-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 150 Pilots Died In 4 Years Due To Mig Aircraft
संपादकीय: उड़ता ताबूत हैं मिग विमान, 4 वर्षों में 150 पायलटों की मौत
- Written By: दीपिका पाल
पाकिस्तान के आधुनिक अमेरिका निर्मित विमान को हमारी वायुसेना के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान ने डॉग फाइट में अपने मिग से मार गिराया था और विमान गिरने पर उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था।

उड़ता ताबूत हैं मिग विमान (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: मिग-21 को ‘उड़ता ताबूत’ यूं ही नहीं कहते. रूस में निर्मित यह काफी पुराना विमान किसी म्यूजियम में रखने या किसी पार्क की सजावट बढ़ाने के योग्य रह गया है, उड़ाने लायक तो कतई नहीं. ऐसे कबाड़ हो चुके विमानों की जान का जोखिम लेकर जो पायलट हिम्मत से उड़ा रहे हैं उनके हुनर पर देश को नाज होना चाहिए. पायलट कितना ही सजग, अनुभवी व एकाग्र चित्त हो, यदि मशीन फेल या बेकाबू हो जाए तो क्या कर सकता है? यह हौसले और हुनर की बात है कि पाकिस्तान के आधुनिक अमेरिका निर्मित विमान को हमारी वायुसेना के जांबाज पायलट अभिनंदन वर्धमान ने डॉग फाइट में अपने मिग से मार गिराया था और विमान गिरने पर उन्हें पाकिस्तान में गिरफ्तार कर लिया गया था।
इसके बावजूद इससे मिग विमान की श्रेष्ठता या उपयोगिता रेखांकित नहीं होती. इसमें दो राय नहीं कि यह आउटडेटेड और रिस्की विमान है. फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिजीत गाडगिल की राजस्थान के सूरतगढ़ में मिग-21 विमान की दुर्घटना में 17 सितंबर 2021 को मृत्यु हुई थी. तब से 4 वर्षों में भारतीय वायुसेना के 340 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं तथा 150 से अधिक होनहार युवा पायलटों ने जान गंवाई है. हाल ही में 2 अप्रैल को फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिद्धार्थ यादव जगुआर विमान की दुर्घटना में जान गवां बैठे। यह 2 सीटोंवाला विमान गुजरात के जामनगर से उड़ा था जिसमें तकनीकी खराबी आ गई. ऐसी हालत में एयरबेस तथा स्थानीय आबादी को नुकसान न पहुंचे, यह सोचकर विमान को गिरने से पहले दूर ले जाना पायलटों ने उचित समझा।
यह उनकी कर्तव्य भावना थी. एक पायलट गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि सिद्धार्थ यादव शहीद हो गए. पुराने विमानों को मरम्मत कर उधारी के पुर्जो के साथ जैसे-तैसे उड़ने लायक बनाया जाता है लेकिन आसमान में वह कब दगा दे जाएंगे, इसका कोई भरोसा नहीं रहता. दुनिया के किसी भी प्रमुख देश के पास इतने पुराने विमानों के भरोसे वायुसेना नहीं चलती. विमानों की कमी से रक्षा जरूरतों के मुताबिक पर्याप्त स्क्वाड्रन भी नहीं बन पा रही हैं. ट्रेनर विमान से सीखकर एकदम से सुपरसॉनिक विमान उड़ाना हंसी-खेल नहीं है इसके लिए बीच में एक सब-सुपरसॉनिक विमान होना चाहिए ताकि पायलट अभ्यस्त हो सके. इस तरह के तेजस विमान को बनाने में वर्षों लग गए।
सम्बंधित ख़बरें
अग्निवीरों के लिए बड़ा अपडेट! 25% नहीं, अब ज्यादा जवान हो सकते हैं परमानेंट, सरकार के पास पहुंचा प्रस्ताव
Empire State: एम्पायर स्टेट पर प्रपोज करने वाले रूसी कपल एंजेला और इवान को पुलिस ने किया है गिरफ्तार
जाने वाली है पुतिन की कुर्सी! 2026 तक क्या बदल जाएगा रूस का बॉस? इस बड़े दांव से मचा हड़कंप
हाईटेक होगी सेना: कामिकाजे ड्रोन, मिसाइलें, एंटी-ड्रोन सिस्टम समेत 52 हजार करोड़ की रक्षा खरीद को मिली मंजूरी
नवभारत विशेष से जुड़े सभी रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
अभी भी उसके इंजन को लेकर पूरी तरह समाधान नहीं हो पाया है. यह बात अपनी जगह है कि फ्रांस से राफेल विमान खरीदे गए किंतु एयरफोर्स की जरूरतों को देखते हुए उनकी तादाद अपर्याप्त है. चीन और पाकिस्तान का खतरा देखते हुए एयरफोर्स के लिए नए विमान खरीदने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए. मिग विमानों से होनेवाली ट्रेजेडी का मुद्दा 19 वर्ष पहले आमिर खान की फिल्म ‘रंग दे बसंती’ में उठाया गया था लेकिन सवाल है कि तबसे अब तक क्या हुआ? पायलटों की जान की क्या सचमुच सरकार को परवाह है? दशकों पुराने विमानों को रिटायर कर नए आधुनिक विमान वायुसेना को उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
150 pilots died in 4 years due to mig aircraft
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Apple यूजर्स की टेंशन खत्म, 5 साल बाद App Store और iCloud पर लौटा Debit-Credit Card पेमेंट
Jul 07, 2026 | 04:30 AMAaj Ka Rashifal 07 July 2026: 7 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 07, 2026 | 12:05 AMसावधान: भोपाल में ATM फ्रॉड का बड़ा खुलासा, मास्टर-की से कैश फंसाकर उड़ाते थे रुपये; 6 बिहारी युवक गिरफ्तार
Jul 06, 2026 | 11:46 PMप्रमोशन में आरक्षण: 7 जुलाई को MP हाईकोर्ट में अहम सुनवाई, लाखों कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें
Jul 06, 2026 | 11:24 PMआगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PMSlipper Theft Meaning: मंदिर के बाहर से चप्पल चोरी होना शुभ है या अशुभ? इसका सच जानकर उड़ जाएंगे आपके होश
Jul 06, 2026 | 11:05 PMगर्भवती होने की दलील और मानवीय आधार…TCS धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान को मिली बेल, कोर्ट ने क्या कहा?
Jul 06, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM
मोबाइल टॉर्च के सहारे 84 KM दौड़ी सरकारी बस! कर्नाटक में यात्रियों की जान से खिलवाड़। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 08:54 PM














