किस दिन शुरू हो रही है माघ गुप्त नवरात्रि 2026? क्या है घटस्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए

Magh Gupta Navratri Significance:माघ गुप्त नवरात्रि 2026 कब से शुरू हो रही है? इस पावन पर्व की सही तिथि, धार्मिक महत्व और देवी साधना से जुड़ी जरूरी जानकारी यहां जानें।
Magh month Navratri 2026
माघ गुप्त नवरात्रि 2026 (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Magh Month Navratri 2026: नवरात्रि का पर्व आदि शक्ति मां दुर्गा की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। साल में 4 नवरात्रि मनाई जाती हैं। जिसमें चैत्र, शारदीय नवरात्रि के साथ 2 गुप्त नवरात्रि भी होते हैं। सभी नवरात्रि के 9 दिन जगत जननी मां दुर्गा की पूजा करने का विधान है।

गुप्त नवरात्रि विशेष रूप से तंत्र-मंत्र साधकों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता हैं। इस वर्ष 2026 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 19 जनवरी 2026 सोमवार से हो रही है और जो 27 जनवरी तक चलेगी।

आपको बता दें, इस दौरान दस महाविद्याओं और मां दुर्गा के गुप्त स्वरूपों की साधना की जाती है। यह नवरात्रि सिद्धियों की प्राप्ति, बाधा निवारण और आध्यात्मिक उन्नति के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। जानिए 2026 माघ माह गुप्त नवरात्रि कब शुरू हो रही है? और इससे जुड़ी तमाम बातें-

कब से शुरू है माघ गुप्त नवरात्रि 2026?

आपको बता दें, पंचांग के अनुसार, माघ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से गुप्त नवरात्रि का आरंभ होता है।

साल 2026 में प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ: 19 जनवरी 2026, सोमवार को सुबह 01:21 बजे तक।

प्रतिपदा तिथि का समापन: 20 जनवरी 2026, मंगलवार को सुबह 02:14 बजे

इस वर्ष, उदयातिथि के अनुसार: माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ 19 जनवरी 2026 को होगा।

माघ गुप्त नवारत्रि के क्या है जरूरी नियम

माता की दस महाविद्या को समर्पित गुप्त नवरात्रि के 9 दिनों में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए अन्यथा नियम के विरूद्ध चलने पर मां भगवती रुष्ठ हो सकती हैं।

मांस-मदिरा, लहसुन-प्याज का सेवन निषेध

माघ गुप्त नवरात्रि के पावन दिनों में मास-मदिरा, लहसुन-प्याज और अन्य तामसिक प्रकार के आहार का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्रोध-अहंकार से दूर रहें

गुप्त नवरात्रि के पावन दिनों में झूठ न बोलें, क्रोध-अहंकार से दूर रहें और बुजुर्गों और स्त्रियों का दिल न दुखाएं। आलस को खुद पर हावी न होने दें।

बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाना वर्जित

पूजा पद्धति के अनुसार इन 9 दिनों तक बाल, दाढ़ी और नाखून कटवाना वर्जित माना जाता है।

नमक का सेवन

अगर आप 9 दिनों का व्रत हैं तो इस दौरान नमक का सेवन नहीं करना चाहिए, घर को साफ रखें। गृहस्थ जीवन वाले सामान्य तौर पर माता की पूजा करें, किसी के अहित के उद्देश्य से कोई पूजा न करें, न ही तामसिक पूजन करें, क्योंकि ऐसा करने के दौरान एक गलती भी आपकी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com