-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- When Nag Panchami Year Of 2025
नाग पंचमी की आ गई तिथि, नोट कीजिए पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन की महिमा
- Written By: सीमा कुमारी
नाग पंचमी का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख पर्व में से एक है। इस दिन शिव जी के प्रिय नाग देवता की पूजा का विधान है। नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करना उत्तम माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में नाग पंचमी कब है।

कब मनाई जाएगी नाग पंचमी (सौ.सोशल मीडिया)
भगवान शिव को समर्पित सावन महीने में नाग पंचमी का पावन पर्व पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।
मान्यता है कि इस पावन अवसर पर पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। नाग पंचमी के पर्वों पर रसोई में रोटी बनाना वर्जित होता है। ऐसे में आइए जानते है कि साल 2025 में नाग पंचमी कब मनाई जाएगी।
कब मनाई जाएगी नाग पंचमी
सावन शुक्ल पंचमी तिथि इस वर्ष 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक चलेगी। इस आधार पर नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का सबसे उत्तम समय प्रातः 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
Lesson Of Gautam Buddha: गौतम बुद्ध ने क्यों कहा, हर व्यक्ति की होती हैं चार पत्नियां? जानें कहानी का गहन अर्थ
Raksha Bandhan Puja Thali: रक्षाबंधन की पूजा की थाली में जरूर रखें ये 10 शुभ चीजें, तभी पूरी मानी जाएगी पूजा
कम बजट में पाएं स्टाइलिश ऑफिस लुक, ये आउटफिट्स करेंगे आपकी पर्सनैलिटी में चार चांद
Paneer vs Eggs: 100 ग्राम पनीर या 2 उबले अंडे, जानें किसमें मिलता है ज्यादा प्रोटीन
क्या है नागपंचमी मुहूर्त 2025
इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 41 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक रहेगी. कुल मिलाकर इस दिन पूजा करने की अवधि 2 घंटे 43 मिनट है।
ऐसे करें नागपंचमी पूजा विधि
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करके व्रत का संकल्प लीजिए।
- इसके बाद आप मंदिर में जाकर शिवलिंग की पूजा और अभिषेक करिए।
- फिर आप भोलेनाथ को बेलपत्र और जल अर्पित करिए।
- इस दिन आप नाग के 8 रूपों- अनंत, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीर, कर्कट और शंख की पूजा करिए।
- नाग देवता के 8 रूपों की पूजा करते समय आप उन्हें दही, चावल, दूध, फूल और मिठाई चढ़ाइए।
- साथ ही आप नाग देवता मंत्रों का जाप भी करें। इसके अलावा नागपंचमी के दिन जरूरतमंदों को दान दक्षिणा करें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।
नाग पंचमी का महत्व
हिंदू धर्म में नाग पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन नागलोक या फिर कहें कि पाताल लोक के स्वामी की आराधना की जाती है। यह भारत के अलावा पड़ोसी मुल्क नेपाल सहित दुनिया के कई देशों में मनाया जाता है।
आपको बता दें, नाग का नाम सुनते ही हमारे मन में डर की भावना आ जाती है। नाग को काल का भी प्रत्यक्ष रूप माना गया है। लेकिन, नाग पंचमी के दिन नाग की पूजा करने से यह डर दूर हो जाता है।
यह भी पढ़ें –इस साल इस दिन है श्री जगन्नाथ रथयात्रा, जानिए रथयात्रा से जुड़ी ख़ास बातें और सनातन धर्म में इसका महत्व
नागपंचमी के दिन उपासक नाग देवता को दूध अर्पित करते हैं। कई लोग विभिन्न आकार की सांप की आकृति बनाकर उसकी उसकी पूजा करते हैं। वहीं कई इलाकों में घर के प्रवेश द्वार पर नाग का चित्र बनाया जाता है।
महाराष्ट्र, कर्नाटक सहित देश के कई भागों में नाग देवता के स्थायी मंदिर भी है, जहां भक्त नागपंचमी के दिन नाग देवता की विशेष पूजा अर्चना करते हैं। आज के परिपेक्ष्य में देखें तो नाग पंचमी को नागों के संरक्षण के रूप में भी देखा जा सकता है। यह हमें नाग को बचाने की प्रेरणा देता है। नाग पंचमी के दिन नाग के अलावा भगवान शिव की भी पूजा की जानी चाहिए, इससे नागदेवता खुश होते हैं।
When nag panchami year of 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे कोस्टल रोड निर्माण: 13.45 KM कॉरिडोर का 75% फाउंडेशन पूरा, छह लेन कॉरिडोर बदलेगा सफर की तस्वीर
Jul 10, 2026 | 04:36 PMसीहोर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों की मनमानी, 6 भाइयों की मर्जी के बिना खाते से छेड़छाड़; नया अकाउंट भी खोला
Jul 10, 2026 | 04:32 PMपुणे में ‘ज्ञानोबा-तुकाराम’ का जयघोष: ज्ञानेश्वर व तुकाराम महाराज की पालकी का भव्य स्वागत, 6 लाख वारकरी पहुंचे
Jul 10, 2026 | 04:31 PMPM मोदी और योगी आदित्यनाथ ने अंशुला कपूर-रोहन को दी शादी की बधाई, बोनी कपूर ने शेयर किए लेटर
Jul 10, 2026 | 04:28 PMIkka Review: सनी देओल की चीख-पुकार, अक्षय खन्ना के घिसे-पिटे अंदाज ने कोर्टरूम ड्रामा इक्का का किया कबाड़ा
Jul 10, 2026 | 04:26 PMकेतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा मोड़, पिता ने राष्ट्रपति से की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Jul 10, 2026 | 04:20 PMविधानसभा में मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का ऐलान, ‘सेवन इलेवन’ से जमीन वापस लेकर आदिवासी परिवारों को देगी सरकार
Jul 10, 2026 | 04:16 PMवीडियो गैलरी

₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:39 PM
चीन पर निर्भरता होगी कम! भारत-ऑस्ट्रेलिया ने बनाया क्रिटिकल मिनरल्स का बड़ा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 02:23 PM
नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान! जल्द सड़कों के ऊपर दौड़ेगी पॉड टैक्सी-VIDEO
Jul 10, 2026 | 12:45 PM
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:39 AM
‘शिक्षा-रोजगार पर क्यों नहीं बोलते?’ अखिलेश यादव पर ओम प्रकाश राजभर के तीखे सवाल-VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:18 AM
गोवर्धन परिक्रमा से पहले मथुरा तैयार, 250+ स्पेशल ट्रेनें और 1000 बसों का पूरा प्लान-VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:57 AM














