- Hindi News »
- Maharashtra »
- Jalna »
- Jalna Makar Sankranti Traffic Police Nylon Manja Awareness Drive
मकर संक्रांति पर सुरक्षा जागरूकता संदेश: जालना ट्रैफिक पुलिस का नायलॉन मांजा विरोधी अभियान
Makar Sankranti Safety: मकर संक्रांति पर जालना यातायात पुलिस ने नायलॉन मांजे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया। छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर 200 दोपहिया चालकों को रुमाल बांटकर सुरक्षा का संदेश दिया गया
- Written By: अंकिता पटेल

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Jalna Traffic Police Drive: जालना मकर संक्रांति के अवसर पर पतंग उड़ाना भारतीय संस्कृति की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, लेकिन नायलॉन मांजे का प्रयोग न केवल कानूनन अपराध है, बल्कि यह मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा बन चुका है।
इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए जालना शहर यातायात पुलिस ने एक प्रभावी और सराहनीय जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया। नायलॉन मांजे से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक पर यातायात पुलिस ने लगभग 200 दोपहिया वाहन चालकों को रुमाल वितरित किए।
इस दौरान आम नागरिकों को नायलॉन मांजे के दुष्परिणामों, उससे बचाव के उपायों तथा इसके उपयोग से जुड़े कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस कार्यक्रम में अजय कुमार बंसल (पुलिस अधीक्षक, जालना), आयुष नोपानी (अपर पुलिस अधीक्षक), जान्हवी शेखर (आईपीएस अधिकारी) और अनंत कुलकर्णी (उपविभागीय पुलिस अधिकारी) सहित कई वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव
नागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!
नासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
मुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा
अभियान की सफलता में शहर यातायात शाखा के पुलिस निरीक्षक प्रतापराव इंगले तथा स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस कर्मचारी संजय सोनवणे का विशेष योगदान रहा। यातायात पुलिस द्वारा की गई।
‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू, दोषियों पर मामला दर्ज
नायलॉन मांजा से मानव जीवन, पशु-पक्षियों और पर्यावरण को होने वाले गंभीर तथा जानलेवा नुकसान को ध्यान में रखते हुए गोंदी पुलिस ने ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित नायलॉन मांजा की बिक्री, भंडारण अथवा उपयोग पाए जाने पर किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी और सीधे आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
13 जनवरी 2026 को प्राप्त शिकायत के आधार पर गोंदी पुलिस थाना क्षेत्र में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित नायलॉन मांजा जब्त किया गया। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि यह नायलॉन मांजा मानव की गर्दन, आआंखों तथा पक्षियों के शरीर पर गंभीर चोटे पहुंचाकर मौत का कारण बन सकता है।
नियमों का उल्लंघन करने पर होगी गिरफ्तारी
इस प्रकरण में संबंधित विक्रेता नजीर करीमुद्दीन बागवान पर अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को गिरफ्तारी, सामग्री की जब्ती और कठोर दंड का सामना करना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें:-जालना मनपा चुनाव गाइड: कैसे करें सही तरीके से मतदान? रंगीन EVM से होगी वोटिंग,4 सीटों पर मतदान जरूरी
नायलॉन मांजा के कारण होने वाली दुर्घटनाओं, जानमाल की हानि और पक्षियों की मौत के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों को किसी भी स्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। मुनाफे के लिए लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी, ऐसा स्पष्ट संदेश पुलिस प्रशासन ने दिया है।
Jalna makar sankranti traffic police nylon manja awareness drive
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक: कुंभ तैयारी को ध्यान में रखकर 642 करोड़ अतिरिक्त मांग, सीएम की बैठक में प्रस्ताव
Feb 12, 2026 | 12:04 PM‘जहां मिलेंगे बाबू-सोना, तोड़ देंगे कोना-कोना’, वैलेंटाइन डे पर हिंदू शिव भवानी सेना की खुली धमकी, लगाए पोस्टर
Feb 12, 2026 | 12:00 PMनागपुर का ‘रेत सिंडिकेट’: 80 करोड़ डकार गया कारोबारी, फिर भी रेड कार्पेट बिछाए बैठे हैं खनन अधिकारी!
Feb 12, 2026 | 11:57 AMEknath Khadse: शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे पर FIR, पुलिस से बदतमीजी और गाली-गलौज का आरोप
Feb 12, 2026 | 11:56 AMनासिक जिला परिषद चुनाव पर टिकी नजरें, आरक्षण विवाद में फंसे चुनाव; 23 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
Feb 12, 2026 | 11:47 AMमुंबई में 47 करोड़ की कोकीन तस्करी का पर्दाफाश, डीआरआई ने नाइजीरियन समेत 9 आरोपियों को दबोचा
Feb 12, 2026 | 11:45 AMअकोला के 4.56 लाख कार्डधारकों के लिए नई व्यवस्था, ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ से कहीं भी मिलेगा अनाज
Feb 12, 2026 | 11:44 AMवीडियो गैलरी

Watch: संसद में हनुमान बेनीवाल ने लिए निशिकांत दुबे के मजे, कह दी ऐसी बात कि वायरल हो गया VIDEO
Feb 11, 2026 | 10:08 PM
खाकी हुई शर्मसार, जौनपुर में दो सिपाहियों ने शोरूम से उड़ाया iPhone, सीसीटीवी में कैद हुई चोरी- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:35 PM
वर्दी का रौब या सत्ता का नशा? जौनपुर में गरीब फरियादी पर बरसे दरोगा जी, वीडियो देख दहल जाएगा दिल
Feb 11, 2026 | 09:25 PM
इंदौर में खौफनाक मंजर! मामूली विवाद में युवक को पोकलेन से कुचलने की कोशिश; देखें वायरल VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:19 PM
‘दम है तो PM मोदी और अमित शाह मुझसे डिबेट करें’, जंतर-मंतर से चंद्रशेखर आजाद की खुली चुनौती- VIDEO
Feb 11, 2026 | 09:13 PM
शिर्डी एक्सप्रेस में हैवानियत, 20 लोगों ने मुस्लिम युवक को बेरहमी से पीटा; पीड़ित ने पूछा- मेरा कसूर क्या?
Feb 11, 2026 | 09:07 PM










