-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Religion »
- When Will Makar Sankranti Be Celebrated In The Year 2025
साल 2025 में इस दिन है ‘मकर संक्रांति’, जानिए तिथि और दान पुण्य का शुभ मुहूर्त
- Written By: सीमा कुमारी
नए साल की शुरुआत के साथ हर साल मकर संक्रांति का पर्व देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। वैसे तो, साल में 12 संक्रांति आती है लेकिन मकर संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है।

साल 2025 में इस दिन है 'मकर संक्रांति,(सौ.सोशल मीडिया)
Makar Sankranti Date 2025: नए साल की शुरुआत के साथ हर साल मकर संक्रांति का पर्व देशभर में बहुत धूमधाम से मनाया जाता हैं। वैसे तो, साल में 12 संक्रांति आती है लेकिन मकर संक्रांति का धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष महत्व होता है। यह त्योहार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के अवसर पर मनाया जाता है।
मकर संक्रांति पूरे भारत में मनाया जाता है, लेकिन हर क्षेत्र में इसे मनाने का तरीका और परंपराएं अलग होती हैं। कहीं पतंगबाजी होती है, तो कहीं तिल-गुड़ बांटकर मिठास का प्रसार किया जाता है।
इस दिन गंगा स्नान, दान-पुण्य और पूजा-अर्चना का भी विशेष महत्व होता है। मकर संक्रांति न केवल ऋतुओं के परिवर्तन का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाने का संदेश भी देता है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2025 में कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति। साथ ही, जानें मकर संक्रांति का महत्व, शुभ मुहूर्त और पूजन विधि।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली: मकर संक्रांति पर नेहरू वार्ड में महिलाओं ने हल्दी-कुमकुम से दिखाई एकजुटता
पतंगों से सजा नासिक, आसमान में कॉम्पिटिशन, जमीन पर म्यूजिक; मकर संक्रांति पर छाया पतंगबाजी का जोश
मकर संक्रांति पर तिल और गुड़ खाने के पीछे क्या है वैज्ञानिक महत्व? जानिए इसके 5 कारण प्रमुख कारण
मकर संक्रांति पर सुरक्षा जागरूकता संदेश: जालना ट्रैफिक पुलिस का नायलॉन मांजा विरोधी अभियान
कब है मकर संक्रांति
पंचांग के अनुसार, साल 2025 में मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मंगलवार के दिन मनाया जाएगा इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
मकर संक्रांति 2025 दान पुण्य शुभ मुहूर्त
14 जनवरी 2025 मंगलवार के दिन दान पुण्य के लिए सुबह में 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 1 बजकर 25 मिनट का समय दान पुण्य के लिए सबसे उत्तम समय रहेगा।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ब्रह्म मुहूर्त – 5 बजकर 27 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक भी स्नान दान पुण्य किया जाता है।
अमृत चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 55 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक भी आप दान पुण्य कर सकते हैं।
क्या है मकर संक्रांति का महत्व
मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व होता है। यह पर्व नई फसल के आगमन का प्रतीक है, और इस दिन किसान अपनी नई फसल के लिए ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करना अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाभारत काल में भीष्म पितामह ने बाणों की शैय्या पर लेटे हुए मकर संक्रांति का इंतजार किया था, और इसी दिन अपने प्राण त्यागे थे।
भगवद गीता के अनुसार, उत्तरायण के छह महीने के दौरान शुक्ल पक्ष की तिथि में देह का त्याग करने वाले व्यक्ति को जन्म-मरण के चक्र से मुक्ति मिलती है और वह मोक्ष को प्राप्त करता है। मकर संक्रांति इस आध्यात्मिक मान्यता और प्राकृतिक उत्सव का संगम है।
When will makar sankranti be celebrated in the year 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEआज की ताजा खबर 24 जून: आज पूरे देश में ‘वंदे मातरम’ कैंप आयोजित किए जाएंगे
Jun 24, 2026 | 06:16 AMBirthday Horoscope 24 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा करियर और कैसा रहेगा आपका आने वाला पूरा साल?
Jun 24, 2026 | 06:15 AMफिल्मों में नहीं मिली बड़ी सफलता तो टीवी का किया रुख, कपिल शर्मा शो ने बदल दी सुमोना चक्रवर्ती की किस्मत
Jun 24, 2026 | 06:02 AMअब वीकेंड पर भी निपटेंगे Traffic Challan, दिल्ली में शुरू होंगी स्पेशल ट्रैफिक कोर्ट
Jun 24, 2026 | 04:21 AMTelegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
Jun 24, 2026 | 02:09 AMAaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुधवार को इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें अपनी राशि का दैनिक भविष्यफल
Jun 24, 2026 | 12:10 AMअतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PMवीडियो गैलरी

पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
Jun 23, 2026 | 03:38 PM














