हरियाली तीज के दिन महिलाएं ये 7 काम करना न भूलें, मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद

Hariyali Teej 2025 : कई महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस दिन व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन आपको अवश्य करना चाहिए।
हरियाली तीज के दिन महिलाएं ये 7 काम करना न भूलें, मिलेगा मां पार्वती का आशीर्वाद
हरियाली तीज के दिन करना न भूलें ये काम (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hariyali Teej : 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज का त्योहार पूरे देशभर में मनाया जाएगा। इस दिन महिलाओं के द्वारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। इसके साथ ही कई महिलाएं वैवाहिक जीवन की खुशहाली और अखंड सौभाग्य की कामना के साथ इस दिन व्रत रखती हैं। इसके साथ ही कुछ ऐसे कार्य भी हैं जिन्हें इस दिन आपको अवश्य करना चाहिए। आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।

हरियाली तीज के दिन करना न भूलें ये काम

करें सोलह श्रृंगार

शास्त्रों के अनुसार, हरियाली तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को सोलह श्रृंगार अवश्य करना चाहिए। बिना सोलह श्रृंगार किए व्रत को पूर्ण नहीं माना जाता। विवाहित महिलाओं को सुहाग की निशानियां जैसे- चूड़ी, बिंदी, सिंदूर आदि अवश्य इस दिन धारण करना चाहिए।

न पीएं पानी

हरियाली तीज का व्रत निर्जला रखा जाता है। जो भी महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं उन्हें जल का सेवन करने से इस दिन बचना चाहिए। तभी आपको व्रत का शुभ फल मिलता है।

पहनें हरा रंग

हरे रंग को सौभाग्य और समृद्धि की निशानी माना जाता है। ऐसे में अगर आप हरियाली तीज के दिन हरा रंग धारण करते हैं तो आपको भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है। हरे रंग के आभूषण, वस्त्र आदि आप कुछ भी धारण कर सकती हैं।

पंचामृत से करें शिवलिंग का अभिषेक

इस दिन व्रत रखने वाली विवाहित महिलाओं को पति के साथ मिलकर शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है साथ ही परिवार में भी सामंजस्य बना रहता है।

जरूर करें दान

हरियाली तीज के दिन व्रत रखने वाली महिलाओं को यथासंभव दान भी अवश्य करना चाहिए। दान करना हिंदू धर्म में बेहद पुण्य फलदायक कार्य बताया गया है। ऐसा करने से आपको आत्मिक शांति तो मिलती ही है, साथ ही देवी-देवताओं का आशीर्वाद भी आप पाते हैं।

पढ़ें धार्मिक पुस्तकें

हरियाली तीज के दिन आपको धार्मिक और आध्यात्मिक पूस्तकों को पढ़ना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन-मस्तिष्क शांत रहता है और प्रभु भक्ति में भी आपका ध्यान लगता है।

ये भी पढ़ें-

ये कार्य करने भी जरूरी

अगर संभव हो तो इस दिन झूला आपको झूलना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो तो आप भजन, कीर्तन आदि लोगों के साथ मिलकर कर सकती हैं। यह कार्य करने से शिव-पार्वती का आशीर्वाद आपको मिलता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com