23 जुलाई का इतिहास: वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, जानिए पहली IVF शिशु लुई ब्राउन की कहानी

First Test Tube: 25 जुलाई को वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे मनाया जाता है। 1978 में इसी दिन दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ, जिसने नि:संतान दंपतियों के लिए नई उम्मीद जगाई।
History of July 23: World Embryologist Day Know the story of Louise Brown, the first IVF baby.
वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे, टेस्ट ट्यूब बेबी, (सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

World Embryologist Day History: दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल इसी दिन पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में 1978 में दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ। लगभग ढाई किलोग्राम वजन के लुई ब्राउन मध्यरात्रि के बाद सरकारी अस्पताल में पैदा हुए।

यह प्रणाली दुनियाभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुई और लुई के जन्म की खबर फैलते ही अकेले ब्रिटेन के ही लगभग 5000 दंपति ने इस नयी प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की।

आज यह पद्धति भारत समेत दुनियाभर में प्रचलित है और हर दिन हजारों महिलाएं इसके जरिए गर्भ धारण कर रही हैं। यह जान लेना दिलचस्प होगा कि इसके बाद आईवीएफ तकनीक की सफलता की याद में हर साल आईवीएफ तकनीक से जन्मे लुई जॉय ब्राउन के जन्मदिन यानी 25 जुलाई को 'वर्ल्ड एंब्रियोलॉजिस्ट डे' के रूप में मनाया जाता है।

देश-दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1689 : फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1813 : भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित।

1837 : इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन।

1943 : इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।

1948 : आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।

1963 : अमेरिका, रूस और ब्रिटेन ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।

1978 : दुनिया के पहले आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में जन्म।

1994 : जॉर्डन और इजराइल के बीच 46 वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त।

2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।

2007 : प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।

2023: रूसी सांसदों ने सेना में अनिवार्य सेवा के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने को मंजूरी दी।

2025: फिलीपीन में उष्णकटिबंधीय तूफान के कारण 25 लोगों की मौत।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com