Hair Fall Remedy: हेयर फॉल को रोकने का सबसे बढ़िया उपाय, शैंपू नहीं, रीठा से इस तरीके से धोएं बाल
Hair Fall Control Home Remedy: आजकल बढ़ते हेयर फॉल और डैंड्रफ की समस्या से कई लोग परेशान हैं। ऐसे में रीठा बालों के लिए एक प्राकृतिक और असरदार उपाय माना जाता है। जानिए रीठा इस्तेमाल करने का सही तरीका।
- Written By: सीमा कुमारी
हेयर फॉल( सौ. सोशल मीडिया)
Reetha Benefits For Hair Growth: आजकल हर कोई सफेद बाल, डैंड्रफ और हेयर फॉल जैसी समस्याओं से जूझ रहा हैं। इन सभी की मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और केमिकल बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स के अत्यधिक इस्तेमाल बताया जा रहा है। बाजार में मिलने वाले महंगे शैंपू अक्सर कुछ समय तक लाभ तो देते हैं, लेकिन उनमें मौजूद सल्फेट और पैराबेंस बालों के नेचुरल ऑयल को खत्म कर उन्हें जड़ों से कमजोर बना देते हैं। ऐसे में रीठा का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान साबित हो सकता है।
रीठा का इस्तेमाल बालों के लिए वरदान
आयुर्वेद में रीठा को बालों (Hair Fall Remedy) के लिए एक प्राकृतिक वरदान माना गया है। यह बिना किसी केमिकल के बालों को गहराई से साफ करता है, डैंड्रफ दूर करता है, बालों का झड़ना रोकता है और उन्हें मजबूत, घना व चमकदार बनाता है।
बालों के लिए रीठा के मुख्य फायदे
-
नेचुरल क्लींजर
बालों के लिए रीठा प्राकृतिक वरदान माना गया है। रीठा में ‘सैपोनिन’ होता है, जो पानी के संपर्क में आने पर नेचुरल झाग बनाता है। यह सिर की गंदगी और एक्सट्रा ऑयल को गहराई से साफ करता है।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Uttapam: हर सुबह एक जैसा नाश्ता क्यों? आज ट्राई करें साउथ इंडियन डिश उत्तपम की बेहतरीन रेसिपी
Liver Detox: लिवर को रखना है फिट? आज से डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड सब्जियां
Glass Skin: चेहरे पर चाहिए कांच जैसा निखार? खीरे में मिलाएं ये 2 चीजें, टैनिंग और दाग-धब्बों से मिलेगी राहत
बार-बार गर्म किया हुआ तेल बन सकता है जहर! जानिए कब तक है सुरक्षित और कब तुरंत फेंक देना चाहिए
-
डैंड्रफ से छुटकारा
बालों में रीठा का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ से छुटकारा भी मिलता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं। यह स्कैल्प के संक्रमण को दूर कर डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
-
हेयर फॉल करे कंट्रोल
रीठा बालों की जड़ों को पोषण देता है। जब बाल जड़ों से मजबूत होते हैं, तो टूटना अपने आप कम हो जाता है।
-
बालों में चमक और मजबूती
केमिकल वाले शैंपू बालों को रूखा बना देते हैं, जबकि रीठा बालों की प्राकृतिक चमक को बरकरार रखता है।
ये भी पढ़ें-किस विटामिन की कमी से हड्डियां हो जाती हैं कमज़ोर? इन चीजों को डाइट में शामिल कर बनाएं हड्डियां मजबूत
सामग्री
- 5-6 रीठा के दाने
- 5-6 सूखे आंवले
- 5-6 शिकाकाई के टुकड़े
रीठा इस्तेमाल करने का सही तरीका
रीठा का इस्तेमाल रात के समय एक लोहे की कड़ाही या किसी बर्तन में इन तीनों चीजों को एक गिलास पानी में डालकर छोड़ दें। अगली सुबह इस मिश्रण को धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक पानी आधा न रह जाए।
जब पानी ठंडा हो जाए, तो हाथों से रीठा और बाकी चीजों को अच्छी तरह मसल लें ताकि उनका सारा तत्व पानी में आ जाए। अब इस घोल को एक मलमल के कपड़े या छलनी से छान लें। आपका नेचुरल शैंपू तैयार है।
कैसे करें रीठा का इस्तेमाल ?
- बालों को सादे पानी से गीला करें।
- फिर रीठा के घोल को स्कैल्प पर डालें और हल्के हाथों से मसाज करें।
- ध्यान रहे, इसमें केमिकल शैंपू जैसा बहुत ज्यादा झाग नहीं बनेगा, लेकिन यह सफाई पूरी करेगा।
- 5 मिनट तक बालों में लगा रहने दें और फिर ठंडे पानी से धो लें।
