-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bizarre Journey Of Politics Drama Of Burning Manipur Cm
राजनीति का विचित्र सफरनामा, जलते मणिपुर के CM का ड्रामा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, राजनीति में ड्रामेबाज नेताओं की कमी नहीं है. जनहित से ज्यादा उन्हें अपनी कुर्सी प्रिय लगती है. उसे हर कीमत पर बचाए रखने के लिए नेता और उनके समर्थक हर तरह की नौटंकी करते हैं. इस मामले में कोई उनका हाथ नहीं पकड़ सकता. बुरी तरह विफल हो जाने पर भी वे खुद को कामयाब और लोकप्रिय सिद्ध करना चाहते हैं.’’ हमने कहा, ‘‘कोई पहुंचा हुआ या घाघ व्यक्ति ही नेता बन पाता है. इसके लिए चालाकी, मक्कारी, धूर्तता, मतलबपरस्ती सभी कुछ आनी चाहिए. राजनीति करना संत-महात्माओं का काम नहीं है. इसमें जरूरत के मुताबिक छल-कपट, धोखेबाजी, वादाखिलाफी सबकुछ करना पड़ता है. अब आप मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेनसिंह को ही देख लीजिए, राज्य में 2 महीने से हिंसा जारी है लेकिन दंगों की आग में राजनेता हाथ सेंक रहे हैं. जब दबाव ज्यादा पड़ा तो बीरेन सिंह सीएम पद से इस्तीफा देने अपने बंगले से निकल पड़े. वे अपने इस्तीफे की घोषणा कर उसे राज्यपाल अनुसुइया उइके को सौंप पाते, इसके पहले ही उनके तथाकथित समर्थकों की भीड़ का नेतृत्व कर रही एक महिला ने आगे आकर उनका इस्तीफा ही फाड़ डाला. यह दिखाया गया कि बीरेन सिंह के समर्थकों को उनका त्यागपत्र देना बिल्कुल मंजूर नहीं था.’’ पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, यह तो हमें आपसी सेटिंग या मिलीभगत का मामला लगता है क्योंकि इस घटना के बाद बीरेन सिंह ने मुख्यमंत्री पद न छोड़ने की घोषणा कर दी.’’ हमने कहा, ‘‘इसे ही कहते हैं- किस्सा कुर्सी का! नेता इतने संवेदनहीन और कठोर होते हैं कि भले ही सबकुछ बरबाद या तबाह हो जाए लेकिन वे टस से मस नहीं होते. मणिपुर में बीजेपी की सरकार है लेकिन केंद्र दखल नहीं दे रहा. यदि विपक्षी पार्टी की सरकार होती तो उसे अबतक बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाता. बीरेन सिंह का रवैया कुछ ऐसा ही है कि रोम जल रहा था लेकिन वहां का सम्राट नीरो चैन की बांसुरी बजा रहा था.’’
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में शांति की पहली दस्तक! नए CM खेमचंद से मिले कुकी-जो नेता; बीरेन सिंह को लेकर कही यह बड़ी बात
मणिपुर में फिर बवाल शुरू… कुकी संगठनों ने नई सरकार को लेकर अपने विधायकों को दे डाली चेतावनी, वजह क्या?
एक साल बाद मणिपुर में लौटेगी लोकतांत्रिक सरकार, BJP के खेमचंद सिंह होंगे नए मुख्यमंत्री, चुने जाएंगे 2 डिप्टी
मणिपुर में खत्म होगा राष्ट्रपति शासन, बीजेपी ने सरकार बनाने के लिए तरुण चुग को दी बड़ी जिम्मेदारी
Bizarre journey of politics drama of burning manipur cm
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMआम जनता को एक और झटका! हर LPG सिलेंडर पर देना होगा टैक्स, समझिए क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 08:54 PMबाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Aug 05, 2026 | 08:45 PMRussian Drone फैक्टरी के सीईओ व्लादिमीर तकाचुक पर जानलेवा हमला, मर्सिडीज कार में विस्फोट
Aug 05, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM














