Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस दिन शुरू हो रहा है ‘बड़ा मंगल’, इस दौरान हनुमान जी की विधिवत पूजा से कष्ट होंगे दूर, मंगल और शनि के दुष्प्रभाव से मिलेगी मुक्ति

संकट मोचन भगवान हनुमान जी समर्पित बड़ा मंगल सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। आइए जानते है कि इस साल बड़ा मंगल कब से शुरू हो रहा है और इसका महत्व क्या है ?

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: May 03, 2025 | 06:49 PM

बड़ा मंगल (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bada Mangal 2025: संकट मोचन भगवान हनुमान जी समर्पित बड़ा मंगल सनातन धर्म में बड़ा महत्व रखता है। आपको बता दें, पंचाग के अनुसार, इस साल बड़ा मंगल 13 मई, 2025 से शुरू होने जा रहा हैं। बड़ा मंगल हर साल ज्येष्ठ मास के हर मंगलवार को मनाया जाता है। यह पर्व मुख्य रूप से उत्तर भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है।

यह पर्व संकटमोचन हनुमान के लिए समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन पूजा-अर्चना और उपवास रखने से भगवान हनुमान जी असीम कृपा भक्तों पर सदैव बनी रहती है और जीवन में आने वाली हर संकटों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते है कि इस साल बड़ा मंगल कब से शुरू हो रहा है और इसका महत्व क्या है-

जानिए बड़ा मंगल की पूरी डेट

सम्बंधित ख़बरें

मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही तरक्की? चाणक्य नीति के अनुसार पुरुषों की ये 6 गलतियां हैं जिम्मेदार

Summer Footwear: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे फुटवियर चुनने में ये गलती? गर्मियों में ट्राई करें ये बेस्ट ऑप्शन

Baisakhi 2026: सरसो दा साग से लेकर फिरनी तक, घर पर बनाएं ये हैं 5 सदाबहार पंजाबी डिशेज

बार-बार पेनकिलर खाना छोड़िए! सिरदर्द और एलर्जी के लिए रामबाण है पान के पत्ते का ये नुस्खा; तुरंत दिखेगा असर!

प्रथम बुढ़वा मंगल – 13 मई 2025, दिन मंगलवार
द्वितीय बुढ़वा मंगल – 20 मई 2025, दिन मंगलवार
तृतीय बुढ़वा मंगल – 27 मई 2025, दिन मंगलवार
चतुर्थ बुढ़वा मंगल – 2 जून 2025, दिन मंगलवार
पंचम बुढ़वा मंगल – 10 जून 2025, दिन मंगलवार

ऐसे करें बड़ा मंगल पर भगवान हनुमान की पूजा

इस दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर लाल रंग के वस्त्र धारण करें। हनुमान भगवान की प्रतिमा स्थापित करें। देसी घी का दीपक जलाएं। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। उन्हें लाल फूल और तुलसी की माला चढ़ाएं। बूंदी के लड्डू, गुड़ और चने का भोग लगाएं। हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का पाठ करें।

हनुमान जी के मंत्रों का भी जाप करें। अंत में आरती करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा-याचना करें। इस दिन तामसिक भोजन जैसे – मांस, मदिरा, प्याज और लहसुन से परहेज करें।

धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…

बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में बड़ा मंगल का धार्मिक महत्व हैं। हनुमान जी को भगवान श्रीराम के सबसे बड़े भक्त के रूप में पूजा जाता है। मान्यता है कि हनुमान जी की आराधना करने से व्यक्ति को बुरी शक्तियों, दुर्घटनाओं और अकाल मृत्यु से रक्षा मिलती है।

ज्योतिष के अनुसार उनकी पूजा से मंगल और शनि ग्रह के दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। ऐसा माना जाता है कि बुढ़वा मंगल पर हनुमान जी की आराधना करने से वे भक्तों पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

 

When is the year 2025 bada mangal starting and what is its importance

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 03, 2025 | 06:17 PM

Topics:  

  • Bada Mangal
  • Lifestyle News
  • Lord Hanuman
  • Religion News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.