मार्च 2026 के व्रत और त्योहार(सौ.सोशल मीडिया)
Hindu Vrat And Tyohar March: हिंदू धर्म में मार्च का महीना आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। अंग्रेज़ी कैलेंडर के इस तीसरे महीने में अनेक प्रमुख व्रत और त्योहार आते हैं, जिनकी शुरुआत होली से होती है। उत्साह, श्रद्धा और भक्ति से भरे इस समय में घर-घर पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों का विशेष माहौल रहता है।
मार्च महीने में कई बड़े व्रत-त्यौहार आते हैं, जिनका विशेष महत्व होता है। इस महीने में होली, पापमोचनी एकादशी, चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा समेत कई बड़े त्योहार मनाए जाएंगे। यहां जानिए मार्च 2026 में किस तारीख को कौन सा व्रत और त्योहार पडे़गा।
1 मार्च 2026, रविवार- प्रदोष व्रत
2 मार्च 2026, सोमवार- फाल्गुन चौमासी चौदस
3 मार्च 2026, मंगलवार- होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च 2026, बुधवार- होली, चैत्र महीने का आरंभ हिंदू धर्म का नया साल आरंभ
5 मार्च 2026, गुरुवार- भाई दूज
6 मार्च 2026, शुक्रवार- भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च 2026, रविवार- रंग पंचमी
10 मार्च 2026, मंगलवार- शीतला सप्तमी
11 मार्च 2026, बुधवार- शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी और कृष्ण जन्माष्टमी मासिक
15 मार्च 2026, रविवार- कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत
17 मार्च 2026, मंगलवार- मासिक शिवरात्रि
18 मार्च 2026, बुधवार- दर्श अमावस्या
19 मार्च 2026, गुरुवार- युगादी, गुड़ी पड़वा और चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च 2026, शुक्रवार- झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन
21 मार्च 2026, शनिवार- मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च 2026, रविवार- वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च 2026, सोमवार- लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च 2026, मंगलवार- संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च 2026, गुरुवार- राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च 2026, शुक्रवार- राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च 2026, रविवार- कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च 2026, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च 2026, मंगलवार- महावीर जयंती
2026 में रंग वाली होली 4 मार्च को और होलिका दहन 3 मार्च को होगा। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति का प्रतीक है। मथुरा-वृंदावन में भगवान कृष्ण से जुड़ी विशेष होली उत्सव की खास रौनक रहती है।
यह भी पढ़ें:-आमलकी एकादशी की पूजा इस कथा के बिना है अधूरी, जानिए कौन सी कथा
साल 2026 का पहला और सबसे लंबा चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगेगा। यह सिंह राशि में होगा और भारत में लगभग 25 मिनट तक दिखाई देगा, जिससे सूतक काल मान्य रहेगा।