-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 55 Crore Banana Artwork Sparks Debate On Modern Art And Creativity
Navabharat Nishanebaaz: लापता हुआ करोड़ों का केला, पेरिस के संग्रहालय में झमेला
- Written By: अंकिता पटेल
Banana Artwork Theft: 55 करोड़ रुपये की केले वाली कलाकृति के गायब होने की घटना ने मॉडर्न आर्ट की कीमत, उसकी रचनात्मकता और कला को देखने-समझने के नजरिए पर नई बहस छेड़ दी है।

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Maurizio Cattelan Banana Artwork: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, फ्रांस के सेंटर पॉम्पीदु-मेट्ज संग्रहालय से 55 करोड़ रुपए का केला गायब हो गया। यह एक मशहूर कलाकृति थी, जिसे इटली के कलाकार मौरिजियो कैटेल ने तैयार किया था। इस आर्टपीस में असली केले को दीवार पर डक्ट डेप से चिपकाकर प्रदर्शित किया गया था।’ हमने कहा, ‘यह भी एक सनक है। 60 रुपए दर्जन बिकने वाला केला 55 करोड़ का कैसे हो गया?’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, कला के कद्रदान कीमत की परवाह नहीं करते। जस्टिन सन नामक उद्यमी ने 62 लाख डॉलर में यह केले वाली कलाकृति खरीदी और मीडिया के सामने इस पिकासो, रैम्ब्रां, वान गॉग की पेंटिंग बेशकीमती मानी जाती हैं। मॉडर्न आर्ट और क्रिएटिविटी को समझने के लिए कला दृष्टि या एस्थेटिक सेन्स होना बहुत जरूरी है, वरना पिकासो की पेंटिंग में पेट में आंख बनी देखकर आपको विचित्र लगेगा। नागपुर में भाऊ समर्थ मॉडर्न आर्ट बनाते थे, जिनकी इस वर्ष जन्मशताब्दी मनाई जा रही है। वह मशहूर चित्रकार रजा के दोस्त थे। रजा फ्रांस जाकर रहने लगे थे। बेयरफूट आर्टिस्ट कहलाने वाले मकबूल फिदा हुसैन की पेंटिंग बहुत ऊंचे दाम पर बिकती थीं। उन्होंने माधुरी दीक्षित को लेकर ‘गजगामिनी’ नामक फिल्म बनाई थी। मॉडर्न आर्ट या एब्सट्रैक्ट आर्ट को समझना और समझाना आसान नहीं है।’
हमने कहा, ‘केले वाला आर्ट पीस कैसे टिक पाएगा? मिट्टी से बनाए गए फल की बात अलग है। असली केला तो 2 दिन में काला पड़कर गल जाता है।’
सम्बंधित ख़बरें
26 जुलाई का इतिहास : जब 944 मिमी बारिश से थम गई थी मुंबई की रफ्तार, 1,000 से अधिक लोगों ने गंवाई थी जान
23 जुलाई का इतिहास: वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, जानिए पहली IVF शिशु लुई ब्राउन की कहानी
नवभारत संपादकीय: भारत की फार्मेसी पर टैरिफ की मार! जेनरिक दवाओं पर नया विवाद
नवभारत विशेष: 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने खत्म की भूख हड़ताल, आंदोलन का क्या ?
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, उस कलाकृति का केला हर 3 दिन में बदल दिया जाता है। उसे दीवार में नए टेप से चिपका दिया जाता है। उसका आर्ट वैल्यू वैसा ही बना रहता है और लोग टिकट लेकर उसे देखने आते हैं।’
यह भी पढ़ें:-Aaj Ka Rashifal 3 June 2026: जून के पहले बुधवार को खुलेगा इन राशियों की किस्मत का ताला, जानें अपना भविष्यफल
हमने कहा, ‘हमारे देश में भी केले का बहुत महत्व है। सत्यनारायण की पूजा में कदलीफल या केला प्रसाद में अर्पित किया जाता है। केले के तने का मंडप भी बनाते हैं। दक्षिण भारत में केले के पत्ते पर खाना खाया जाता है। केले में भरपूर पोटैशियम मौजूद रहता है। खिलाड़ी तुरंत ऊर्जा पाने के लिए केला खाते हैं। भारत में भुसावल के केले मशहूर हैं तो ब्राजील में फुटबाल का जादूगर पेले!’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
55 crore banana artwork sparks debate on modern art and creativity
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMकौन हैं ऋषिकांत चनंबम? जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में रचा इतिहास, रजत जीत स्नैच में बनाया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














