सीता नवमी आज, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
सुहागन महिलाओं के लिए सीता नवमी का व्रत विशेष महत्व रखता है। इस दिन व्रत रखने से पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता जानकी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
सीता नवमी(सौ.सोशल मीडिया)
Sita Navami 2025: आज 05 मई को सीता नवमी का पावन पर्व मनाई जा रही है। जगत जननी मां सीता को समर्पित ‘सीता नवमी’ का पावन पर्व सनातन धर्म में विशेष महत्व रखता हैं। आपको बता दें, यह पावन तिथि आदर्श पतिव्रता और त्याग की प्रतिमूर्ति माता सीता के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम और मां जानकी की पूजा करने से घर में सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साथ ही जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं। इस शुभ अवसर पर मंदिरों में भगवान राम और मां जानकी की विशेष पूजा की जाती है। आइए, सीता नवमी के बारे में सबकुछ जानते हैं।
कब है सीता नवमी
सम्बंधित ख़बरें
Fitkari Water: फिटकरी के पानी से कुल्ला करने से क्या होता है? फायदे जानकर नहीं करेंगे यकीन
Masik Shivratri: कब है ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि 2026? यहां जानिए सटीक तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
Postpartum Depression: डिलीवरी के बाद क्यों होती है माएं PPD का शिकार, ऐसे रखें अपनी मेंटल हेल्थ का ध्यान
आपको बता दें, सीता नवमी हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाई जाती है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर मां जानकी का जन्म हुआ है। इसके लिए हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर सीता नवमी मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर भगवान राम और मां जानकी की पूजा की जाती है।
सीता नवमी 2025 समय और शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि की शुरुआत 5 मई 2025, सोमवार को सुबह 7 बजकर 35 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 06 मई 2025 को सुबह 8 बजकर 38 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए सीता नवमी 5 मई 2025, सोमवार को मनाई जायेगी।
सीता नवमी के लिए मध्याह्न मुहूर्त सुबह 10 बजकर 58 मिनट से 01 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि 02 घण्टे 40 मिनट्स की रहेगी। इसके अलावा सीता नवमी मध्याह्न का क्षण दोपहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहने वाला है।
सीता नवमी की पूजन विधि
सीता नवमी पर ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
स्नान के बाद साफ वस्त्रों को धारण करें।
फिर भगवान श्री राम और सीता माता की मूर्ति को स्नान कराएं।
इसके बाद राम जी और सीता माता की विधिपूर्वक पूजा करें।
पूजा के बाद भोग लगाएं।
सीता माता के समक्ष दीप प्रज्वलित करें।
बाद में परिवार के साथ मिलकर राम जी और माता सीता की आरती करें।
इस दौरान रामायण का पाठ बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए इसका पाठ करें।
धर्म की खबरें जानने के लिए क्लिक करें…
जानिए सीता नवमी की महिमा
ज्योतिषयों के अनुसार, सीता नवमी का व्रत सुहागन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। इस दिन व्रत रखने से पति की दीर्घायु और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन माता जानकी की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और जीवन में सुख-शांति आती है। ऐसे में इस दिन देवी की विधिपूर्वक आराधना करें। इसके साथ ही तामसिक चीजों से दूर रहें।
