-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Indore »
- Indore Food Safety Action 25000 Litre Ghee Sale Stopped
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
- Reported By: अंशुल मुकाती | Edited By: प्रीतेश जैन
Indore Food Safety News : इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.50 करोड़ रुपये कीमत के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक लगा दी। गोवर्धन और अन्य ब्रांड के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई (फोटो सोर्स- नवभारत)
Indore Ghee Action : इंदौर में खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस घी की अनुमानित कीमत करीब 1.50 करोड़ रुपये बताई गई है। विभाग ने विभिन्न ब्रांडों के घी के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने तक पूरे स्टॉक के विक्रय पर रोक लगा दी गई है।
यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्य प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जांच के दौरान एबी रोड स्थित पराग मिल्क फूड्स लिमिटेड के डिपो पर गोवर्धन ब्रांड घी का भंडारण और वितरण पाया गया। यह डिपो पूरे मध्य प्रदेश में घी की सप्लाई करता है। प्रतिष्ठान केंद्रीय अनुज्ञप्तिधारी होने के कारण एफएसएसएआई वेस्टर्न रीजन की टीम भी मौके पर पहुंची। संयुक्त कार्रवाई के दौरान विभिन्न पैकिंग के 20 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए और करीब 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर अस्थायी रोक लगा दी गई।
अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग ने अभियान के दौरान भावण्या इंटरप्राइजेज से गोपीश्री ब्रांड घी के चार नमूने भी लिए। साथ ही करीब 312 लीटर घी को जांच रिपोर्ट आने तक जब्त कर लिया गया। विभाग का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
इंदौर में फर्जी शस्त्र लाइसेंस का खुलासा, पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी गिरफ्तार, दर्ज हैं 27 से ज्यादा केस
उज्जैन पहुंची इंदौर हादसे वाली मादा हाथी ‘राजलक्ष्मी’, प्रबंधन बोला- हादसे की वजह लापरवाही थी, हाथी नहीं
रेस्टोरेंट और मिठाई दुकानों की भी जांच
शिकायत मिलने पर विजयनगर स्थित एक रेस्टोरेंट का भी निरीक्षण किया गया। जांच में रसोई में साफ-सफाई और स्वच्छता मानकों का पालन नहीं मिलने पर प्रतिष्ठान को इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई। यहां से पनीर, दही और मसालों के नमूने भी भोपाल स्थित राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए हैं। वहीं महू क्षेत्र में बेसन, मिठाई, शक्कर और नमकीन के कुल छह नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए गए।
ये भी पढ़ें : खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
रिपोर्ट के बाद होगी वैधानिक कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग का कहना है कि मिलावट और गुणवत्ता से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।
Indore food safety action 25000 litre ghee sale stopped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
Aug 07, 2026 | 05:30 PMचंद्रशेखर आजाद की मूंछों पर ताव वाली मशहूर तस्वीर किसने खींची? झांसी के रुद्र नारायण की अनसुनी कहानी
Aug 07, 2026 | 05:28 PMट्रेन में युवक ने की तोड़फोड़, खिड़की और सामान को पहुंचाया नुकसान; वायरल Video पर भड़के लोग
Aug 07, 2026 | 05:24 PMRoyal Enfield ला रही है अब तक की सबसे दमदार Himalayan, 750cc इंजन, 180 Kmph की स्पीड और प्रीमियम फीचर्स
Aug 07, 2026 | 05:23 PMबोगस कुणबी प्रमाणपत्र पर उम्रकैद की मांग, बबनराव तायवाडे ने सरकार से की सख्त कार्रवाई की अपील
Aug 07, 2026 | 05:22 PMAssam Floods: अनुपम खेर ने दिखायी दरियादिली, असम बाढ़ पीड़ितों के दिए दान दी इतनी राशि
Aug 07, 2026 | 05:11 PMSawan Somwar: सावन के दूसरे सोमवार को बन रहा ‘दुर्लभ शिव संयोग’, इस दिन पूजा से क्यों मिल सकता है कई गुना फल
Aug 07, 2026 | 05:10 PMवीडियो गैलरी

संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM














