नवभारत निशानेबाज: आप यहां आए किसलिए? आपने बुलाया इसलिए!
AAP BJP Switch: 'आप' के दो-तिहाई सांसदों के भाजपा में जाने पर तंज कसते हुए राजनीतिक हलकों में दलबदल, नेतृत्व संकट और बदलते समीकरणों पर व्यंग्य के जरिए तीखी टिप्पणी की गई।
- Written By: अंकिता पटेल
नवभारत डिजाइन फोटो
Aam Aadmi Party Defection Crisis: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हमें ‘आप’ के दो तिहाई सांसदों के बीजेपी में शामिल हो जाने से फिल्मी गीत याद आया आप यहां आए किसलिए, आपने बुलाया इसलिए, आए हैं तो काम तो बताइए, पहले जरा आप मुस्कुराइए! हमने कहा, “आम के मौसम में आम आदमी पार्टी को करारा झटका लगा। केजरीवाल को दलबदल के भूचाल ने हिला दिया। राघव चड्डा ने उनकी पार्टी में गहरा गड्डा कर दिया। केजरीवाल को रहने के लिए अपना बंगला देनेवाले अशोक मित्तल भी आप की परोसी पत्तल छोड़कर भाजपा के भोज में शामिल हो गए।’
पड़ोसी ने कहा, ‘दरअसल केजरीवाल की नजर कमजोर है, वाह देख नहीं पाए कि बीजेपी ने कैसा जाल फैलाकर अपना कमाल दिखलाया। अंदर ही अंदर इतना जबरदस्त खेल हो गया। उन्होंने यह गाना सुना होता तो सतर्क हो जाते-आप के कमरे में कोई रहता है, ये हम नहीं जमाना कहता है। आम आदमी पार्टी के बागी सांसद बीजेपी के बगीचे में जाकर बग-बाग हो गए होंगे। वह मोदी और शाह की ओर देखकर गा रहे होंगे आपकी नजरों ने समझा प्यार के काबिल मुझे, दिल की ऐ धड़कन ठहर जा, मिल गई मंजिल मुझे।
अब मित्तल पर लगा ईडी का ग्रहण हट जाएगा। बीजेपी की स्ट्रांग डिटर्जेंटवाली वाशिंग मशीन उन्हें इतना उजला कर देगी कि दाग ढूंढ़ते रह जाओगे! बीजेपी कांग्रेस को टुकड़े-टुकड़े गैंग कहती है और खुद विपक्षी पार्टियों के टुकड़े कर उन्हें अपने तंबू में शरण देती है। शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस के बाद ‘आप’ तोड़फोड़ में बीजेपी सबकी बाप! अब भगवंत मान की पंजाब सरकार पर खतरे के आसार हैं। हवाओं में पगड़ी संभाल जट्टा, पगड़ी संभाल का गीत गूंज रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
लोग खाते हैं इसलिए बिकता है गुटखा, एफडिए आयुक्त तुकाराम मुंढे के मकोका वाले फैसले पर भड़के फडणवीस के मंत्री
जिस दिन सत्ता हमारे हाथ में होगी, बीजेपी नहीं बचेगी; ऑपरेशन टाइगर पर भड़के शिवसेना सांसद संजय राउत
डिंडोरी में आधी रात को संग्राम, कलेक्टर से मिलने की जिद पर फर्श पर बैठे रहे BJP के दिग्गज; जानें पूरा मामला
PM Modi के ड्रीम प्रोजेक्ट पर आयी नई अपडेट, पर्वत व पानी के अंदर गुजरने वाली सुरंगों का काम तेज
यह भी पढ़ें:-गर्मियों में हर समस्या का रामबाण इलाज है ओडिशा की यह पारंपरिक ड्रिंक, स्वाद ऐसा कि बार-बार मांगेंगे!
केजरी अकेले बैठे खंजरी बजा रहे हैं। अपने भूतपूर्व चेले की दुर्दशा पर अन्ना हजारे जश्न मना रहे हैं, केजरी और सिसोदिया के सामने भी समस्या है। जितनी तेजी से आम आदमी पार्टी उठी, उतनी ही तेजी से बैठती जा रही है। अपने से दूर चले जानेवाले साथियों से केजरीवाल कह सकते हैं आप तो ऐसे न थे। अपनी नाकामी पर सिसकियां भरते हुए केजरीवाल भराए गले से पुराना गीत गा सकते हैं- आप आए तो खयाले दिले नाशाद आया, कितने भूले हुए जख्मों का पता याद आया !’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
