Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 9 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kamika Ekadashi 2026: 9 अगस्त को बनेगा महालक्ष्मी योग, इन 3 राशियों को मिल सकता है धन लाभ

Kamika Ekadashi 2026: ज्योतिष के अनुसार, 9 अगस्त को कामिका एकादशी पर महालक्ष्मी योग बन रहा है। आइए जानते हैं किस राशि को कामिका एकादशी का लाभ। क्या होता है महालक्ष्मी योग और क्या है इसका महत्व।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Aug 09, 2026 | 08:49 AM

कामिका एकादशी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kamika Ekadashi: इस साल कामिका एकादशी 9 अगस्त यानी रविवार को मनाई जाएगी। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दिन कुछ खास राशियों के लिए महालक्ष्मी योग बन रहा है। कुछ राशियों के लिए आर्थिक और करियर के लिहाज से कामिका एकादशी शुभ माना जा रहा है। आइए जानते हैं किन राशियों को मिल सकता है इस दिन का फायदा।

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। साल भर में कुल 24 एकादशी आती है। 12 शुक्ल पक्ष में 12 कृष्ण पक्ष में। इन सभी एकादशी में कामिका एकादशी का अलग महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना और व्रत किया जाता है। इस साल कामिका एकादशी का व्रत 9 अगस्त 2026, रविवार को रखा जा रहा है।

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन बनने वाला महालक्ष्मी योग कुछ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आ सकता है। इस योग को धन, समृद्धि, सुख और वैभव से जोड़कर देखा जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ

Grah Gochar August 2026: सूर्य-मंगल समेत इन ग्रहों की बदलेगी चाल, बाजार में सोना-चांदी के भाव पर पड़ेगा असर

Birthday Horoscope: इस तारीख को जन्मे बच्चे होंगे निडर और स्पष्टवादी, स्वतंत्र सोच से बनाएंगे अलग पहचान

Aaj Ka Rashifal : इन राशियों को मिलेगा धन-लाभ और प्रमोशन का मौका, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल

क्या होता है महालक्ष्मी योग?

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन और ऐश्वर्य से संबंधित ग्रह माना जाता है। मान्यता है कि चंद्रमा और शुक्र के बीच विशेष संबंध बनने या मंगल और चंद्रमा की शुभ स्थिति होने पर महालक्ष्मी योग का निर्माण हो सकता है। इस योग के प्रभाव से व्यक्ति को धन-संपत्ति, सुख-समृद्धि और सामाजिक प्रतिष्ठा से जुड़े शुभ परिणाम मिल सकते हैं।

इन राशि के जातकों को मिलेगा लाभ

  • मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए महालक्ष्मी योग को विशेष रूप से शुभ बताया जा रहा है। इस अवधि में कारोबार से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए भी समय अनुकूल रहने की ज्योतिषीय मान्यता है। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और आय के नए स्रोत बनने की संभावना बताई जा रही है। व्यापार में किए गए प्रयासों से अपेक्षित परिणाम मिलने की भी उम्मीद है।

  • कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी यह योग सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जा रहा है। नौकरी करने वाले लोगों को प्रमोशन या करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं। वहीं, कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार में भी सुखद माहौल बना रह सकता है। इस दौरान आर्थिक स्थिति में सुधार और कार्यों में सफलता मिलने की ज्योतिषीय संभावना जताई गई है।

  • मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए भी महालक्ष्मी योग को लाभकारी बताया जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस दौरान जमीन, मकान या अन्य संपत्ति से जुड़े लेन-देन में आर्थिक लाभ मिल सकता है। निवेश करने वाले लोगों को भी लाभ मिलने की भी संभावना है। विद्यार्थियों के लिए यह समय प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाला है।

ये भी पढे़ं- Nail Cutting Astrology: नाखून काटने का सबसे शुभ दिन कौन सा? जानें किस दिन काटना माना जाता है शुभ-अशुभ

कामिका एकादशी का धार्मिक महत्व

एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। इस दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी व्रत आध्यात्मिक शुद्धि और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त करने का माध्यम माना जाता है। 2026 में एकादशी तिथि 8 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह तक रहने की जानकारी कई पंचांग में दी गई है, इसलिए उदया तिथि के आधार पर 9 अगस्त को व्रत रखा जा रहा है।

Kamika ekadashi 2026 mahalakshmi yoga lucky zodiac signs

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 09, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Astro Tips
  • Ekadashi Fast
  • Kamika Ekadashi
  • Religion News
  • Sanatan Culture
  • Zodiac Sign

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.