गड़चिरोली में जनसमस्याओं पर मुखर हों राकांपा कार्यकर्ता, संगठन मजबूती को लेकर बोरकुटे के बदलाव संकेत

Gadchiroli Farmers Issues: गड़चिरोली में राकांपा (शरद पवार) सम्मेलन के दौरान प्रदेश महासचिव हिराचंद बोरकुटे ने कार्यकर्ताओं से जनता के सवाल उठाने और निष्क्रिय पदाधिकारियों को बदलने का आह्वान किया।
garhchiroli-274
Published on
Updated on

Gadchiroli NCP Sharad Pawar News: गड़चिरोली जिले में आयोजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के सम्मेलन में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन मजबूत करने पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया गया।

पार्टी के प्रदेश सरचिटणीस एवं जिला निरीक्षक हिराचंद बोरकुटे ने कहा कि जो पदाधिकारी सक्रिय रूप से कार्य नहीं कर रहे हैं, उन्हें बदलकर नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाए। उन्होंने जोर दिया कि जनता के प्रश्नों को प्राथमिकता से हल किया जाए तथा पदाधिकारी जनता की समस्याओं को लेकर प्रभावी रूप से आवाज उठाएं।

उन्होंने शरद पवार के विचारों और कार्यों को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि इनका उपयोग संगठन को मजबूत बनाने के लिए किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अतुल गण्यारपवार ने की। इस अवसर पर प्रदेश सरचिटणीस एड. संजय ठाकरे, महिला जिलाध्यक्ष संगीता राऊत सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सम्मेलन में जिलाध्यक्ष अतुल गण्यारपवार ने जिले में हुए चुनाव और संगठनात्मक कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने किसानों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि उपजाऊ जमीन उद्योगपतियों को देने के निर्णय पर सरकार पुनर्विचार करे। साथ ही, जिले की सड़कों की गुणवत्ता, किसानों को मिलने वाले बोनस तथा धान-मक्का से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी द्वारा आवाज उठाने का प्रयास जारी है।

कार्यक्रम का संचालन मुरलीधर नागोसे ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन राजू आत्राम ने किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com