- Hindi News »
- Religion »
- When Will Ahoi Ashtami Be Celebrated
संतानों के खुशहाल दीर्घायु जीवन के लिए ‘अहोई अष्टमी’ की पूजा का शुभ मुहूर्त जानिए, चढ़ाएं यह विशेष भोग
अहोई अष्टमी का व्रत माताएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए रखती हैं और फिर रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी

अहोई अष्टमी का व्रत (सो.सोशल मीडिया)
Ahoi Ashtami Vrat 2024:संतान की दीघार्यु, खुशहाली और तरक्की के लिए रखा जाने वाला ‘अहोई अष्टमी’ का व्रत सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। यह व्रत हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है। इस बार ये पावन तिथि 24 अक्टूबर 2024 गुरुवार के दिन है। शास्त्र के अनुसार, संतान से जुड़े इस व्रत को महिलाएं अपने बच्चों की अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए रखती हैं।
यह व्रत कठिन व्रतों में से एक है क्योंकि यह निर्जला रखा जाता है और रात को तारे निकलने के बाद ही तारों को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता हैं। आइए जानते हैं व्रत की सही तिथि, पूजा विधि और इस दिन लगाए जाने वाले भोग-
सम्बंधित ख़बरें
आज है अहोई अष्टमी, संतान की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए करें विधिवत व्रत, ज़रूर पढ़ें यह कथा
आज है अहोई अष्टमी व्रत, जानिए पूजा मुहूर्त, विधि और तारों को अर्घ्य देने का समय
अहोई अष्टमी सोमवार को, जानिए पूजा मुहूर्त और इस विशेष अष्टमी का आपके जीवन में महत्व
अहोई अष्टमी के व्रत में क्या खा सकते हैं, और जानिए कब करना चाहिए व्रत का पारण
अहोई अष्टमी की सही तिथि
इस साल अहोई अष्टमी 24 अक्टूबर को सुबह 1 बजकर 18 मिनट से शुरू होगी और 25 अक्टूबर को 1 बजकर 58 मिनट पर समाप्त होगी। इस साल अहोई का व्रत 24 अक्टूबर दिन गुरुवार को रखा जाएगा।
अहोई अष्टमी की पूजा विधि
अहोई अष्टमी वाले दिन व्रती महिलाओं सूर्योदय से पहले स्नान करके मंदिर जाती हैं और व्रत रखने का संकल्प करती हैं। इसके बाद शाम को पूजा और कथा सुनने के बाद व्रत पूरा किया जाता है। दीवार पर अहोई माता का चित्र बनाया जाता है और उनके पास सेई व सेई बच्चे बनाती हैं।
माता की विधि विधान से पूजा की जाती है उनको भोग लगाया जाता है और सूर्यास्त के बाद तारों को देखकर व्रत खोलती हैं। आपको जानकारी के लिए बता दें कि, इस व्रत में माता के भोग का भी खास महत्व होता है। अहोई अष्टमी में माता को चढ़ाए गए भोग में चावल की खीर, मालपुआ, सिंघाड़े का फल, दूध, चावल, और गेहूं के सात दाने आदि।
अहोई अष्टमी का धार्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अहोई अष्टमी व्रत में अहोई माता की पूजा की जाती है। पूरा दिन यह व्रत महिलाएं अपने बच्चों की लंबी उम्र और उनकी सलामती के लिए रखती हैं और फिर रात्रि में चंद्रदेव को अर्घ्य देने के बाद ही व्रत खोलती हैं।
ध्यान रखें कि इस दिन चंद्रमा को जल अर्पित करते समय तांबे के नहीं बल्कि पीतल के लोटे का इस्तेमाल करें। इस दिन भगवान शिव और पार्वती मां का पूजन भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस व्रत वाले दिन श्रद्धापूर्वक और विधि-विधान से पूजा करने से माता अहोई प्रसन्न होकर संतान प्राप्ति और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं।
When will ahoi ashtami be celebrated
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 लाख से कम में खरीदें ये दमदार टू-व्हीलर, सालों बाद बेचेंगे तो भी मिलेगा तगड़ा पैसा
May 09, 2026 | 03:36 AMWatermelon Death Case: डॉ. पालवे का खुलासा, जिंक फॉस्फाइड की दुर्गंध इसकी पहचान, फिर कैसे हुआ हादसा?
May 08, 2026 | 11:04 PMमिडिल ईस्ट में भारी तनाव! अमेरिकी सेना ने ईरानी तेल टैंकरों पर की गोलीबारी, होर्मुज जाने से रोका
May 08, 2026 | 10:58 PMबंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM15 मई से पहले महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! दबाव में सरकार और तेल कंपनियां, हर लीटर पर ₹30 तक का अतिरिक्त बोझ
May 08, 2026 | 10:47 PM80 साल उनका ही विकास हुआ…अल्पसंख्यकों पर दिलीप घोष के बिगड़े बोल, बताया ‘क्रिमिनल’
May 08, 2026 | 10:44 PMराजा भोज ने 1034 में बनवाई थी भोजशाला! हिंदू पक्ष का बड़ा दावा, मामले में आया नया मोड़
May 08, 2026 | 10:43 PMवीडियो गैलरी

VIDEO: अमेरिका-ईरान जंग से दहला ग्लोबल मार्केट, ब्रेंट क्रूड $102 के पार, भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल के दाम?
May 08, 2026 | 10:15 PM
VIDEO: क्रूज शिप पर हंता वायरस का खौफ! कई देशों में जारी हुआ हाई अलर्ट, क्या आने वाली है एक और महामारी?
May 08, 2026 | 09:59 PM
दीदी आप हारी नहीं हो! ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता पहुंचे अखिलेश यादव, बढ़ाया हौसला- VIDEO
May 08, 2026 | 01:48 PM
कानून का कोई मतलब नहीं! चंद्रनाथ रथ की हत्या पर पप्पू यादव का बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 08, 2026 | 01:32 PM
योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM














