तुलसी के पास कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए, जानिए क्या कहता है वास्तुशास्त्र
Tulsi vastu tips:वास्तु शास्त्र में तुलसी के पास कुछ पौधों को लगाना या रखना अशुभ माना गया है। आइए जान लेते है वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पास किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
- Written By: सीमा कुमारी
तुलसी के पास इन पौधों को लगाना अशुभ (सौ.सोशल मीडिया)
Tulsi plant vastu tips: धार्मिक एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण से तुलसी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर तो है ही साथ ही इसे हिंदू धर्म में भी पूजनीय माना गया है। खासतौर पर, तुलसी के पौधे की पूजा लगभग घरों में होती है और यह आसानी से जमीन या गमले में लगा सकते है।
तुलसी के पौधे के पास शाम को दीया रखना और पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा की प्राप्ति भी होती है।
शास्त्रों के अनुसार, तुलसी का पौधा मां लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, वहां स्वयं मां लक्ष्मी वास करती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mangalsutra Black Beads: मंगलसूत्र के काले मोती केवल फैशन नहीं बल्कि इनमें छुपे हैं धार्मिक व वैज्ञानिक महत्व
Mangala Gauri Vrat : सावन के इन 4 मंगलवार में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य! अभी नोट कर लें सभी तिथियां
रक्षाबंधन की सुबह भूलकर भी न करें ये चूक! ये 4 गुप्त उपाय खोल सकते हैं सुख-समृद्धि के द्वार
करियर, धन और तरक्की में आ रही है रुकावट? चातुर्मास में मुख्य द्वार से जुड़ा यह उपाय बदल सकता है भाग्य
वास्तु शास्त्र में तुलसी के पास कुछ पौधों को लगाना या रखना अशुभ माना गया है। आइए जान लेते है वास्तुशास्त्र के अनुसार तुलसी के पास किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए।
तुलसी के पास इन पौधों को लगाना अशुभ माना गया है
न लगाए कांटेदार पौधे
वास्तुशास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या गुलाब का पौधा नहीं लगाना चाहिए। कहते हैं कि कांटेदार पौधे नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं, जो तुलसी की सकारात्मक ऊर्जा पर प्रभाव डाल सकते हैं। वास्तु के अनुसार कांटेदार पौधों के कारण घर की शांति भंग हो सकती है।
सूखा व मुरझाया पौधा
कहा जाता है कि, तुलसी के पौधे के पास कभी भी मुरझाया या सूखा हुआ पौधा भी नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मकता बढ़ती है जो वास्तु दोष का कारण बन सकती है।
कड़वे फल देने वाले पौधे
वास्तु के अनुसार, तुलसी के पास कड़वे फल देने वाले पौधे जैसे करेला या नीम आदि नहीं लगाने चाहिए। कहते हैं कि ये तुलसी के पौधे की सकारात्मक ऊर्जा को क्षति पहुंचाते हैं और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं।
जिन पौधों से दूध निकलता है
वास्तु के अनुसार, जिन पौधों से दूध जैसा सफेद तरल पदार्थ निकलता है, उन्हें तुलसी के पौधे के पास नहीं लगाना चाहिए। यह वास्तु दोष का कारण बन सकता है और यह परिवार के सदस्यों की सेहत पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।
ये भी पढे़ें–बुधवार को मनेगी कल्कि जयंती, जानिए कल, भगवान विष्णु के इस अवतार का महत्व
बरगद, पीपल का पौधा
कहते हैं, तुलसी के पास बड़े और घने पौधे जैसे बरगद, पीपल या अन्य कोई विशाल पौधा नहीं लगाना चाहिए। इन पौधों की छाया तुलसी पर पड़ना अशुभ माना गया है। तुलसी को हमेशा ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां पर्याप्त रोशनी व हवा मिल सके।
