- Hindi News »
- Religion »
- Why Did Hanuman Ji Have To Take The Panchmukhi Avatar
हनुमान जी ने क्यों लिया था पंचमुखी अवतार, जानिए कौन-कौन से अवतार, क्या है उनकी महिमा
हनुमानजी को चिरंजिवी होने का आशीर्वाद प्राप्त है इसलिए कलयुग में हनुमान जी की उपासना बेहद शुभ फलदायी मानी गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान जी के पंचमुखी अवतार से जुड़ा रहस्य क्या है?
- Written By: सीमा कुमारी

आखिर हनुमान जी क्यों लेना पड़ा पंचमुखी अवतार (सौ.सोशल मीडिया)
Hanuman Janmotsav 2025: आज देशभर में हनुमान जयंती का पावन पर्व मनाया जा रहा है।राम भक्त हनुमान जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में हनुमान जन्मोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। यह जन्मोत्सव हर साल चैत्र माह के पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
इस दिन भगवान मारुति नंदन के साथ ही भगवान राम और मां सीता की भी पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमानजी को कलयुग में प्रत्यक्ष देव कहा गया है।
इसके अलावा, हनुमानजी को चिरंजिवी होने का आशीर्वाद प्राप्त है। इसलिए कलयुग में हनुमान जी की उपासना बेहद शुभ फलदायी मानी गई है। कहते हैं कि हनुमान जी को पंचमुखी अवतार लेना पड़ा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आखिर हनुमान जी को यह अवतार क्यों लेना पड़ा? ऐसे में आइए जानते हैं कि हनुमान जी के पंचमुखी अवतार से जुड़ा रहस्य क्या है?
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य ग्रहण को अशुभ मानने के पीछे छुपे हैं ये वैज्ञानिक कारण, जानिए हमारे शास्त्रों में भी हैं इसके प्रमाण
आज कितने बजे से लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल से जुड़ी पूरी जानकारी
पितरों को प्रसन्न करने का विशेष अवसर है फाल्गुन अमावस्या, इस विधि से करें तर्पण, सुख-समृद्धि के बनेंगे योग
कल साल का पहला सूर्य ग्रहण, गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें ये गलती!
आखिर हनुमान जी क्यों लेना पड़ा पंचमुखी अवतार जानिए
पौराणिक मान्यताओ के अनुसार, हनुमान जी के पंचमुखी अवतार का वर्णन अत्यंत रोचक और रहस्यमय बताया गया है। इस अवतार से जुड़ी एक प्रसिद्ध कथा राम-रावण युद्ध के दौरान घटित होती है। जब राम-रावण युद्ध चल रहा था, तो रावण को महसूस हुआ कि उसकी सेना हार की ओर बढ़ रही है।
तब उसने अपनी सहायता के लिए अपने मायावी और तंत्र विद्या में निपुण भाई अहिरावण को बुलाया। अहिरावण मां भवानी का परम भक्त था। उसने अपनी मायावी शक्तियों से भगवान राम, लक्ष्मण और पूरी वानर सेना को गहरी नींद में सुला दिया और राम-लक्ष्मण को अपहरण कर पाताल लोक ले गया।
वहां, अहिरावण ने मां भवानी को प्रसन्न करने के लिए पांच दिशाओं में पांच दीपक जलाए थे। उसे वरदान था कि जब तक ये पांच दीपक एक साथ नहीं बुझते, कोई उसे मार नहीं सकता।
हनुमान जी ने अपने प्रभु को बचाने के लिए पंचमुखी रूप धारण किया और एक साथ पांचों दीपकों को बुझाकर अहिरावण का वध कर दिया। इससे राम और लक्ष्मण मुक्त हो गए।
क्या है पंचमुखी हनुमान के पांचों मुख का महत्व
पंचमुखी हनुमान जी के पांचों मुख पांच अलग-अलग दिशाओं में हैं एवं इनके अलग-अलग महत्व हैं।
वानर मुख
यह मुख पूर्व दिशा में है तथा दुश्मनों पर विजय प्रदान करता है।
गरुड़ मुख
यह मुख पश्चिम दिशा में है तथा जीवन की रुकावटों और परेशानियों का नाशक है।
वराह मुख
यह मुख उत्तर दिशा में है तथा लंबी उम्र, प्रसिद्धि और शक्ति दायक है।
नृसिंह मुख
यह दक्षिण दिशा में है, यह डर, तनाव व मुश्किलें दूर करता है।
अश्व मुख
यह मुख आकाश की दिशा में है एवं मनोकामनाएं पूरी करता है।
हनुमान जयंती की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऐसे करें पंचमुखी हनुमान जी की पूजा
सुबह स्नान कर साफ और शुद्ध वस्त्र पहनें। इसके बाद पवित्र होकर हनुमान जी की पंचमुखी प्रतिमा या चित्र के सामने दीप जलाएं। पंचमुखों की दिशा के अनुसार पंचोपचार पूजा करें (गंध, पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य). इसके बाद हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या पंचमुखी हनुमान कवच का पाठ करें। अंत में आरती करें और प्रसाद बांटकर पूजन का समापन करें।
Why did hanuman ji have to take the panchmukhi avatar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
B-2 बॉम्बर का हमला याद है न, जिनेवा वार्ता से पहले ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी; क्या रुक पाएगा महायुद्ध?
Feb 17, 2026 | 03:21 PMOLA सीईओ भाविश अग्रवाल की बढ़ी मुश्किलें! अरेस्ट वारंट जारी, जानें किस मामले में फंस गए ओला के मालिक
Feb 17, 2026 | 03:20 PMAI पर बड़े सवाल, मंत्री अश्विनी वैष्णव के सीधे जवाब! नौकरी, निवेश और नियमों पर सरकार का पूरा प्लान
Feb 17, 2026 | 03:13 PMभारतीय महिला टीम में प्रतिका रावल की एंट्री, ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे सीरीज में मिली जगह
Feb 17, 2026 | 03:07 PMसोलापुर में सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन, हर्षवर्धन सपकाल के बयान पर बवाल
Feb 17, 2026 | 03:07 PMवंदे मातरम पर रार: प्रियंका चतुर्वेदी ने योगी आदित्यनाथ को दी राष्ट्रगीत के 6 पद सुनाने की चुनौती
Feb 17, 2026 | 03:05 PMबीड में 12वीं बोर्ड परीक्षा में नकल, ड्रोन कैमरे ने खोली पोल! 5 शिक्षक सस्पेंड
Feb 17, 2026 | 03:04 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














