आज हरियाली तीज पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, बनी रहेगी सुख-शांंति
Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज को खासतौर पर उत्तर भारत के कई राज्यों में हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं तीज पर्व की तैयारियां दो दिन पहले ही करती है।
- Written By: दीपिका पाल
हरियाली तीज पर इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक (सौ.सोशल मीडिया)
Hariyali Teej 2025: आज देशभर में हरियाली तीज का व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा रखा जा रहा है। सावन में सोमवार व्रत के अलावा महिलाओं के बीच कई सारे व्रत और त्योहार मनाए जाते है। हरियाली तीज को खासतौर पर उत्तर भारत के कई राज्यों में हरियाली तीज का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। विवाहित महिलाएं हरियाली तीज पर्व की तैयारियां दो दिन पूर्व (पहले) ही करने लगती है।
हरियाली तीज के व्रत में महिलाओं को कई बातों और नियमों का ध्यान रखना चाहिए। इसमें आज हम आपको कुछ चीजों की जानकारी दे रहे है, जिन चीजों के जरिए आप भगवान शिव का अभिषेक कर लाभ पा सकते है। सुहागिन महिलाओं के अलावा यह व्रत अविवाहित लड़कियां ही जल्दी विवाह के लिए करती है।
सम्बंधित ख़बरें
चित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर मथुरा अलर्ट; शाही ईदगाह में बढ़ाई गई सुरक्षा, आगरा से आए 4 लोग हिरासत में
Mathura: श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर संतों का संकल्प, देश-विदेश में चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान
Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति वाला व्रत
यहां पर बताया जाता है हरियाली तीज के मौके पर आदिनाथ भगवान शिव और चराचर की देवी मां दुर्गा की भक्ति भाव से पूजा करना चाहिए। ऐसा करने से विवाहित महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके अलावा सुख-शांति की प्राप्ति के लिए हरियाली तीज पर भक्ति भाव के साथ शिवभक्ति करें। भगवान शिव की कृपा बरकरार रखने के लिए आप कुछ चीजो से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते है।
इन चीजों के जरिए करें शिवजी का अभिषेक
आप हरियाली तीज के मौके पर शिवजी का अभिषेक कुछ चीजों की मदद के साथ करना चाहिए जो इस प्रकार है…
1- यहां पर हरियाली तीज के मौके पर आप स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में शहद और सुगंध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक कर सकते है। ऐसा करने से आपके दांपत्य जीवन में सुधार बना रहेगा।
2- हरियाली तीज के मौके पर आप हरियाली तीज के दिन गाय के कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है। यह उपाय कुंवारी कन्याओं के लिए भी बेहतर है। इससे मनचाही मनोकामना और वर की प्राप्ति होती है।
3-हरियाली तीज के दिन शुद्ध घी या दही से देवों के देव महादेव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से सुखों के कारक शुक्र देव प्रसन्न होते हैं। यह उपाय आपके भौतिक सुखों में वृद्धि करने का काम करते है।
ये भी पढ़ें– हरियाली तीज पर मंगल और चंद्रमा की युति का योग, इन दो राशियों होगा भाग्योदय
4-हरियाली तीज के मौके पर संयुक्त रूप से पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इतना ही नहीं पति और पत्नि के बीच प्यार बना रहेगा।
5- आज हरियाली तीज के मौके पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। इस उपाय को करने से बुध देव प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से कारोबार संबंधी परेशानी दूर होती है। इतना ही नहीं घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है।
