-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bjp Leader Ravi Shankar Prasad Has Questioned Congress Leader Of Opposition Rahul Gandhi
निशानेबाज: BJP को सिर्फ राम से काम, राहुल जाते हैं वियतनाम
- Written By: दीपिका पाल
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार वियतनाम क्यों जाते हैं? उन्हें देश को बताना चाहिए।

आज का निशानेबाज (सौ.डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सवाल किया है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बार-बार वियतनाम क्यों जाते हैं? उन्हें देश को बताना चाहिए कि अपने चुनाव क्षेत्र रायबरेली की बजाय वियतनाम में अधिक समय क्यों बिताते हैं?’ हमने कहा, ‘राहुल गांधी ने कभी बीजेपी नेताओं से यह नहीं पूछा कि वे बार-बार अयोध्या क्यों जाते हैं अथवा महाकुंभ के दौरान प्रयागराज कितनी बार गए और कितनी डुबकियां लगाईं. यह अपनी-अपनी पसंद का मामला है।
किसी को राम अच्छे लगते हैं तो किसी को वियतनाम! यह राहुल गांधी का पर्सनल मामला है कि वह कहां जाएं और कहां नहीं?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, जो नेता सार्वजनिक रूप से राजनीति में हैं उनका जीवन पर्सनल कहां रह जाता है. रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री रहे हैं इसलिए उन्होंने कानूनी तौर पर सही और विधिसम्मत सवाल किया है कि क्यों बार-बार वियतनाम जाते हो? इससे उनकी जिज्ञासा या जानने की इच्छा भी झलकती है कि रायबरेली की जनता की राय जानने की बजाय किस काम से वियतनाम को अपना मुकाम बनाते हो?’ हमने कहा, ‘यह सवाल सिर्फ वीजा जारी करनेवाला कांसुलेट का अधिकारी पूछता है कि आपकी यात्रा का उद्देश्य क्या है और वहां कितने दिन रहोगे।
रविशंकर प्रसाद को राहुल के कहीं आने-जाने से क्या लेना-देना! उन्हें अपने नेता व प्रधानमंत्री मोदी से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में पूछना चाहिए. राहुल वियतनाम जाएं या टिम्बकटू, रविशंकर को कौनसी तकलीफ है? वह चाहे तो खुद भी वियतनाम, सुरीनाम या गुआम द्वीप घूम आएं.’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, बीजेपी नेताओं को लगता है कि राहुल इतनी स्वच्छंदता से कैसे घूमते-फिरते हैं जबकि बीजेपी के मंत्रियों को विदेश जाने के लिए पीएम से पूछना पड़ता है. यह पार्टी हर समय चुनावी मोड में रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
एक चुनाव खत्म होते ही अगले चुनाव की तैयारी में लग जाती है. इसलिए पीएम और विदेश मंत्री छोड़कर उसके बहुत कम नेता विदेश यात्रा करते हैं. उनकी स्वदेश में जरूरत बनी रहती है. जब 2029 का लोकसभा चुनाव होगा तब राहुल अवश्य रायबरेली में रहेंगे. गांधी परिवार के 3 सदस्य एक साथ लोकसभा में हैं. यह बात बीजेपी के किसी परिवार के साथ नहीं है।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bjp leader ravi shankar prasad has questioned congress leader of opposition rahul gandhi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














