मुंबई में Air Quality Montoring Van खरीद योजना रद्द, महंगे टेंडर पर BMC का फैसला

मुंबई में वायु प्रदूषण पर नजर रखने के लिए प्रस्तावित Air Quality Montoring Van की खरीद योजना BMC ने रद्द कर दी है। कारण ठेकेदारों द्वारा 58% अधिक कीमत की मांग बताया गया है।
BMC Monsoon Drain Cleaning Special Drive
मुंबई महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Mumbai Air Quality Monitoring Van Tender: बीते कुछ ठंड के महीनों में वायु प्रदूषण मुद्दे को लेकर बीएमसी की किरकिरी हुई थी। बॉम्बे हाई कोर्ट ने भी पूर्व आयुक्त को खरी खोटी सुनाई थी और शहर की हवा साफ रखने पर जोर देने को कहा था।

पिछले दो वर्षों में शहर की वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। वर्ष 2023 व 2024 में वायु प्रदूषण में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी हुई थी। वायु प्रदूषण की लगातार मोनिटरिंग करने के लिए बीएमसी ने पिछले वर्ष दिवाली से पहले 4 एयर क्वालिटी मोनिटरिंग वैन खरीदने वाली थी और बताया था कि यह वैन शहर के विभिन्न इलाकों में प्रदूषण का स्तर निरंतर जांच करेंगे।

Air Quality Montoring Van टेंडर रद्द होने की मिली जानकारी

नवभारत से बातचीत करते हुए मनपा के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह टेंडर रद्द कर दिया गया है। इसका कारण है कि बोली लगाने वाले ठेकेदार कोट की गई मूल्य से 58 प्रतिशत अधिक मांग कर रहे थे। बता दें कि वैन खरीदने के लिए टेंडर को लेकर कई बैठकें बीएमसी ने की। लेकिन ठेकेदार बहुत कम मिल रहे थे।

मुंबई में 28 स्थायी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन

चार वैन की खरीद पर 5 करोड़ मनपा खर्च करने वाली थी, जो ठेकेदार सामने आए वह लगभग साढ़े 7 करोड़ रुपये की डिमांड कर रहे थे। प्रशासन ने टेंडर को रद्द करने का फैसला किया, मनपा जिन वाहनों को खरीदने की योजना बना रही थी, उन पर एअर क्वालिटी इंडेक्स मॉनिटरिंग उपकरण लगे थे, इन वैन को उन इलाकों में तैनात करने की योजना थी जहां पर्याप्त मॉनिटरिंग ढांचा मौजूद नहीं है। मुंबई में 28 स्थायी एक्यूआई मॉनिटरिंग स्टेशन हैं, जो केवल एक निश्चित क्षेत्र का डेटा दर्ज करते हैं। यदि हम पाते है कि किसी विशेष क्षेत्र में लगातार खराब AQI दर्ज हो रहा है, तो हम वहां इन वैन को भेजकर प्रदूषण के पैटर्न को समझने वाले थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com