-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- 01 November Sikhs Got Wounds That Seen For Centuries
01 Novemenber: सिखों को सदियों तक रिसने वाला जख्म मिला
- Written By: मृणाल पाठक

नई दिल्ली: एक नवंबर का दिन इतिहास में दो बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। एक दिन पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों के हाथों हुई हत्या के बाद देश की राजधानी सहित कई इलाकों में एक नवंबर 1984 को दंगे भड़क उठे और देश के सिख समुदाय को एक ऐसी टीस दे गए, जिसका दर्द आने वाली कई पीढ़ियों को सालता रहेगा।
एक नवंबर का दिन एक खूबसूरत वजह से भी इतिहास में दर्ज है। इस दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़कियों में शुमार ऐश्वर्या राय का जन्म हुआ था। कर्नाटक शहर के मंगलूर में एक नवंबर 1973 को जन्मी ऐश्वर्या 1994 में मिस वर्ल्ड बनीं और उसके बाद बॉलीवुड में खूब नाम कमाया।
देश दुनिया के इतिहास में एक नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
उत्तराखंड में फिर बड़े बवाल की आहट! पंजाब से कूच कर गया सैकड़ों निहंग सिखों का जत्था, हाई अलर्ट पर पुलिस
गुरुद्वारे में बुजुर्ग सिख जोड़े की गोली मारकर हत्या; पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर फिर उठे सवाल
Canada Sikh Attack: कनाडा में बुजुर्ग सिख पर नस्लीय हमला, पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत किया गिरफ्तार
1604 : विलियम शेक्सपीयर की अमर रचना ‘‘ओथैलो’’ का लंदन के व्हाइटहाल पैलेस में पहली बार मंचन किया गया।
1755 : लिस्बन में भूकंप ने भारी तबाही मचाई। 9000 से ज्यादा इमारतें ढह गईं और 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1765 : ब्रिटेन और उसके उपनिवेशों में स्टैंप एक्ट लागू किया गया और यह तमाम वाणिज्यिक और कानूनी कागजों पर सीधे कर लगाकर राजस्व एकत्र करने का ब्रिटिश संसद का पहला प्रयास था।
1858 : ब्रिटिश राजशाही ने भारत का प्रशासन ईस्ट इंडिया कंपनी से अपने हाथ में ले लिया और उस समय के गवर्नर जनरल को वायसराय की पदवी दी गई, जो देश की आजादी तक कायम रही।
1881 : कलकत्ता ट्रॉमवे कंपनी ने सियालदाह-अर्मेनियन घाट ट्रैक पर घोड़े से चलने वाली पहली ट्रॉम चलाई।
1913 : तारक नाथ दास ने सान फ्रांसिस्को में गदर आंदोलन की शुरूआत की।
1950 : चितरंजन रेल कारखाने में भारत का पहला भाप का इंजन बनकर तैयार हुआ।
1950 : प्यूर्तो रिको के राष्ट्रवादी और नेशनल लिबरेशन आर्म्ड फोर्सेस के सदस्यों ने अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमन की हत्या का असफल प्रयास किया।
1952 : अमेरिका ने मार्शल आइलैंड्स में पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया।
1954 : फ्रांस के कब्जे वाले भारतीय इलाकों पांडिचेरी, कराइकल, माहे और यानोन को भारत सरकार के सुपुर्द किया गया।
1956 : दिल्ली को केन्द्रशासित क्षेत्र का दर्जा दिया गया। इसी तरह अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्कादीव, मिनिकॉय और अमिंदिवी द्वीप भी केन्द्र शासित क्षेत्र बने। मध्यप्रदेश के रूप में देश के सबसे बड़े राज्य की स्थापना।
1961 : हिंदुस्तान एयरोनोटिक्स द्वारा बनाए गए यात्री विमान एवरो एचएस748 ने अपनी पहली उड़ान भरी।
1967 : पंजाब राज्य को दो हिस्सों में बांटा गया और इन्हें पंजाब और हरियाणा नाम दिया गया। चंडीगढ़ को दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केन्द्र शासित क्षेत्र भी बनाया गया।
1970 : फ्रांस में एक नाइटक्लब में आग लगने से 142 लोग मारे गए, जिनमें ज्यादातर किशोर थे।
1973 : लक्कादीव, मिनिकॉय और अमिंदिवी द्वीपों को लक्षदीप नाम दिया गया।
1973 : भारत के मैसूर राज्य का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
1973 : विश्व की सबसे सुंदर महिलाओं में शुमार ऐश्वर्या राय का कर्नाटक के मेंगलूर में जन्म।
1984 : तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक दिन पहले हुई हत्या के बाद भारत के कुछ हिस्सों में सिख विरोधी दंगे भड़क उठे।
1985 : हेलीकाप्टर कोरेपोरेशन ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। बाद में इसका नाम बदलकर पवन हंस कर दिया गया।
1986 : स्विटजरलैंड में बास्ले के निकट रसायन की एक फैक्टरी में भीषण आग लगने से जहरीले रसायन राइन नदी में जा मिले, जिससे नदी का उजला पानी सुर्ख हो गया।
1994 : अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने सूर्य और धरती के बीच के अंतरिक्ष के पर्यावरण के अध्ययन के लिए अपना विशेष अंतरिक्ष यान अंतरिक्ष में भेजा।
2000 : छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना।
2018 : दिल्ली सरकार ने उच्चतम न्यायालय को बताया कि परिवहन विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में पंजीकृत 1.10 करोड़ वाहनों में से 40 लाख, 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल और 10 साल से ज्यादा पुराने डीजल वाहनों का पंजीकरण खत्म कर दिया है।
01 november sikhs got wounds that seen for centuries
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMउज्जैन में बनेगा वर्ल्ड क्लास फॉरेस्ट जू, नवलखी वन क्षेत्र में 200 हेक्टेयर में तैयार होगी पर्यटन परियोजना
Jul 02, 2026 | 02:17 PMबातचीत एक तरफ, बदला दूसरी तरफ! ईरान की सीधी चेतावनी- अयातुल्लाह खामेनेई के खून का बदला लेकर ही मानेंगे
Jul 02, 2026 | 02:17 PMSiya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














