-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Mega Bharti Controversy Maharashtra Politics Sangh Connection
निशानेबाजी: सरकार से संभव नहीं हुआ, बीजेपी ने कर डाली मेगा भर्ती
- Written By: आकाश मसने
Maharashtra politics: बीजेपी में मेगा भर्ती को लेकर सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी दलों के विवादित नेताओं की एंट्री, सिद्धांतों से समझौता और सत्ता की राजनीति पर संघ-बीजेपी के रिश्तों को लेकर नई बहस छिड़ गई।

प्रतीकात्मक तस्वीर (नवभारत डिजाइन)
Pune BJP Politics: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, यदि भारी बेरोजगारी के दौर में कोई पार्टी मेगा भर्ती शुरू कर दे तो जनता को इस नेक काम की प्रशंसा करनी चाहिए। बीजेपी ने उदारता दिखाते हुए नासिक में अन्य पार्टियों के नेता-कार्यकर्ताओं को अपने यहां प्रवेश दिया। पुणे में भी विवादग्रस्त लोगों को निस्संकोच शामिल कर लिया। बीजेपी का रवैया ऐसा है- सबके लिए खुला है दरबार ये हमारा!’
हमने कहा, ‘जब बीजेपी के पास खुद के लाखों निष्ठावान कार्यकर्ता हैं तो बाहरी लोगों की मेगा भर्ती क्यों? ऐसे लोगों को लेकर क्या फायदा जिनमें संघ के संस्कार नहीं हैं और जो सिर्फ अपना उल्लू सीधा करने में विश्वास रखते हैं?’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, मेगा भर्ती को बीजेपी का माघ मेला समझ लीजिए। जो आना चाहे, मजे से आ जाए, प्रयागराज के कुंभ मेले में भी लाखों लोगों की भीड़ होती है। बीजेपी ने भी अपने दरवाजे खोल दिए। जिसमें चुनाव जीतने की क्षमता है वह आकर हमारे यहां शुद्ध और पवित्र हो जाए। बीजेपी ने बदलापुर में भी बदलाव का दौर शुरू किया। वहां पार्टी ने वादग्रस्त तुषार आपटे को स्वीकृत नगरसेवक बना दिया। वह बदलापुर की एक स्कूल में दुष्कर्म का सहआरोपी था। स्कूल में महत्वपूर्ण पद पर रहते हुए उस पर यह गंभीर आरोप लगा। इस प्रकरण के बाद वह 40 दिनों तक लापता रहा फिर पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। सिर्फ 48 घंटों के भीतर उसकी जमानत हो गई। बीजेपी ने बदलापुर में जो 4 नगरसेवक स्वीकृत किए उनमें आपटे भी था। जब जनता की तीव्र प्रतिक्रिया हुई तो उसने पद से इस्तीफा दिया।’
सम्बंधित ख़बरें
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
राज ठाकरे का बड़ा हमला: ‘देह बेचोगे तो ग्राहक मिलेंगे ही’, UBT बागियों और बीजेपी दोनों पर साधा निशाना
हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, चंद्रपुर मनपा में 6 मनोनीत पार्षदों का चयन टला
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: PSLV C62 लॉन्च विफल, ISRO को नाकामी से लेना होगा गंभीर सबक
हमने कहा, ‘अंबरनाथ में भी बीजेपी ने कांग्रेस से निलंबित 12 नगरसेवकों को प्रवेश दिया लेकिन फिर भी महापालिका पर कब्जे का सपना पूरा नहीं हो पाया। वहां एकनाथ शिंदे ने अजीत की राकांपा के 4 सदस्य साथ लेकर बाजी जीत ली। बाद में शिंदे व बीजेपी कार्यकर्ताओं की मारपीट भी हो गई। मतलब यह कि चुनाव के मौके पर कोई सिद्धांत या आदर्श नहीं चलता। सत्ता के लिए हर चाल चलनी पड़ती है। इसीलिए संघ प्रमुख भागवत ने कहा कि संघ को बीजेपी के चश्मे से मत देखो। बीजेपी के काम में संघ का हस्तक्षेप नहीं है।’
लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bjp mega bharti controversy maharashtra politics sangh connection
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं प्राजक्ता बोंगले? पहली मराठी महिला जिन्होंने US आर्मी में भारत का नाम किया रोशन
Jul 02, 2026 | 01:33 PMपार्टियां तोड़ते-तोड़ते एक दिन मोदी और शाह खुद एक-दूसरे को ही तोड़ देंगे! संजय राउत का भाजपा पर तीखा हमला
Jul 02, 2026 | 01:32 PMकचरा कंपनियों की खुली पोल, जांच रिपोर्ट आई! नागपुर मनपा के एजी एनवायरो और BVG इंडिया पर गिरेगी कार्रवाई की गाज
Jul 02, 2026 | 01:31 PMउज्जैन: बारिश से बढ़ा शिप्रा नदी का जलस्तर, रामघाट पर SDRF ने किया तीन श्रद्धालुओं का सफल रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 01:29 PMमुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM













