और राजनीति के सवाल

ब्रजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोपों की जांच करने के लिए सरकार ने एक ओवरसाइट समिति की नियुक्ति की थी, जिसके निष्कर्ष जारी नहीं किए गए और पोक्सो एक्ट में की गई शिकायत को भी वापस लेना पड़ा। इसे देखते हुए पता चला कि शक्तिशाली लोगों के खिलाफ शिकायत को आगे बढ़ाना कितना कठिन होता है। बड़ी मुश्किल से कुश्ती महासंघ पद से ब्रजभूषण के हटने के बाद उनके ही एक समर्थक को यह पद सौंप दिया गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला

आज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश

नवभारत संपादकीय: महाराष्ट्र में धर्मांतरण विरोधी कानून लागू, अब सुप्रीम कोर्ट में होगी असली परीक्षा

नवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?

6 बार सांसद रहे ब्रजभूषण शरण सिंह का अवध और पूर्वांचल में दबदबा है। वे बाहुबली माने जाते हैं और उनके इशारे पर कुछ क्षेत्रों में मतदान होता है। बीजेपी के लिए उनका काफी महत्व है। अदालत से बरी होने के बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया। कुछ माह बाद होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समीकरण बदलने की चर्चा शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला

ब्रजभूषण की वापसी की चर्चा, सियासी समीकरणों पर नजर

यद्यपि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ब्रजभूषण शरण सिंह को उम्मीदवारी नहीं दी थी और उनके बेटे को प्रत्याशी बनाकर जिताया था, लेकिन अब पार्टी फिर उन्हें राजनीति में अवसर दे सकती है। अवध व पूर्वांचल में विधानसभा की 170 सीटें हैं, जहां ब्रजभूषण प्रभाव डाल सकते हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस व सपा ने ब्रजभूषण के खिलाफ आरोपों को मुद्दा बनाया था, लेकिन अदालत के फैसले के बाद फिलहाल यह मुद्दा कमजोर पड़ गया है। ब्रजभूषण के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने आरोप लगाए थे। पहलवान बजरंग पुनिया ने भी उनका साथ दिया था।बदनामी की परवाह न करते हुए इन महिला पहलवानों ने ब्रजभूषण शरण सिंह का असली चेहरा बेनकाब करने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी थी। उनका यह संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Brij bhushan sharan singh acquitted vinesh phogat reaction wrestlers protest case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 09:25 AM

Topics:  

  • Brij Bhushan Sharan Singh
  • Jantar Mantar
  • Navbharat Editorial
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.