नाग पंचमी के दिन घर में क्यों नहीं बनाई जाती है रोटी, जानिए क्या है मान्यता
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से नाग पंचमी का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के गले का श्रृंगार नाग देवता की पूजा की जाती है। इस दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है।
- Written By: सीमा कुमारी
नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी (सौ.सोशल मीडिया)
Naag Panchami 2025 : 29 जुलाई 2025 को नाग पंचमी का पावन पर्व देशभर में मनाया जाएगा। यह पर्व हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि अगर इस दिन पर नाग देवता की पूजा-अर्चना की जाए, तो इससे साधक को महादेव की कृपा होती है।
हिन्दू मतों के अनुसार, इस दिन कई लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं। तो वहीं काल सर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए भी ये दिन खास माना जाता है। लेकिन क्या आपको पता हैं कि इस शुभ दिन पर रोटी न बनाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन घर पर रोटी क्यों नहीं बनाई जाती हैं।
नाग पंचमी पर क्यों नहीं बनानी चाहिए रोटी
धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से नाग पंचमी का दिन बड़ा शुभ होता है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के गले का श्रृंगार नाग देवता की पूजा की जाती है। धार्मिक मतों के अनुसार,नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना जाता है। रोटी बनाने के लिए जिस तवे का इस्तेमाल किया जाता है, उसे नाग के फन से जोड़कर देखा जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Bade Mangal Upay : आज चौथे बड़े मंगल की शाम करना न भूलें ये महाउपाय, हनुमान जी करेंगे हर अधूरी मनोकामना पूरी
Bade Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर आज भूल से भी न करें ये काम, भुगतना पड़ सकता है भारी नुकसान
Malmas Rituals : मलमास में ज़रूर करें ये काम, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद, खुशहाल रहेगा घर बार
Cockroach Spiritual Meaning: घर में घूम रहे हों कॉकरोच, तो हो जाएं सचेत, राहु-केतु से है इसका संबंध
ऐसे में नाग पंचमी पर चूल्हे पर तवा रखने से नाग देवता नाराज हो सकते हैं। साथ ही तवे को राहु के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है और नाग पंचमी पर इसके इस्तेमाल से कुंडली में राहु ग्रह का प्रभाव बढ़ सकता है। ऐसे में नाग पंचमी पर तवे पर रोटी बनाने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है।इसलिए सनातन धर्म में नाग पंचमी के दिन लोहे से बनी चीजों का इस्तेमाल करना वर्जित माना गया है।
सनातन धर्म में इन तिथियों पर भी नहीं बनती रोटी
आपको बता दें, नाग पंचमी के अलावा हिंदू धर्म में कुछ और भी अन्य ऐसी तिथियां है, जब रोटी बनाना शुभ नहीं माना जाता है। शीतला अष्टमी के दिन मां शीतला की पूजा का विधान है। इस दिन माता शीतला को बासी खाने का भोग लगाया जाता है और इसे ही प्रसाद को सभी को ग्रहण किया जाता है।
ये भी पढे़ें-नाग पंचमी के दिन शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने के क्या हैं लाभ, जानिए अन्य की महिमा
इसलिए इस दिन रोटी बनाना की मनाही होती है। वहीं कई मान्यताओं के अनुसार, दीवाली, मकर संक्रांति और शरद पूर्णिमा जैसे अवसरों पर भी रोटी बनाने की मनाही होती है।
