Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 6 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत विशेष: तृषा पर कथित टिप्पणी से घिरे उदयनिधि, महिला आयोग तक पहुंचा मामला

Trisha Remark Controversy: तंजावुर की रैली में उदयनिधि स्टालिन की कथित टिप्पणी पर विवाद खड़ा हो गया। टीवीके ने पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Aug 06, 2026 | 09:10 AM

उदयनिधि स्टालिन, तृषा कृष्णन, मुख्यमंत्री थलापति विजय (फोटो सोर्स: नवभारत फाइल )

Follow Us
Follow Us:

Udhayanidhi Stalin Trisha Controversy: तमिलनाडु के तंजावुर में डीएमके नेता और विधानसभा में लीडर ऑफ अपोजिशन उदयनिधि स्टालिन, कावेरी जल विवाद को लेकर एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने भाषण के दौरान मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय पर निशाना साधा और कावेरी के पानी के मुद्दे पर उनकी निष्क्रियता को लेकर आलोचना की, उसी दौरान रैली में मौजूद कुछ लोगों ने अभिनेत्री तृषा कृष्णन के नाम के नारे लगाने शुरू कर दिए, जो कि मुख्यमंत्री थलापति विजय (सी।जोसेफ) की करीबी मानी जाती हैं।

भीड़ से तृषा का नाम सुनकर उदयनिधि स्टालिन कुछ क्षणों के लिए रुके और फिर व्यंग्यभरी मुस्कुराहट के साथ कहा कि पानी यहां पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन वहां पहुंचना चाहिए। जब इस पर भीड़ ने जोर से हंसना और उन्हें छूट करना शुरू कर दिया, तो उन्होंने तुरंत बात को संभालते हुए कहा, ‘नहीं, मैं केवल कावेरी नदी की बात कर रहा था।

लेकिन कुछ ही घंटों में जब उदयनिधि स्टालिन की यह अश्लील टिप्पणी सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगी, तो दक्षिण भारत की कई प्रसिद्ध महिलाओं जिनमें अभिनेत्री खुश्बू सुंदर और गायिका चिन्मई श्रीपदा शामिल थीं, इस अश्लील टिप्पणी की जबरदस्त भर्त्सना की और उसे अपमानजनक बताया, साथ ही टीवीके ने इस मामले में पुलिस और राष्ट्रीय महिला आयोग से शिकायत दर्ज कराई।

सम्बंधित ख़बरें

6 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन भारत में हुआ था पहले टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म, जानिए खास कहानी

नवभारत संपादकीय: ब्रजभूषण को राहत, विनेश फोगाट ने कहा- इंसाफ की उम्मीद अब भी जिंदा

शीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर

दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े 11 विदेशी नागरिक, वीजा खत्म होने के बाद अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी गिरफ्तार

महिला पर टिप्पणी के बाद उदयनिधि पर कार्रवाई, विरोध तेज

टीवीके की तंजावुर केंद्रीय जिला महिला विंग की संयोजक एस. बैरवी ने तंजावुर (पूर्व) पुलिस थाने में उदयनिधि स्टालिन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। साथ ही वे इस मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग भी गईं और सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस पर तमिलनाडु पुलिस उदयनिधि स्टालिन को उठा ले गई। शायद यह पहला ऐसा मामला है, जब किसी महिला पर अश्लील टिप्पणी को लेकर आनन-फानन में पुलिस द्वारा इतनी सख्त कार्रवाई की गई।

गायिका और अभिनेत्री चिन्मई श्रीपदा तथा अभिनेत्री खुश्बू सुंदर ने जिस तरह स्टालिन की इस टिप्पणी के आते ही सोशल मीडिया में उन्हें लताड़ लगाई, उसके कारण देखते ही देखते दक्षिण से लेकर उत्तर भारत तक की कई अभिनेत्रियां और दूसरी महत्वपूर्ण महिलाएं, जिनमें सांसद कंगना रनौत भी शामिल थीं, स्टालिन के इस कृत्य के विरुद्ध एकजुट हो गईं। इस कारण न सिर्फ तमिलनाडु पुलिस ने आनन-फानन में उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार किया, बल्कि उनके खिलाफ 9 धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

उदयनिधि की रिहाई के बाद भी बयानबाजी तेज, कार्रवाई पर सियासी बहस

तमिलनाडु की पुलिस ने उदयनिधि स्टालिन से 8 घंटे तक पूछताछ की, इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। छूटने के बाद स्टालिन ने कहा कि उनके साथ आतंकवादी जैसा सुलूक किया गया, जबकि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा कि मुख्यमंत्री विजय, मुख्यमंत्री की तरह नहीं, बल्कि रोल बनाने वाले की तरह व्यवहार कर रहे हैं।

एम. के. स्टालिन ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्ष को दबाने के लिए पुलिस तथा कानून का इस्तेमाल किया जा रहा है, लेकिन डीएमके इससे डरने वाली नहीं है। कुल मिलाकर एम।के। स्टालिन ने अपने बेटे की गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई माना है।

लेकिन सवाल है इस पूरे विवाद को क्या बदले की सियासी कार्रवाई के रूप में देखा जाए या फिर माना जाए कि तमिलनाडु की मौजूदा सरकार ने किसी महिला के विरुद्ध अश्लील हरकत को लेकर उचित रवैया दिखाया है? एक लोकप्रिय अभिनेत्री को लेकर की गई इस तरह अशोभनीय और यौन संकेतों वाली अपमानजनक टिप्पणी तो कानून ही नहीं, लोकतंत्र की भी धज्जियां उड़ाने वाली है।

यह भी पढ़ें:-Navabharat Nishanebaaz: जांच एजेंसी सोई ओढ़कर शाल, सिर्फ विपक्ष के खिलाफ इस्तेमाल

डबल मीनिंग वाले शब्दों का इस्तेमाल

भारतीय संविधान में महिलाओं को समान गरिमा के साथ जीने का अधिकार है। इसलिए भारतीय न्याय संहिता महिलाओं की मर्यादा का अपमान करने, अश्लील टिप्पणी करने और उत्पीड़न से संबंधित अनेक प्रावधान बनाए हैं। चूंकि यह अभद्र टिप्पणी पूर्व उपमुख्यमंत्री द्वारा की गई है, जिसकी पार्टी का तमिलनाडु की राजनीति में हारने के बाद भी व्यापक प्रभाव है, इसलिए लोग इस मसले पर दो धड़ों में बंट गए हैं। किसी को लगता है अभिनेत्री तृषा कृष्णन पर की गई इस टिप्पणी के विरुद्ध पुलिस ने आनन-फानन में उदयनिधि स्टालिन के विरुद्ध इसलिए कड़ी कार्रवाई की, क्योंकि तृषा मुख्यमंत्री सी। जोसेफ विजय की कथित प्रेमिका हैं।

लेख- लोकमित्र गौतम के द्वारा

Udhayanidhi stalin trisha remark row thanjavur rally ncw police complaint

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2026 | 09:00 AM

Topics:  

  • Hindi News
  • Navbharat Editorial
  • Vijay Thalapathy

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.