अजा एकादशी के दिन इन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाने से व्यक्ति के काम में आ रही बाधाएं होती दूर
Aja Ekadashi vrat: अजा एकादशी व्रत को करने पर साधक को श्री हरि की अनंत कृपा प्राप्त होती है और उसका दु:ख-दारिद्रय दूर होता है। भगवान विष्णु की कृपा से सुख-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है।
- Written By: सीमा कुमारी
अजा एकादशी पर किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ (सौ. डिजाइन फोटो)
Aja Ekadashi 2025: 19 अगस्त, मंगलवार को अजा एकादशी मनाई जा रही है। यह शुभ एवं पावन तिथि श्री हरि भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के लिए समर्पित है। वहीं, इस दिन भगवान शिव की पूजा भी करना बड़ा फलदायी मानी गई है, तो आइए यहां जानते हैं कि इस पावन तिथि पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है? ताकि सभी बाधाओं का नाश हो सके। ऐसे में आइए जानते है अजा एकादशी के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना शुभ होता है।
अजा एकादशी पर किन चीजों को शिवलिंग पर चढ़ाना शुभ होता है
बिल्व पत्र चढ़ाएं
भगवान शिव को बिल्व पत्र बहुत प्रिय है। ऐसे में अजा एकादशी के दिन शिवलिंग पर बिल्व पत्र जरूर चढ़ाएं। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव खुश होते हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।
दूध चढ़ाएं
कहा जाता हैं कि, अजा एकादशी के दिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से दरिद्रता का नाश होता है और घर में सुख और समृद्धि आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Tulsi Plant: राम तुलसी या श्याम तुलसी? घर के लिए कौन-सी मानी जाती है अधिक शुभ, जानिए धार्मिक मान्यता
Dream Astrology: सपने में शिवलिंग दिखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में बताए गए हैं इसके खास संकेत
Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत
Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद
धतूरा और भांग चढ़ाएं
भोलेनाथ को धतूरा और भांग चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन की सारी नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। साथ ही घर में सकारात्मकता ऊर्जा का वास होता है।
शमी के फूल चढ़ाएं
शमी के पत्ते भगवान शिव को चढ़ाने से शनिदेव की कृपा मिलती है, जिससे जीवन की बाधाएं दूर होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं।
अक्षत चढ़ाएं
शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाना भी बहुत उत्तम माना जाता है। इससे धन की वृद्धि होती है और घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती है।
दीपक जलाएं
शाम के समय शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।
जानिए अजा एकादशी व्रत का धार्मिक महत्व
अजा एकादशी व्रत को करने पर साधक को श्री हरि की अनंत कृपा प्राप्त होती है और उसका दु:ख-दारिद्रय दूर होता है। भगवान विष्णु की कृपा से सुख-संपत्ति और सौभाग्य प्राप्त होता है।
ये भी पढ़ें-घर के मुख्य द्वार पर लिखें ये ‘बीज मंत्र’, दूर रहेंगी बुरी शक्तियां, शुभ-लाभ के बनेंगे योग
हिंदू मान्यता के अनुसार अजा एकादशी का व्रत करने पर से पूर्व और वर्तमान जन्म के सभी पाप दूर हो जाते हैं और श्री हरि की कृपा से व्यक्ति सभी सुखों को भोगता हुआ अंत में वैकुंठ लोक में जाता है।
