Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Hanuman Chalisa Benefits: रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने से मिल सकते हैं ये 5 आध्यात्मिक लाभ, मन होगा शांत

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा, मानसिक शांति और भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। जानिए नियमित पाठ करने से व्यक्ति के जीवन में क्या बदलाव आते हैं।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jul 14, 2026 | 07:33 AM

हनुमान चालीसा (फोटो.एआई)

Follow Us
Follow Us:

Spiritual Benefits Of Hanuman Chalisa: हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान हनुमान को भगवान शिव का 11वां रुद्र अवतार माना जाता है। हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ ही हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से जीवन के संकट, भय और बाधाएं दूर होती हैं।

अपने भक्तों के जीवन से सारे संकटों को दूर करने के कारण ही उन्हें संकटमोचन कहा जाता है। हनुमान चालीसा की रचना महान संत तुलसीदास ने की थी। हनुमान चालीसा की 40 चौपाइयों के कारण इसे चालीसा कहा जाता है।

धार्मिक मान्यता है कि गोस्वामी तुलसीदास ने हनुमान चालीसा की रचना उस समय की थी जब वे कारागार में थे। कथा के अनुसार, उनके पाठ से प्रसन्न होकर भगवान हनुमान ने वानरों के माध्यम से नगर में ऐसा उत्पात मचाया कि अंततः तुलसीदास को कारागर से मुक्त करना पड़ा।

सम्बंधित ख़बरें

Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर इन 5 गुप्त दानों से बदल सकती है किस्मत! पितरों का मिलेगा आशीर्वाद

Sawan 2026: सावन में इन 4 चमत्कारी पौधों की पूजा खोल सकती है किस्मत के बंद दरवाजे

Kark Sankranti 2026: 16 जुलाई को खुलेंगे पुण्य के दुर्लभ द्वार! इस खास समय में किया गया एक काम बदल सकता है भाग

सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ा दें ये 8 पवित्र चीजें… कहते हैं महादेव जल्दी सुन लेते हैं सच्चे भक्त की पुकार

रोज हनुमान चालीसा का पाठ करने के 5 आध्यात्मिक लाभ

  • नकारात्मक ऊर्जा और भय से मिल सकती है मुक्ति

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से नकारात्मक शक्तियों, भय और मन में आने वाले डरावने विचारों से मुक्ति मिलती है। कई परिवारों में बच्चों को प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

  • शनि की साढ़ेसाती और ढैया का प्रभाव होता है कम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान हनुमान की उपासना करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान हनुमान ने शनिदेव की रक्षा की थी, जिसके बाद शनिदेव ने वचन दिया कि उनके सच्चे भक्तों पर वे अपनी कठोर दृष्टि नहीं डालेंगे। इसी वजह से साढ़े साती और ढैया के दौरान हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि दोष खत्म होते हैं।

  • गलतियों से क्षमा मांगने का तरीका

व्यक्ति से जाने-अनजाने में कई गलतियां हो जाती हैं। ऐसे में भगवान हनुमान से क्षमा याचना करने के लिए हनुमान चालीसा का श्रद्धा पूर्वक पाठ किया जाता है। मान्यता है कि रात में शुरुआती चौपाइयों का आठ बार पाठ करने से भगवान से क्षमा की प्रार्थना की जा सकती है।

  • जीवन की बाधाएं दूर होने की मान्यता

ऐसा माना जाता है कि नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भक्तों पर भगवान हनुमान की विशेष कृपा बनी रहती है और वे जीवन की कठिनाइयों व बाधाओं से सहजता से उबरने की शक्ति प्रदान करते हैं।

  • सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति

मान्यता है कि श्रद्धा पूर्वक हनुमान चालीसा का पाठ करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इससे आलस्य और टालमटोल की आदत कम होती है तथा व्यक्ति अधिक उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपने कार्य कर सकता है। कई लोग इसे मानसिक शांति और तनाव कम करने में भी सहायक मानते हैं।

हनुमान चालीसा का कितनी बार पाठ करना चाहिए?

हनुमान चालीसा की अंतिम चौपाइयों में उल्लेख मिलता है—

“जो सत बार पाठ कर कोई, छूटहि बंदि महा सुख होई।
जो यह पढ़े हनुमान चालीसा, होय सिद्धि साखी गौरीसा।”

चौपाई के अनुसार, ‘सत’ का अर्थ 100 माना गया है। यदि कोई श्रद्धालु अपनी किसी विशेष मनोकामना की पूर्ति के लिए सच्चे मन से प्रतिदिन 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करे, तो 3-4 महीनों में उसे शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Bhaumvati Amavasya 2026 : कब है भौमवती अमावस्या? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से जुड़ी सभी जानकारी

हनुमान चालीसा का पाठ करने की विधि

  • मंगलवार या शनिवार के दिन सुबह या शाम लाल रंग के आसन पर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • भगवान हनुमान की प्रतिमा या चित्र के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं।
  • बूंदी या लड्डू का भोग अर्पित करें।
  • इसके बाद बजरंगबली की आरती करें।
  • अंत में अपनी मनोकामना भगवान के समक्ष प्रार्थना के रूप में रखें।

Hanuman chalisa benefits daily recitation spiritual benefits mental peace

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 07:33 AM

Topics:  

  • Hanuman Chalisa
  • Lord Hanuman
  • Religion News
  • Sanatan Hindu religion
  • Sanatana Dharma

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.