हरियाली तीज पर मंगल और चंद्रमा की युति का योग, इन दो राशियों होगा भाग्योदय

Hariyali Teej: बता दें, हरियाली तीज पर सिंह राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे इन दो राशि वालों को करियर सहित नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है।
हरियाली तीज पर मंगल और चंद्रमा की युति का योग, इन दो राशियों होगा भाग्योदय
हरियाली तीज पर इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Hariyali Teej 2025 : अखंड सौभाग्य का प्रतीक हरियाली तीज का पावन पर्व 27 जुलाई 2025 को मनाई जा रही है। यह पर्व सुहागिन महिलाओं में खास महत्व रखता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। कहा जाता है कि इस शुभ तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में खुशहाली वास करती है।

यह दिन ज्योतिष दृष्टि से भी खास है। बता दें, हरियाली तीज पर सिंह राशि में मंगल और चंद्रमा की युति होगी, जिससे महालक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। इससे इन दो राशि वालों को करियर सहित नौकरी में अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। साथ ही रिश्तों में भी कई सकारात्मक बदलाव आने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं इन दो राशि वालों के बारे में-

हरियाली तीज पर इन दो राशि वालों की चमकेगी किस्मत :

मिथुन राशि

ज्योतिषयों के अनुसार, हरियाली तीज पर मिथुन राशि वालों को व्यापार में लाभ हो सकता है। आपको घर और बाहर दोनों जगह पर सभी का भरपूर सहयोग मिलेगा। यह समय करियर की दृष्टि से भी खास है, क्योंकि मनचाहे कार्यों में तरक्की मिलेगी।

अगर आपने पहले कभी निवेश किया था, तो अब अच्छा मुनाफा होगा। इस दौरान खास प्रभाव आपके प्रेम संबंधों में देखने को मिलेगा।

आपकी जीवनसाथी से और भी ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी। ससुराल पक्ष की तरफ से सुख-सहयोग मिलने की संभावना बनेगी।

जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी, बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। परिवार में पारस्परिक समझ और सहयोग से घर का वातावरण सुखमय रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए समय कल्याणकारी रहेगा। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। छात्रों को अच्छा अवसर प्राप्त होगा, जिसकी सहायता से करियर में आगे बढ़ेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

कार्यक्षेत्र में लोग आपके परिश्रम की प्रशंसा करेंगे। इस दौरान व्यापार में भी माता-पिता का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा।

खास बात यह है कि अटकी हुई योजनाओं में गति आने से आपके भीतर एक सकारात्मकता आएगी। करियर-कारोबार से जुड़ी चिंता भी दूर होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आत्मविश्वास को और मजबूत मिलेगी।

ये है हरियाली तीज मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46- 05:30 मिनट तक। प्रातः सन्ध्याः सुबह 05:08- 06:14 मिनट तक। अमृत काल: दोपहर 01:56 -03:34 मिनट तक। विजय मुहूर्त: दोपहर 02:55 -03:48 मिनट तक। सायाह्न सन्ध्याः शाम 07:16 - 08:22 मिनट तक।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com