- Hindi News »
- Special Coverage »
- 5 Soldiers Martyred In Terrorist Attack In Jammu And Kashmir
जम्मू-कश्मीर में फिर आतंकवाद में तेजी, चुनाव रोकना चाहते है दहशतगर्द
पुंछ-राजौरी में एक वर्ष में सर्वाधिक आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 25 आतंकी मारे गए और 20 जवान शहीद हुए। कोई भी परिवार पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने रिश्तेदार को भी घर में पनाह नहीं दे सकेगा।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
सरकार इस साल जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने जा रही है लेकिन आतंकवादी और उनका आका पाकिस्तान दहशत फैलाकर ऐसा खौफ का माहौल बनाना चाहते हैं कि चुनाव होने ही न पाएं। जम्मू संभाग में एक महीने में 5 आतंकी हमले हुए हैं। 9 जून को आतंकियों ने रायसी में वैष्णोदेवी यात्रा के श्रद्धालुओं से भरी बस पर हमला किया था जिसमें डाइवर का नियंत्रण बिगड़ने से बस खाई में जा गिरी थी और लोग मारे गए थे।
अब कश्मीर में एनिमी एजेंट कानून फिर से लागू किया जाएगा। इसके तहत आतंकियों के मददगारों की संपति जब्त करने से लेकर उम्रकैद और फांसी की सजा का प्रावधान है। यह कानून इस समय लागू यूएपीए से ज्यादा सख्त है। आतंकवादी हमले को अंजाम देने के बाद भागकर घने जंगलों या गुफाओं में छुप जाते हैं। सेना उनकी चप्पे-चप्पे में खोज करती है, जंगल के अलावा सुरंग और नाले के रास्ते भी आतंकी जम्मू कश्मीर में आते हैं। फिर 12 व 13 जून को हमला हुआ था। 26 जून को डोडा जिले में सेना के काफिले पर हमला हुआ जिसमें 3 विदेशी आतंकी मार गिराए गए। इसके बाद से ही सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
गत रविवार को राजौरी जिले के मंजकोट में सेना के कैंप पर फायरिंग में एक जवान घायल हुआ। इसके दूसरे दिन सोमवार को आतंकियों ने कठुआ जिले के पछेड़ी में आमर्मी ट्रक पर ग्रेनेड फेंके, फिर गोलियों की बौछार कर दी जिससे ट्रक में सवार जेसीओ सहित 10 जवान घायल हो गए। बाद में इनमें से जेसीओ समेत 5 ने दम तोड़ दिया, कुलगाम में हुई मुठभेड़ में 6 आतंकी मारे गए व 2 जवान शहीद हुए। सेना ने इस वर्ष के अंत तक जम्मू क्षेत्र से आतंक के सफाए की योजना बनाई है। पुंछ, राजौरी, रियासी और कठुआ में सक्रिय 30 आतंकियों की लिस्ट बनी है जिनका सफाया किया जाना है।
सम्बंधित ख़बरें
2017 लेथपोरा हमले का हिसाब, NIA ने जब्त की जैश आतंकी की संपत्ति; CRPF जवानों पर किया था हमला
वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में चढ़ रही 95% चांदी निकली नकली, टकसाल में हुआ बड़ा खुलासा, आस्था के नाम पर छलावा
उधमपुर बस हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने की मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख मुआवजे की घोषणा
उधमपुर हादसे में अब तक 15 शव बरामद: खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, बढ़ सकता है आंकड़ा, देखें खौफनाक VIDEO
पुंछ और राजौरी में वह गुफाएं भी ध्वस्त की जाएंगी जहां आतंकी छिपते हैं। पुंछ-राजौरी में एक वर्ष में सर्वाधिक आतंकी हमले हुए हैं जिनमें 25 आतंकी मारे गए और 20 जवान शहीद हुए। कोई भी परिवार पुलिस को सूचना दिए बगैर अपने रिश्तेदार को भी घर में पनाह नहीं दे सकेगा। पुंछ और राजौरी पाकिस्तानी सीमा से सटे हुए हैं जहां गुज्जर और बकरवाल रहते हैं। इन पर आतंकियों से धन लेकर या दबाव में आकर मदद देने का आरोप लगता रहा है। सेना के सामने इन्हें मुखबिर बनाने की चुनौती है। बिना स्थानीय सहयोग मिले विदेशी आतंकियों का सफाया करना संभव नहीं है।लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
5 soldiers martyred in terrorist attack in jammu and kashmir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IRS की बेटी के साथ रेप फिर हत्या…54 मिनट की खौफनाक दास्तान, दिल्ली कांड की रूह कंपाने वाली 10 बड़ी बातें
Apr 23, 2026 | 08:43 AMआर्मी चीफ के बाद नौसेना मंत्री की छुट्टी, ट्रंप प्रशासन ने अचानक दिखाया बाहर का रास्ता, US सेना में हड़कंप
Apr 23, 2026 | 08:42 AMमुंबई में Air Quality Montoring Van खरीद योजना रद्द, महंगे टेंडर पर BMC का फैसला
Apr 23, 2026 | 08:40 AMनागपुर मनपा में हंगामा,नाला सफाई में करोड़ों की गड़बड़ी? फर्जी बिलों का आरोप; जांच समिति की मांग तेज
Apr 23, 2026 | 08:37 AMमुंबई में 150 Double Decker Buses अटकी, BEST ने ठेकेदार को दिया अंतिम अल्टीमेटम
Apr 23, 2026 | 08:13 AMसंसद में बवाल के बाद जनरल नरवणे की नई किताब लॉन्च, इस बार भी आर्मी ही है टॉपिक, थरूर से भी कनेक्शन
Apr 23, 2026 | 08:11 AMMumbai Stray Dogs Sterilization: मुंबई में आवारा कुत्तों की नसबंदी पर 23 करोड़ खर्च, BMC योजना को मंजूरी
Apr 23, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

‘मेरे दुश्मनों के साथ भी ऐसा न हो’, पहलगाम हमले की बरसी पर शुभम की पत्नी की बातें झकझोर देंगी
Apr 22, 2026 | 10:56 PM
केदारनाथ में सिस्टम शर्मसार! पिता के शव के साथ धूप में बिलखता रहा बेटा, डीएम ने नहीं दिया हेलीकॉप्टर
Apr 22, 2026 | 10:46 PM
अखिलेश यादव की दिवंगत मां पर टिप्पणी के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने चप्पलों से पीटी मेयर की नेमप्लेट, देखें VIDEO
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
ऐतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़? ‘राजा शिवाजी’ ट्रेलर में ‘वाघ नख’ वाले इस सीन को देख मचा बवाल
Apr 22, 2026 | 10:37 PM
PM मोदी को आतंकवादी कहने पर भड़की BJP, कांग्रेस के खिलाफ खोला मोर्चा, खरगे-राहुल पर जमकर साधा निशाना
Apr 22, 2026 | 02:01 PM
राम नाम से चिढ़ती हैं ममता दीदी! बंगाल चुनाव में CM योगी का ‘राम मंदिर’ कार्ड, बोले- अब UP में होता है उत्सव
Apr 22, 2026 | 01:46 PM














